Brihanmumbai Municipal Corporation - Rokthok Lekhani News

नितेश राणे का बृहन्मुंबई महानगरपालिका मेयर के लिए रितु तावड़े की उम्मीदवारी पर बड़ा बयान, ‘मैंने कहा था…’,
महाराष्ट्र : देश की सबसे बड़ी और अमीर महानगरपालिका, बृहन्मुंबई महानगरपालिका में सत्ता के शीर्ष पद को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। महायुति गठबंधन ने आधिकारिक तौर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता रितु तावड़े को मुंबई के महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।, इसी के साथ, शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय घाड़ी को उप-महापौर पद के लिए नामित किया गया है। दोनों उम्मीदवारों ने शनिवार को नगर सचिव के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

रितु तावड़े के नाम की घोषणा होते ही महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा “हम अपनी मालवणी बहन रितु तावड़े को मुंबई की मेयर चुने जाने पर बधाई देते हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं! मालवन का कोई भी व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में कभी पीछे नहीं हटेगा, और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में अब मुंबई का विकास निश्चित रूप से जारी रहेगा!!”

सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। राणे ने ट्विटर (अब X) पर लिखा, “मैंने कहा था… मुंबई का मेयर हिंदू होगा, मराठी होगा और महायुति से ही होगा! जय श्री राम! मुंबई महादेव से प्यार करती है।” दरअसल, बीएमसी चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही इस बात पर घमासान छिड़ा था कि मुंबई का नेतृत्व कौन करेगा। उद्धव गुट और महायुति दोनों ही एक मराठी चेहरे पर जोर दे रहे थे। इसी बीच, AIMIM नेता वारिस पठान ने सवाल उठाया था कि “क्या कोई खान, पठान, शेख या सैयद मुंबई का मेयर नहीं बन सकता?” रितु तावड़े का नामांकन राणे के उस स्टैंड की पुष्टि माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने एक ‘मराठी हिंदू’ मेयर की वकालत की थी।

रितु तावड़े मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र के वार्ड संख्या 132 से दो बार की नगरसेवक हैं। यह क्षेत्र काफी हद तक गुजराती मतदाताओं वाला माना जाता है, लेकिन तावड़े की वहां मजबूत पकड़ है। हालांकि, 2017 के नागरिक चुनावों में उन्हें वार्ड 127 से हार का सामना करना पड़ा था, जहां तत्कालीन संयुक्त शिवसेना के उम्मीदवार ने उन्हें 4,024 मतों के अंतर से हराया था। नितेश राणे ने उन्हें एक ‘सच्ची मालवणी’ बहन बताया है और कहा कि एक मालवणी व्यक्ति कभी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटता।

माहिम वार्ड 182: भाजपा बनाम शिवसेना (उद्धव गुट), बदले समीकरणों में सीधा मुकाबला
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 182 में इस बार चुनावी मुकाबला भले ही सिर्फ चार उम्मीदवारों तक सीमित है, लेकिन इसके राजनीतिक मायने गहरे हैं। AIMIM इस बार चुनाव मैदान में नहीं है, जबकि 2017 में उसकी मौजूदगी ने नतीजों को सीधे तौर पर प्रभावित किया था।
2017 के बीएमसी चुनाव में इस वार्ड से शिवसेना के मिलिंद दत्ताराम वैद्य ने 6899 वोट (32.06%) हासिल कर जीत दर्ज की थी। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के राजन सुरेश पार्कर रहे थे, जिन्हें 5476 वोट (25.45%) मिले थे। कांग्रेस को 3214 वोट (14.93%), भाजपा को 2685 वोट (12.47%) और AIMIM के रऊफ उस्मान मिठाईवाला को 1804 वोट (8.38%) प्राप्त हुए थे।

राजनीतिक विश्लेषण के अनुसार, AIMIM को मिले 1804 वोटों ने निर्णायक भूमिका निभाई थी। माना जाता है कि अगर AIMIM मैदान में न होती, तो इन वोटों का बड़ा हिस्सा मनसे और कांग्रेस की ओर जा सकता था। यही कारण रहा कि मजबूत वोट शेयर के बावजूद मनसे के राजन पार्कर जीत से 1423 वोट पीछे रह गए।

अब 2026 के चुनावी परिदृश्य में स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। शिवसेना विभाजन के बाद इस वार्ड में उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट ही शिवसेना का प्रतिनिधित्व कर रहा है, और उसे मनसे का समर्थन प्राप्त है। इससे 2017 में बंटे हुए मराठी वोटों के एकजुट होने की संभावना जताई जा रही है।

सबसे बड़ा राजनीतिक मोड़ यह है कि 2017 में मनसे उम्मीदवार रहे राजन सुरेश पार्कर इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा को उम्मीद है कि पार्कर की स्थानीय पकड़ और 2017 में मिले मनसे वोटों का एक हिस्सा इस बार उसके खाते में आएगा।

