i-Mumbai - Rokthok Lekhani

मुंबई : होली के बाद घर वापसी बनी 'अग्नि परीक्षा': दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग, कई में 'Regret' की स्थिति
मुंबई : होली का उल्लास बीतने के बाद अब काम पर लौटने वालों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। शुक्रवार से रविवार तक का तीन दिवसीय समय रेलवे और यात्रियों, दोनों के लिए 'अग्नि परीक्षा' साबित होने वाला है। दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे महानगरों की ओर जाने वाली किसी भी ट्रेन में कन्फर्म आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं। दो दर्जन प्रमुख ट्रेनों में 'रिग्रेट' की स्थिति आ गई है, यानी अब उनमें वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी में 10 मार्च तक थर्ड एसी में रिग्रेट है, जबकि फर्स्ट एसी में नौ मार्च तक टिकट मिलना बंद हो चुका है। यही हाल शिवगंगा एक्सप्रेस और आनंद विहार गरीब रथ का भी है। नई शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस में भी 15 मार्च तक कोई सीट उपलब्ध नहीं है।प्रयागराज की लाइफलाइन मानी जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर में 157 वेटिंग है, जबकि फर्स्ट और थर्ड एसी में रिग्रेट की स्थिति है। बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट और मगध एक्सप्रेस में स्लीपर की वेटिंग 150 के पार जा चुकी है।

शाम को चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार तक वेटिंग लिस्ट 300 के करीब पहुंचने का अनुमान है। वहीं, सूबेदारगंज से चलने वाली जम्मू मेल और नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के सभी कोचों में आठ मार्च तक रिग्रेट लग चुका है। आठ मार्च तक उमड़ने वाली इस संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सभी बड़े स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा है। यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही के लिए अतिरिक्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी की जा रही है।

इन ट्रेनों में भी मारामारी
डिब्रूगढ़ राजधानी: 12 मार्च तक थर्ड और सेकंड एसी फुल।
पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति: स्लीपर में इस पूरे महीने सीट नहीं।
ब्रह्मपुत्र मेल व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस: सभी श्रेणियों में टिकट मिलना बंद।
महाबोधि व पूर्वा एक्सप्रेस: रिग्रेट की स्थिति के कारण वेटिंग टिकट भी नहीं।

मुंबई रूट की स्थिति
मुंबई रूट पर जय नगर एलटीटी में 12 मार्च तक स्लीपर, थर्ड एसी और सेकेंड एसी में नो रूम है। राजगीर-एलटीटी एक्सप्रेस, गोरखपुर एलटीटी, पाटिलीपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस, छिवकी के रास्ते चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस, पटना-एलटीटी एक्सप्रेस में रिग्रेट की स्थिति है।स्लीपर श्रेणी में महानगरी एक्सप्रेस में रिग्रेट है, हालांकि अन्य श्रेणी में वेटिंग में टिकट मिल रहा है।

कोटा : दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराकर उड़े कार के परखच्चे, 4 की मौत
कोटा : राजस्थान के कोटा में सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कोटा जिले के चेचट थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह चारों युवक एक कार में सवार थे, जिसकी ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। सूचना मिलने पर चेचट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के कंट्रोल सेंटर से भी टीम मौके पर पहुंच गई थी। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन भी मौके पर आ गई। आनन-फानन में इन युवकों को रामगंज मंडी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चारों को मृत घोषित कर दिया गया।

पूरे मामले पर चेचट थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह गोदारा का कहना है कि घटनाक्रम चेचक इंटरचेंज के नजदीक हुआ है। यह कार मध्य प्रदेश की तरफ से आई थी और दिल्ली की तरफ जा रही थी। ट्रक से ओवरटेक कर आगे जाने का प्रयास कार चालक ने किया था। इस दौरान कार पीछे से ट्रक में घुस गई। घटना के क्या कारण रहे हैं। यह सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों से जांच की जाएगी। फिलहाल, चारों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनके परिजनों के संबंध में पता लगाया जा रहा है। केवल इतनी जानकारी लगी है कि यह मध्य प्रदेश से यूपी की तरफ जा रहे थे। चारों युवक लखनऊ और कानपुर के हैं।

महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे युवक
हादसे का शिकार हुए युवक उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करके अपनी ब्रेजा कार से लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चारों युवक बुरी तरह फंस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों के नाम श्रेष्ठ वाजपेयी (21), प्रियंजुल चतुर्वेदी (26), अंकुश दुबे (25), और आशुतोष प्रताप सिंह (20) बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव रामगंजमंडी की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।  परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम होगा। हादसे की वजह तेज रफ्तार या चालक के सो जाने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की खामियों पर NHAI ड्रोन से रखेगा नजर, ब्लैक स्पॉट्स की भी होगी पहचान
मुंबई : डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू हो रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक्सेस-कंट्रोल लिंक पर स्वतंत्र इंजीनियर की तैनाती की जा रही है। एक्सप्रेसवे की निगरानी सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आसमान से भी की जाएगी। डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू हो रहे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के एक्सेस-कंट्रोल लिंक पर स्वतंत्र इंजीनियर की तैनाती की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने करीब 50 किलोमीटर हिस्से के संचालन और रखरखाव के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत साल में कम से कम दो बार ड्रोन सर्वे अनिवार्य होगा, ताकि सड़क, पुल-फ्लाईओवर और यातायात व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर नजर रखी जा सके।

एनएचएआई के दस्तावेजों के अनुसार, ड्रोन सर्वे के जरिये पूरे मार्ग की ऊपर से तस्वीरें और वीडियो जुटाए जाएंगे। इससे सड़क की सतह पर उभर रही दरारें, धंसाव, जलभराव, सर्विस रोड की स्थिति और पुल-फ्लाईओवर की हालत समय रहते सामने आ सकेगी। स्वतंत्र इंजीनियर की जिम्मेदारी केवल ड्रोन सर्वे तक सीमित नहीं होगी। उसे पूरे मार्ग पर सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, संरचनाओं की जांच और सड़क सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं की भी निगरानी करनी होगी। हर माह प्रगति रिपोर्ट तैयार कर एनएचएआई को सौंपी जाएगी, ताकि परियोजना से जुड़ी जानकारियां डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से अपडेट की जा सकें।

ब्लैक स्पॉट की भी होगी पहचान
सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, ड्रोन सर्वे से जुटाए गए डेटा का उपयोग हादसों की आशंका वाले ब्लैक स्पॉट की पहचान के लिए भी किया जाएगा। कई बार छोटे-छोटे तकनीकी दोष समय के साथ बड़े हादसों का कारण बन जाते हैं। एरियल सर्वे के जरिये ऐसे स्थानों को पहले ही चिन्हित कर वहां चेतावनी संकेत, बैरियर या डिजाइन में सुधार जैसे कदम उठाए जा सकेंगे। इससे सड़क सुरक्षा मजबूत करने में मदद मिलेगी। एनएचएआई ने इस परियोजना के लिए 36 महीनों की अवधि तय की है। इस दौरान स्वतंत्र इंजीनियर न सिर्फ संचालन और देखरेख के कार्यों की निगरानी करेगा, बल्कि गुणवत्ता या अन्य विवादों की स्थिति में मध्यस्थ की भूमिका भी निभाएगा।

तीन हिस्सों बांटकर हुआ है निर्माण कार्य...
छह लेन का यह एक्सेस कंट्रोल लिंक की अनुमानित लागत करीब पांच हजार करोड़ है। पूरा लिंक तीन खंडों में तैयार किया जा रहा है। जिसमें दो खंडों का काम पूरा हो चुका है। 26 किमी के फरीदाबाद से सेक्टर-65 तक केएमपी पर वाहन चल रहे हैं। वहीं, जैतपुर से फरीदाबाद के सेक्टर-65 तक के 24 किमी हिस्से का काम पूरा भी हो गया है। डीएनडी से जैतपुर के बीच 12 किमी के हिस्से में से नौ किमी के एलिवेटेड हिस्से पर काम चल रहा है।