Sunetra - Rokthok Lekhani News

मुंबई : संजय राउत ने बारामती उपचुनाव से पहले सुनेत्रा पवार को दीं शुभकामनाएं
मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को बारामती विधानसभा उपचुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता सुनेत्रा पवार को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी के समर्थन पर अंतिम फैसला पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे लेंगे।सोमवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राउत ने कहा, "महाराष्ट्र में कई राजनीतिक पार्टियां हैं।

सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं। महा विकास अघाड़ी के तौर पर, हमारी पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे उन्हें समर्थन देने का फैसला करेंगे। उद्धव ठाकरे और सुनेत्रा पवार के बीच चर्चा हुई है। यह चुनावों का समय है, है ना? इसमें प्रचार होगा, जांच-पड़ताल होगी, और फिर मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी।" विशेष रूप से बारामती सीट का जिक्र करते हुए, राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ इसके राजनीतिक इतिहास पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "वह राकांपा की जगह है, और अजित पवार की पार्टी ने हमेशा वहां चुनाव लड़ा है। अजित पवार खुद शरद पवार की तरफ से राकांपा के उम्मीदवार थे। अब उनकी पत्नी चुनाव लड़ रही हैं, और उनकी उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत हुई थी। हमारा कोई उम्मीदवार वहां चुनाव नहीं लड़ रहा है।"

राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस उम्मीदवार से अपना नाम वापस लेने के लिए नहीं कहेगी, और महा विकास अघाड़ी गठबंधन के भीतर एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस महा विकास अघाड़ी में है। हम यह नहीं कहेंगे कि उन्हें अपना उम्मीदवार वापस ले लेना चाहिए।" गठबंधन के भीतर की आंतरिक चर्चाओं पर बोलते हुए, राउत ने दोहराया कि महा विकास अघाड़ी में कोई भ्रम नहीं है और फैसले सामूहिक रूप से लिए जाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि उपचुनावों के संबंध में उद्धव ठाकरे और राकांपा प्रमुख शरद पवार के बीच चर्चा हुई थी। भाजपा पर निशाना साधते हुए, राउत ने भाजपा नेता नितेश राणे की हालिया टिप्पणियों की आलोचना की और कहा, "भाजपा और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच कोई संबंध नहीं है। भाजपा तो बस इतिहास बदल रही है।" भारत निर्वाचन आयोग  की घोषणा के अनुसार, महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव 23 अप्रैल को होने हैं, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई : मुंबई महानगर क्षेत्र की सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली' सुविधा लागू करने की महत्वपूर्ण घोषणा उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने आज विधान परिषद में की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं को सम्मान, उचित अवसर और सुरक्षा देने वाला समाज बनाने के संकल्प को और मजबूत करने की जरूरत है. यह घोषणा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विधान परिषद में हुए विशेष चर्चा प्रस्ताव का जवाब देते हुए की गई.

‘कम अर्ली–गो अर्ली' से भीड़ में राहत
इस निर्णय के तहत मुंबई महानगर क्षेत्र की महिला कर्मचारियों को सुबह 9:15 से 9:45 बजे के बीच कार्यालय में पहले आकर जितने मिनट पहले काम शुरू करेंगी, उतने ही मिनट शाम को कार्यालय से पहले निकलने की अनुमति दी जाएगी अर्थात लगभग 30 मिनट की छूट मिलेगी. इससे भीड़भाड़ के समय महिलाओं को होने वाली परेशानी कम होगी और उन्हें राहत मिलेगी. विधान परिषद में हुई चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने महिला सशक्तीकरण को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनके लिए उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सभी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इन सुझावों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कदम उठाएगी.

सुरक्षा और पुनर्वास में राज्य की उपलब्धियां
महिलाओं की सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में ‘ऑपरेशन मुस्कान' के तहत जुलाई 2015 से फरवरी 2026 तक 14 अभियानों में 42,594 बच्चों को खोजा गया है. इसके अलावा ‘ऑपरेशन खोज' के तहत 5,066 महिलाओं और 2,771 बच्चों को भी ढूंढा गया है. राज्य के सभी जिलों में ‘मिसिंग सेल' कार्यरत हैं और महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए 51 ‘भरोसा सेल' शुरू किए गए हैं. महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ‘लाडकी बहिण', ‘नमो महिला सशक्तिकरण', ‘लेक लाडकी', ‘अन्नपूर्णा' और ‘लखपति दीदी' जैसी योजनाएं प्रभावी ढंग से चला रही है. स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए उमेद मॉल, उमेद मार्ट और महालक्ष्मी सरस जैसे उपक्रम चलाए जा रहे हैं तथा इन उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है.

आंगनवाड़ी, तकनीक और मातृत्व अवकाश सुधार
आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय व बुनियादी सुविधाओं के संबंध में सरकार ने सकारात्मक रुख अपनाया है. राज्य के 17,254 आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाया जा रहा है. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, चर्चगेट रेलवे स्टेशन और बोरीवली स्टेशन पर साइबर अपराध रोकने के लिए विशेष तंत्र स्थापित किया गया है. सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए 180 दिनों का मातृत्व अवकाश मंजूर है. इसके अतिरिक्त, प्रसूति अवकाश के बाद आवश्यकता पड़ने पर अधिकतम एक वर्ष तक बिना मेडिकल प्रमाणपत्र के आधे वेतन पर अवकाश लेने की अनुमति दी गई है.