वहीं, AIMIM के मैदान में न होने से लगभग 1800 वोटों का सवाल खड़ा हो गया है। यह वोट बैंक किस ओर झुकेगा, यही इस सीट का नतीजा तय करने वाला अहम फैक्टर माना जा रहा है।
कुल मिलाकर, वार्ड 182 का यह चुनाव सिर्फ उम्मीदवारों की लड़ाई नहीं, बल्कि 2017 में कटे वोटों के पुनर्संयोजन की परीक्षा है। बदले गठबंधन, पुराने आंकड़े और नए राजनीतिक समीकरण इस सीट को एक बार फिर कांटे की टक्कर में बदलते दिख रहे हैं।

माहिम वार्ड 182: चार उम्मीदवार मैदान में, सीधा लेकिन दिलचस्प मुकाबला
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के तहत वार्ड क्रमांक 182 में चुनावी तस्वीर अब साफ हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम उम्मीदवार सूची के अनुसार इस वार्ड से कुल 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सीमित उम्मीदवारों की संख्या के कारण यहां मुकाबला सीधा है, लेकिन राजनीतिक समीकरण इसे दिलचस्प बना रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से राजन सुरेश पाटकर चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और पारंपरिक मतदाता आधार के भरोसे भाजपा ने इस वार्ड में पूरी ताकत झोंक दी है।

वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मिलिंद दत्ताराम वैद्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। शिवसेना (उद्धव गुट) इस वार्ड में स्थानीय संपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर आक्रामक प्रचार करती नजर आ रही है।इसके अलावा इस वार्ड में दो निर्दलीय (अपक्ष) उम्मीदवार भी मैदान में हैं। इनमें महेश सुशिला सुभाष धनमेहेर और वैद्य मिलिंद हरेश्वर शामिल हैं। निर्दलीय उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों और व्यक्तिगत जनसंपर्क के दम पर मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस–वंचित आघाड़ी गठबंधन को लेकर चर्चा जरूर रही, लेकिन इस वार्ड में उम्मीदवार नहीं
वार्ड क्रमांक 182 में कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी के बीच गठबंधन की राजनीतिक चर्चा जरूर रही, लेकिन इस सीट पर दोनों दलों की ओर से कोई आधिकारिक उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा गया है। ऐसे में गठबंधन का सीधा प्रभाव चुनावी मुकाबले में नजर नहीं आ रहा, हालांकि इसके चलते विपक्षी वोटों के बंटवारे और रणनीतिक समर्थन को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं।

वार्ड 182 में सफाई व्यवस्था, पानी की आपूर्ति, सड़क मरम्मत, ड्रेनेज और बुनियादी नागरिक सुविधाएं प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं। मतदाता स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीदवारों से स्पष्ट जवाब चाहते हैं। कुल मिलाकर, चार उम्मीदवारों के बीच यह मुकाबला भले ही संख्यात्मक रूप से सीमित हो, लेकिन राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रचार तेज होने के साथ ही वार्ड 182 का चुनावी माहौल और स्पष्ट होता जाएगा।

महिम वार्ड 190: बीएमसी चुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में, मुकाबला हुआ रोचक
मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव के तहत महिम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 190 (अनारक्षित) में इस बार चुनावी मुकाबला काफ़ी दिलचस्प होता नजर आ रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम उम्मीदवार सूची के अनुसार, इस वार्ड से कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं, जिससे मुकाबला बहुकोणीय बन गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शीतल सुरेश गंभीर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने वैशाली राजेश पाटणकर को अपना उम्मीदवार बनाया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस की तरफ से यादव दयानंकर रामगोपाल मैदान में हैं, जो पार्टी की ओर से चुनौती पेश कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने इस वार्ड से प्रणाली गिरीश रजत को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा अखिल भारत हिंदू महासभा से रामनाथ रामलाल कोरी, बलिराज सेना से मनोज बबन डोंगर और बहुजन रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी से शेख यासीन मो. हनीफ भी चुनावी मुकाबले में शामिल हैं।
राजनीतिक दलों के अलावा इस वार्ड में 5 निर्दलीय (अपक्ष) उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें अनिलकुमार गुप्ता, फर्नांडिस नेल्सन रिची, हसीना बानो मुबारक शाह, फलक सलीम सैयद और हफीज सैयद शामिल हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी से वोटों का बंटवारा तय माना जा रहा है।

महिम वार्ड 190 को राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जाता है। यहां के मतदाताओं के लिए सड़क, नाली-सफाई, पानी की आपूर्ति, झोपड़पट्टी पुनर्विकास और स्थानीय सुविधाएं प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं। सभी उम्मीदवार इन मुद्दों को लेकर जनता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
कुल मिलाकर, 12 उम्मीदवारों की मौजूदगी ने महिम के वार्ड 190 को एक कठिन और दिलचस्प चुनावी रणभूमि में बदल दिया है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नज़दीक आएगी, वैसे-वैसे प्रचार और सियासी बयानबाज़ी और तेज़ होने की संभावना है।