dominance - Rokthok Lekhani News

उत्तर प्रदेश की उन्नाव सदर विधानसभा सीट: बीजेपी और सपा का दबदबा... क्या कांग्रेस कभी जीत पाएगी?
उन्नाव: उत्तर प्रदेश की उन्नाव सदर एक ऐसी विधानसभा है, जहां पर कांग्रेस लंबे समय से हासिए पर है। हाल यह है की पिछले 6 दशक से उसका खाता नहीं खुल सका। कभी सपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर वर्तमान में बीजेपी का कब्जा है। यहां बता दें की इस विधानसभा के वोटरों ने किसी भी राजनैतिक दल को निराश नहीं किया है और लगभग सभी प्रमुख दलों को एक बार चुनाव जीतने का मौका दिया है।

उन्नाव जिले में विधानसभा की कुल 6 सीट है, उनमें से एक उन्नाव सदर विधानसभा है। इस विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर 1952 में लीलाधर अस्थाना पहली बार विधायक बने वह कांग्रेस पार्टी से ही थे।1957 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से खजान सिंह इसके बाद 1962 और 1967 में कांग्रेस के टिकट पर जियाउर रहमान विधायक बने।

1967 के चुनाव के बाद से कांग्रेस का इस सीट से खाता नहीं खुला। इसके बाद यह सीट भारतीय क्रांति दल, जनता पार्टी, जनता पार्टी सेकुलर, फिर लोक दल और जनता दल के खाते में गई।
चार बार बीजेपी के खाते में गई यह सीट
1991 में भारतीय जनता पार्टी के शिवपाल सिंह इस सीट से विधायक चुने गए और बीजेपी का खाता खुला। इसके बाद 24 साल बाद 2014 में हुआ उप चुनाव बीजेपी के खाते में गया फिर 2017 और 2022 में बीजेपी के उम्मीदवार यहां से चुनाव जीते।

सपा की बात करें तो सपा इस सीट से पांच बार चुनाव जीत चुकी है जिसमें 1993, 1996, 2000 फिर 2007 और 2012 में इस सीट से सपा के प्रत्याशी यहां से चुनाव जीतकर विधानसभा तक पहुंचे।

बसपा की बात करें तो इस सीट पर वह मात्र एक बार ही चुनाव जीत पाई 2002 में बीएसपी के टिकट पर कुलदीप सिंह सेंगर पहली बार यहां से विधायक चुने गए। इस प्रकार देखा जाए तो इस सीट से चार बार कांग्रेस, पांच बार समाजवादी पार्टी और तीन बार बीजेपी यहां से चुनाव जीती।

मुंबई : बिश्नोई गैंग का खौफ पैदा कर वर्चस्व जमाने की कोशिश; एक दर्जन से ज्यादा सितारों को मिली धमकी
मुंबई : फिल्मी दुनिया में खौफ पैदा कर अपना वर्चस्व जमाने की कोशिश जारी है। सलमान खान, कपिल शर्मा, दिशा पाटनी के बाद रविवार तड़के फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई अंधाधुंध फायरिंग ने एक बार फिर पूरी इंडस्ट्री को दहशत में डाल दिया है। फिल्मी हस्तियों को डरा- धमकाकर प्रोटेक्शन मनी वसूलना अंडरवर्ल्ड की पुरानी फितरत है। पिछले साल एंटी एक्सटार्शन सेल में एक दर्जन से ज्यादा इस तरह की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। फिल्मी सितारों के अलावा कुछ बिल्डरों को भी थ्रेट किया गया है। इन शिकायतों में ज्यादातर बिश्नोई गैंग का नाम आया है। इसी मद्देनजर पुलिस रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग को देख रही है और इस वारदात में गैंगस्टर का हाथ होने से इंकार नहीं कर रही है। वहीं बिश्नोई गैंग के आरजू बिश्नोई और हरी बॉक्सर हरमन संदू ने गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर कहा है कि शेट्टी को बहुत बार मैसेज किया, लेकिन उसको समझ में नहीं आया। ये छोटा सा ट्रेलर दिया है। आगे फिर बात नहीं मानी तो घर के बाहर नहीं, बल्कि सीधे सीने पर गोली चलेगी। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग मामले में चार आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार किया गया है।

रविवार तड़के तीन बजे के करीब मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के आवास पर ‘शेट्टी टावर्स’ के बाहर ५ राउंड फायरिंग की गई। इस सनसनीखेज वारदात के समय रोहित शेट्टी अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान मिले हैं। बालकनी में लगी कांच भी गोली लगने से टूट गई है। गनीमत यह है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इस घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। गोलीबारी के बाद फौरन मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए १२ टीमें बनाई गईं
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग करने वाला आरोपी केवल एक ही था। पुलिस उस इलाके में लगे सीसीटीवी वैâमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच को इस मामले की जांच सौंपी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने १२ टीमें बनाई हैं। हमलावर ने वारदात वाली जगह के नजदीक एक ऑटो ड्राइवर से बात की थी। ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने उससे पूछा था कि कल्याण चलोगे? तो ड्रायवर ने कहा, ‘कल्याण दूर है, वह उसको जुहू के नजदीक वाले स्टेशन पर छोड़ सकता है। अब पुलिस ने ड्राइवर का बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।