lesbian - Rokthok Lekhani News

मुंबई : महिला ने समलैंगिक प्रेमिका की चाकू घोंपकर कर दी हत्या
मुंबई : मुंबई में सनसनीखेज वारदात हुई है। एक ३५ वर्षीया महिला ने अपनी ३७ वर्षीय प्रेमिका की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि दोनों महिलाओं के बीच समलैंगिक संबंध थे। दोनों एक-दूसरे के साथ कई सालों से रह रही थीं। एक महिला दूसरी को धोखा देने लगी तो गुस्साई महिला ने चाकू से उसके सीने पर कई वार कर अपनी महिला साथी का बड़ी बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं सहेली थीं। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और रिलेशनशिप में रहने लगीं। काफी समय बीत जाने के बाद आरोपी महिला ने अपनी सहेली से शादी करने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे।  फिर दोनों में विवाद शुरू हुआ। विवाद इस कदर बढ़ गया कि महिला आरोपी ने चाकू से अपनी सहेली के सीने पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान सांताक्रुज-वेस्ट में नवजीवन सोसायटी की रहने वाली रेशमा धोने के रूप में हुई है। आरोपी महिला का नाम प्रीति है, जो सांताक्रुज-वेस्ट के फूलवाली गली की रहने वाली है। दोनों महिलाएं घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थीं। एफआईआर के मुताबिक, यह घटना आरोपी के घर पर हुई। आरोपी ने मृतका से उससे न मिलने के बारे में पूछा, जिसके बाद बहस शुरू हो गई। बहस बढ़ गई, जिसके बाद प्रीति ने कथित तौर पर रेशमा के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सांताक्रुज पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे २२ जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।