MaharashtraPolitics - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र: ‘ऑपरेशन टायगर’ तेज, शिंदे गटात 15 नेते शामिल होने की चर्चा
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ‘ऑपरेशन टायगर’ को लेकर हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि शिवसेना (शिंदे गुट) में करीब 15 नेता जल्द शामिल हो सकते हैं, जिससे राज्य की राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा राजनीतिक अभियान स्थानीय स्तर पर संगठन मजबूत करने और आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। कई नेताओं के संपर्क में होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि आधिकारिक रूप से अभी किसी बड़े दल-बदल की पुष्टि नहीं हुई है।

इससे पहले भी ‘ऑपरेशन टायगर’ को लेकर कई बार राजनीतिक हलचल देखी गई है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट के बीच सांसदों और विधायकों को लेकर खींचतान की खबरें सामने आती रही हैं।

शिंदे गुट की ओर से लगातार यह दावा किया जाता रहा है कि पार्टी में नए चेहरों को जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जा रहा है, जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक दबाव और दल-बदल की रणनीति बता रहा है।

फिलहाल यह मामला चर्चा में बना हुआ है और सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में कितने नेता वास्तव में शिंदे गुट में शामिल होते हैं।

माहीम वार्ड 190 में कांग्रेस की मुश्किलें बरकरार, दयाशंकर यादव को शिवसेना (UBT) और भाजपा से कड़ी चुनौती
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2016 के तहत माहीम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 190 में कांग्रेस के लिए राह आसान नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस ने इस वार्ड से दयाशंकर यादव को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन जमीनी हालात पार्टी के पक्ष में मजबूत दिखाई नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन की कमजोर पकड़, सीमित कैडर और चुनावी रणनीति की कमी दयाशंकर यादव की मुश्किलें बढ़ा रही है। वार्ड में शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गुट) की पारंपरिक मौजूदगी और भाजपा की आक्रामक चुनावी मशीनरी के सामने कांग्रेस पिछड़ती हुई दिख रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस का सक्रिय हस्तक्षेप वार्ड में नजर नहीं आया, जिसका असर चुनावी माहौल पर साफ दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता और आपसी असंतोष भी चर्चा का विषय बना हुआ है|

वहीं शिवसेना (UBT) स्थानीय मुद्दों और भावनात्मक अपील के जरिए वोटरों को साधने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा विकास के दावों और मजबूत संगठन के दम पर मुकाबले में बढ़त लेने का प्रयास कर रही है। ऐसे में माहीम वार्ड 190 में कांग्रेस उम्मीदवार दयाशंकर यादव त्रिकोणीय मुकाबले में कमजोर कड़ी के रूप में देखे जा रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि कांग्रेस ने आखिरी दौर में रणनीति और जमीनी अभियान में बदलाव नहीं किया, तो वार्ड 190 में पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है।