-meter - Rokthok Lekhani News

मुंबई : अहमदाबाद–दिल्ली रेलवे लाइन के समानांतर बन रहा है बुलेट ट्रेन का 480 मीटर लंबा ब्रिज
मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत अहमदाबाद के साबरमती नदी पर 36 मीटर ऊंचा लगभग 118 फीट (12 मंजिला इमारत जितना) ब्रिज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। खास बात तो यह है कि यह 480 मीटर लंबा पुल पश्चिम रेलवे की अहमदाबाद–दिल्ली मुख्य लाइन के समानांतर बनाया जा रहा है। रणनीतिक रूप से साबरमती और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित यह पुल साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर है।

सभी 8 पिलर का काम पूरा
पुल के सभी आठ पियर्स (पिलर) पूरे हो चुके हैं। जिनका व्यास 6 से 6.5 मीटर है। इनमें से चार नदी तल में दो नदी के किनारों पर (एक-एक प्रत्येक ओर) और दो नदी तट के बाहर स्थित हैं। पिलर की ऊंचाई 31 से 34 मीटर के बीच है। नदी के जल प्रवाह में न्यूनतम बाधा सुनिश्चित करने के लिए पिलर का रणनीतिक रूप से इस्तेमाल किया गया है।

बैलेंस्ड कैंटिलीवर तकनीक का किया गया इस्तेमाल
यह पुल 76 मीटर के 5 स्पैन और 50 मीटर के 2 स्पैन से मिलकर बना है, जिसमें प्रत्येक स्पैन का निर्माण 23 सेगमेंट्स द्वारा साइट पर ही (इन-सिटू) किया जा रहा है। इसका निर्माण बैलेंस्ड कैंटिलीवर तकनीक से किया जा रहा है, जो गहरे जल एवं नदियों पर लंबे स्पैन वाले पुलों के लिए एक विशेष तकनीक है। इस विधि में पुल के नीचे सहारा (स्कैफोल्डिंग) लगाए बिना, प्रत्येक पियर से दोनों ओर संतुलन बनाते हुए सेगमेंट्स को क्रमिक रूप से जोड़कर (पोस्ट-टेंशनिंग के माध्यम से) स्पैन तैयार किया जाता है। इससे एक निरंतर और स्थिर ब्रिज डेक का निर्माण होता है।

नदी के प्रवाह के साथ नहीं किया गया कोई छेड़छाड़
निर्माण के दौरान नदी के जल प्रवाह को निर्बाध बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है। अस्थायी एम्बैंकमेंट के भीतर ह्यूम पाइप कल्वर्ट्स स्थापित किए गए हैं, साथ ही प्राकृतिक जल निकासी चैनल को भी बनाए रखा गया है, जिससे पानी का सतत और मुक्त प्रवाह सुनिश्चित होता है। ये उपाय सुनिश्चित करते हैं कि निर्माण गतिविधियों के बावजूद नदी का प्रवाह निरंतर और अप्रभावित बना रहे।

मुंबई : 400 मीटर दूरी के लिए वसूल लिए 18000, अनजान जगह ले जाकर अमेरिकी महिला को टैक्सी ड्राइवर ने ठगा
मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट के पास एक विदेशी महिला से ठगी का मामला सामने आया है. ठगी करने वाले टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोप है कि टैक्सी ड्राइवर ने महज 400 मीटर की दूरी के लिए विदेशी महिला से 18 हजार रुपये वसूल लिए. ये सारा मामला तब सामने आया, जब अमेरिका की रहने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस साझा किया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, अमेरिकी महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना एक्सपीरियंस साझा किया था. उसकी पोस्ट तेजी से वायरल हुई. इसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया.

क्या था पूरा मामला?
महिला ने अपनी पोस्ट में बताया था कि हाल ही वह मुंबई आई थी और एयरपोर्ट से एक टैक्सी लेकर पास के ही एक 5 स्टार होटल रही थी. रास्ते में टैक्सी ड्राइवर और उसका एक साथी ने उन्हें पहले किसी अनजान जगह ले गया और फिर 200 डॉलर यानी करीब 18 हजार रुपये वसूल किए. इसके बाद उन्हें होटल छोड़ा, जो एयरपोर्ट के बहुत नजदीक था.

बयान लेने में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि अमेरिकी महिला 12 जनवरी को होटल में ठहरी थी. अगले दिन वह पुणे के लिए रवाना हो गई थीं. बाद में वह अमेरिका लौट आईं. उस वक्त उन्होंने होटल स्टाफ से इस घटना की शिकायत नहीं की थी. अब पुलिस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला का बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही है.

ऐसे पकड़ में आया आरोपी
महिला की पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. जांच के दौरान होटल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने टैक्सी की पहचान की. इसके बाद टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली. पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर के ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द कराने के लिए उसके दस्तावेज आरटीओ को भेजे जाएंगे. फिलहाल आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.