meant - Rokthok Lekhani News

हैदराबाद : इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला; छापे के बाद मचा हड़कंप
हैदराबाद : एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिससे न केवल स्वास्थ्य और ड्रग कंट्रोल एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है, बल्कि प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। हैदराबाद के काचीगुडा इलाके में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर छापे के दौरान अधिकारियों को इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला। ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) की इस कार्रवाई में करीब एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून बरामद किया गया, जिसे गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा कर मानव उपयोग वाले ब्लड बैग में पैक किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा ऑपरेशन नियमों के खिलाफ चलाया जा रहा था।

गुप्त सूचना पर छापा
मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल ड्रग कंट्रोल अधिकारियों ने हैदराबाद पुलिस और राज्य के ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर फर्म पर छापा मारा। छापे के दौरान जब इंसानी उपयोग के ब्लड बैग में जानवरों का खून मिला, तो वरिष्ठ अधिकारी भी हैरान रह गए।

अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल
जांच में सामने आया कि बरामद खून भेड़-बकरियों से गैर-कानूनी तरीके से एकत्र किया गया था। इसे इस तरह पैक किया गया था कि पहली नजर में यह इंसानी खून जैसा प्रतीत हो। अधिकारियों को आशंका है कि इसका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा सकता था।

अत्याधुनिक मशीनें भी बरामद
छापे के दौरान केवल खून ही नहीं, बल्कि पैकेजिंग से जुड़ी कई आधुनिक मशीनें भी बरामद की गर्इं। टीम को एक ऑटोक्लेव मशीन, एक लैमिनार एयर फ्लो यूनिट, ११० भरे हुए ब्लड बैग और लगभग ६० खाली ब्लड बैग मिले हैं। इससे पूरे नेटवर्क की गंभीरता और संगठित तरीके से काम किए जाने के संकेत मिलते हैं।

गैरकानूनी क्लिनिकल ट्रायल की आशंका
ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के अनुसार, इस तरह से पैक किए गए खून का इस्तेमाल गैर-कानूनी क्लिनिकल ट्रायल, एक्सपेरिमेंट या लैब टेस्ट के लिए कल्चर मीडिया तैयार करने में किया जा सकता था। मामले की गहन जांच की जा रही है कि यह खून कहां और किस उद्देश्य से सप्लाई किया जाना था।

तलाश में जुटी पुलिस
अधिकारियों ने बताया कि जिस इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर यह छापा मारा गया था, उसका मालिक फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।