मुंबई : अजित पवार प्लेन क्रैश मामलें में पत्नी सुनेत्रा पवार ने की CBI जांच की मांग
मुंबई : राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुनील तटकरे ने मंगलवार को पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार के निधन की घटना की जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की मांग की है। दोनों नेताओं ने जोर देकर कहा कि अजित पवार के निधन के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। अजित पवार के निधन के बाद उत्पन्न संदेहों को देखते हुए सुनेत्रा पवार और सुनील तटकरे ने उच्च स्तरीय और पारदर्शी जांच की आवश्यकता जताई है। मीडिया से बातचीत में तटकरे ने कहा कि पार्टी और परिवार इस मामले में पूर्ण पारदर्शिता चाहते हैं। उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र से अपील की कि इस जांच को तुरंत मंजूरी दी जाए, ताकि किसी भी तरह की साजिश या छेड़छाड़ की संभावना की पुष्टि हो सके।

राजनीतिक गलियारों में इस मांग के बाद गहमागहमी बढ़ गई है। इससे पहले, NCP (SP) के विधायक रोहित पवार ने भी आरोप लगाया था कि पिछले महीने हुए प्लेन क्रैश में तोड़फोड़ की आशंका है। रोहित पवार ने कहा कि उनके चाचा और महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार की मौत में कई सवाल अनुत्तरित हैं और इस कारण पूरी जांच की जरूरत है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित पवार ने कहा कि 28 जनवरी को हुए क्रैश के कई पहलू अब तक अस्पष्ट हैं। उन्होंने बारामती एयरपोर्ट के पास लियरजेट एयरक्राफ्ट के क्रैश से जुड़ी घटनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह एक साधारण एक्सीडेंट था या किसी साजिश का हिस्सा। उन्होंने विशेष रूप से आशंका जताई कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है। उनका कहना है कि केवल रिपोर्ट पर भरोसा करना पर्याप्त नहीं होगा और सभी CCTV फुटेज तथा तकनीकी रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए।

अजित पवार को ले जा रहे एयरक्राफ्ट के बारामती में क्रैश होने के बाद से ही यह सवाल उठ रहे हैं कि हादसे की वास्तविक वजह क्या थी। महाराष्ट्र में इस हादसे ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। 2025 में एयर इंडिया की दुखद घटना के बाद भारत में एविएशन सेफ्टी पर ध्यान बढ़ गया है और अब यह मामला फिर से सुरक्षा और जांच की चर्चा में आया है। सुनेत्रा पवार और तटकरे का कहना है कि इस मामले में समय पर उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है, ताकि किसी भी तरह की साजिश या प्रशासनिक लापरवाही उजागर हो। उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष जांच से महाराष्ट्र के नागरिकों का विश्वास बढ़ेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

सामाजिक और राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर के निधन ने राज्य में राजनीतिक परिस्थितियों को भी प्रभावित किया है। इस घटना के बाद एयरक्राफ्ट सुरक्षा, प्लेन क्रैश जांच और राज्य में राजनीतिक जवाबदेही जैसे मुद्दे चर्चा में आए हैं। इस बीच, NCP और परिवार का जोर इस बात पर है कि जांच पूरी पारदर्शिता और विशेषज्ञता के साथ की जाए। अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे सभी तकनीकी और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मामले की जांच करेंगे।

मुंबई : इतिहास रच दिया गया है ; सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री है - विधायक सना मलिक
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की विधायक सना मलिक ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में सुनेत्रा पवार की नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। मलिक ने कहा, "इतिहास रच दिया गया है क्योंकि सुनेत्रा पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। महाराष्ट्र को इससे बहुत लाभ होगा क्योंकि वह हमेशा सामाजिक कार्यों और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती रही हैं।"

राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ ने भी सुनेत्रा पवार की पदोन्नति का स्वागत करते हुए कहा, "सुनेत्रा पवार राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं।"एनसीपी प्रमुख शरद पवार के शपथ ग्रहण समारोह में अनुपस्थित रहने पर मुश्रीफ ने कहा, "वह कैसे आएंगे, उनकी पार्टी अलग है, हमारी पार्टी अलग है।"अपने पति अजीत पवार के दुखद निधन के बाद आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता चुनी गईं सुनेत्रा पवार ने मुंबई के लोक भवन में 'अजीत दादा अमर रहे' के नारों के बीच राज्य की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में सुनेत्रा पवार को पद की शपथ दिलाई।उन्होंने बारामती में 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में एनसीपी प्रमुख अजीत पवार के निधन के बाद रिक्त हुए पद को संभाला। इसके साथ ही, सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गईं।महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।

उन्हें एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद एनसीपी नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया।सुनेत्रा पवार सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए जानी जाती हैं। राज्यसभा सांसद के रूप में, उन्होंने समावेशी और सतत प्रगति को बढ़ावा देने वाली कई पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अजीत पवार का बुधवार को उस समय निधन हो गया जब उन्हें ले जा रहा चार्टर्ड विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतकों में उनके निजी सुरक्षा अधिकारी, एक फ्लाइट अटेंडेंट और दो पायलट शामिल थे।