sparks - Rokthok Lekhani News

मुंबई : कार-ऑटो की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक; पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर
मुंबई : उत्तरी मुंबई के मलाड में एक कार की टक्कर एक ऑटो रिक्शा की टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। कार चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना मलाड ईस्ट में आईएनएस हमला के पास हुई और आग पर शाम 7:12 बजे काबू पा लिया गया। 24 साल के अब्देल मत्तेन की मौत उस समय हो गई जब उनकी कार एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई और उसमें आग लग गई। रिक्शा चालक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई पूर्व में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति को नकाबपोश हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहन सिंह परमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह घटना रात करीब 8 बजे नाइकपाड़ा क्षेत्र में हुई। हमलावरों ने परमार पर करीब से गोली चलाई। गोली की आवाज सुनकर भीड़ जमा हो गई, लेकिन हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

राहगीरों और दुकानदारों ने परमार को धुमाल नगर के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वालिव पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। व्यक्तिगत दुश्मनी और कारोबारी विवाद सहित सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है।

मुंबई : सलमान खान के करीबी को मिली मौत की धमकी, खुद को बताया लॉरेंस का आदमी, मचा हंगामा
मुंबई : बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से जो कुछ हो रहा है, उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। ऐसा लग रहा है जैसे मायानगरी पर एक बार फिर काले साए का खतरा मंडराने लगा है। हाल ही नें फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। फिर रणवीर सिंह को चैट पर धमकी मिली। लगभग 12 बाद ही खबर आ रही है कि सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार को भी निशाना बनाया गया है। उन्हें ईमेल से आई मौत की चेतावनी मिली है। इस खबर ने पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।

सलमान खान के करीबी को मौत की धमकी
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि सलमान खान के करीबी को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। भेजने वाले ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। इस ईमेल में न केवल जान से मारने की चेतावनी दी गई है, बल्कि करोड़ों रुपयों की फिरौती (वसूली) भी मांगी गई है। धमकी में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो अंजाम बुरा होगा। हालांकि, अभी तक सलमान खान या उनके परिवार की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान या पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी का खुलासा
इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेहद गंभीरता से लिया है। जांच के दौरान चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन पिछले कुछ दिनों में कई बड़े बॉलीवुड सितारों के घरों के आसपास पाई गई है। शक है कि गैंग ने अपने अलग-अलग गुर्गों को इन सेलिब्रिटीज की 'रेकी' करने का काम सौंपा था। पुलिस अब इन तकनीकी सुरागों को इकट्ठा कर रही है ताकि किसी भी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

मुंबई : सिगरेट विवाद से भड़की हिंसा, जोगेश्वरी में 44 वर्षीय व्यक्ति को जला दिया
मुंबई :  जोगेश्वरी वेस्ट में सिगरेट के पेमेंट को लेकर हुए झगड़े के बाद एक 44 साल के आदमी को आग लगा दी गई। आस-पास खड़े लोगों ने जल्दी से आग बुझाकर उसकी जान बचाई। आरोपी 22 साल का नागेंद्र यादव है। अंबोली पुलिस ने 11 जनवरी को उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या की कोशिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पीड़ित का नाम जयराम यादव है। वह ड्राइवर का काम करता है और अपने परिवार के साथ जोगेश्वरी वेस्ट में रहता है।

यह घटना रात करीब 10.45 बजे उसके घर के पास हुई। प्राथमिकी के मुताबिक, जयराम काम से घर लौटा और अपनी मोटरसाइकिल पार्क कर रहा था। उसने अपने 22 साल के भतीजे पंकज यादव को नागेंद्र से बहस करते देखा। पंकज पास में ही पान की दुकान चलाता है। बहस सिगरेट के पेमेंट को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि नागेंद्र नशे में था। जयराम ने बीच-बचाव करके मामला शांत करने की कोशिश की। आस-पास के लोगों ने मदद की। नागेंद्र मौके से चला गया।

करीब 20 मिनट बाद, नागेंद्र वापस आया और फिर से बहस करने लगा। कहा जाता है कि उसने जयराम को जान से मारने की धमकी दी और फिर चला गया। उसके करीब 10 मिनट बाद, नागेंद्र वापस आया। जयराम ने पंकज से स्टॉल बंद करके घर जाने को कहा। फिर जयराम अपने घर की तरफ चलने लगा। कहा जाता है कि नागेंद्र पीछे से आया। उसने जयराम पर कोई आग पकड़ने वाली चीज़ डाली और उसे आग लगा दी। जयराम बुरी तरह जल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझा दी।

नागेंद्र भाग गया। मनोज यादव नाम के एक पड़ोसी समेत कुछ पड़ोसी घायल आदमी को पहले पास के ट्रॉमा केयर सेंटर ले गए। बाद में उन्होंने उसे मोटरसाइकिल पर जोगेश्वरी वेस्ट के मल्लिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसे इलाज के लिए वहां भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि यह काम जान से मारने के इरादे से किया गया था। शिकायत करने वाले ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हैदराबाद : इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला; छापे के बाद मचा हड़कंप
हैदराबाद : एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिससे न केवल स्वास्थ्य और ड्रग कंट्रोल एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है, बल्कि प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। हैदराबाद के काचीगुडा इलाके में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर छापे के दौरान अधिकारियों को इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला। ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) की इस कार्रवाई में करीब एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून बरामद किया गया, जिसे गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा कर मानव उपयोग वाले ब्लड बैग में पैक किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा ऑपरेशन नियमों के खिलाफ चलाया जा रहा था।

गुप्त सूचना पर छापा
मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल ड्रग कंट्रोल अधिकारियों ने हैदराबाद पुलिस और राज्य के ड्रग कंट्रोल विभाग के साथ मिलकर गुप्त सूचना के आधार पर फर्म पर छापा मारा। छापे के दौरान जब इंसानी उपयोग के ब्लड बैग में जानवरों का खून मिला, तो वरिष्ठ अधिकारी भी हैरान रह गए।

अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल
जांच में सामने आया कि बरामद खून भेड़-बकरियों से गैर-कानूनी तरीके से एकत्र किया गया था। इसे इस तरह पैक किया गया था कि पहली नजर में यह इंसानी खून जैसा प्रतीत हो। अधिकारियों को आशंका है कि इसका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा सकता था।

अत्याधुनिक मशीनें भी बरामद
छापे के दौरान केवल खून ही नहीं, बल्कि पैकेजिंग से जुड़ी कई आधुनिक मशीनें भी बरामद की गर्इं। टीम को एक ऑटोक्लेव मशीन, एक लैमिनार एयर फ्लो यूनिट, ११० भरे हुए ब्लड बैग और लगभग ६० खाली ब्लड बैग मिले हैं। इससे पूरे नेटवर्क की गंभीरता और संगठित तरीके से काम किए जाने के संकेत मिलते हैं।

गैरकानूनी क्लिनिकल ट्रायल की आशंका
ड्रग कंट्रोल अधिकारियों के अनुसार, इस तरह से पैक किए गए खून का इस्तेमाल गैर-कानूनी क्लिनिकल ट्रायल, एक्सपेरिमेंट या लैब टेस्ट के लिए कल्चर मीडिया तैयार करने में किया जा सकता था। मामले की गहन जांच की जा रही है कि यह खून कहां और किस उद्देश्य से सप्लाई किया जाना था।

तलाश में जुटी पुलिस
अधिकारियों ने बताया कि जिस इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर यह छापा मारा गया था, उसका मालिक फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।