Dadar-Mulund; search - Rokthok Lekhani

मुंबई : मुंबई लोकल में महिला से अश्लील हरकत, दादर-मुलुंड के बीच वारदात; आरोपी की तलाश तेज
मुंबई : मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है. लोकल में सफर कर रही एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. दादर से मुलुंड के बीच यात्रा के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा महिला की तरफ अशोभनीय इशारे किए जाने का आरोप है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की है. महिला दादर स्टेशन से ठाणे जाने वाली लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में चढ़ी थी. महिला कोच के साथ लगा दिव्यांग डिब्बा था. सफर के दौरान जब महिला मोबाइल देख रही थी, तभी उसकी नजर पास के दिव्यांग कोच में खड़े एक बुजुर्ग व्यक्ति पर गई, जो उसकी ओर आपत्तिजनक इशारे कर रहा था. इस हरकत से महिला असहज हो गई.

महिला ने रेलवे पुलिस को दी घटना की सूचना
ट्रेन के मुलुंड स्टेशन पहुंचते ही महिला आरोपी से बात करने के लिए दिव्यांग डिब्बे की तरफ बढ़ी, लेकिन तब तक वह व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाकर निकल चुका था. इसके बाद महिला ठाणे स्टेशन पर उतरी और रेलवे पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने किए शुरू
शिकायत मिलते ही रेलवे पुलिस ने महिला की गरिमा भंग करने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. घटना दादर से मुलुंड के बीच की होने के कारण आगे की जांच कुर्ला रेलवे पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है. पुलिस ने विभिन्न स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि संदिग्ध मुलुंड स्टेशन पर उतरा था. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और मामले की जांच जारी है.