councillors - Rokthok Lekhani News

मुंबई : पार्षदों ने वार्षिक वार्ड विकास कोष ६० लाख रुपए से बढ़ाकर सीधे १ करोड़ रुपए करने की मांग की
मुंबई : मुंबई की बदहाल सड़कों, भरे नालों और चरमराई नागरिक सुविधाओं की चिंता छोड़कर मनपा के पार्षद अब अपने वार्ड फंड का दायरा बढ़ाने की होड़ में लग गए हैं। शहर में विकास कार्य भले ही धरातल पर रेंग रहे हों, लेकिन पार्षदों ने अपने वार्षिक वार्ड विकास कोष को ६० लाख रुपए से बढ़ाकर सीधे १ करोड़ रुपए करने की मांग रख दी है। ६७ प्रतिशत की इस भारी-भरकम बढ़ोतरी को लेकर मनपा की आगामी आम सभा में प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

भाजपा पार्षद अश्विनी माटे द्वारा पेश किए जा रहे इस प्रस्ताव में बढ़ती आबादी, महंगाई और निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों का बहाना बनाया गया है। तर्क दिया जा रहा है कि सड़क मरम्मत, स्वच्छता, सार्वजनिक शौचालय और उद्यानों के रखरखाव के लिए ६० लाख रुपए की मौजूदा राशि अपर्याप्त है। हालांकि, कड़वी सच्चाई यह है कि पिछले कई सालों में आवंटित करोड़ों रुपए के बावजूद शहर की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में फंड को १ करोड़ रुपए करने की यह मांग नागरिक सुविधाओं से ज्यादा प्रशासनिक खजाने पर अतिरिक्त बोझ डालने का प्रयास नजर आ रही है।

पार्षदों का रोना है कि १८ प्रतिशत जीएसटी और १४ प्रतिशत मनपा शुल्कों के रूप में कुल ३२ प्रतिशत राशि तो काम शुरू होने से पहले ही कट जाती है। इसके अलावा २०११ के बाद से दर अनुसूची में हुए बदलावों के कारण हर नागरिक कार्य महंगा हो गया है। विपक्ष का तर्क है कि यदि यह ४० लाख रुपए अतिरिक्त जोड़कर बजट में शामिल कर लिए जाएं तो इसे मनमाने ढंग से वापस नहीं लिया जा सकेगा।

सवालों के घेरे में पार्षदों की प्राथमिकता
२२७ वार्डों के पार्षदों को ४०-४० लाख रुपए अतिरिक्त देने का सीधा मतलब मानपा खजाने पर अरबों रुपए का फालतू बोझ डालना है। जब ६० लाख रुपए के बजट में भी शहर के नालों की बदबू और सड़कों के गड्ढे गायब नहीं हो पाए, तो १ करोड़ रुपए मिलते ही कौन-सी क्रांति आ जाएगी?

मुंबई : मेयर को लेकर महायुति में रार? शिंदे गुट की शिवसेना ने रद्द किया अपने पार्षदों का रजिस्ट्रेशन
मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम के हालिया नतीजों के बाद मुंबई की सत्ता पर काबिज होने की रस्साकशी अब एक गंभीर मोड़ पर आ गई है. सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भीतर चल रही खींचतान मंगलवार को उस समय खुलकर सामने आ गई, जब उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने 29 नवनिर्वाचित पार्षदों का रजिस्ट्रेशन अचानक रद्द कर दिया.

इस कदम ने न केवल भाजपा और शिवसेना के बीच बढ़ती दूरी को उजागर किया है, बल्कि बीएमसी में सत्ता के समीकरणों को भी उलझा दिया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिंदे का यह कदम महायुति के भीतर अपनी ताकत दिखाने और दबाव बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है. हालांकि, शिवसेना (शिंदे गुट) की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

पार्टी मुख्यालय पहुंचे पार्षद उस समय हतप्रभ रह गए जब उन्हें बताया गया कि उनका रजिस्ट्रेशन फिलहाल टाल दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय भाजपा के साथ सत्ता के बंटवारे, विशेषकर मेयर पद और महत्वपूर्ण वैधानिक समितियों (जैसे स्थायी समिति) पर आम सहमति न बन पाने के कारण लिया गया है. 227 वार्डों वाली बीएमसी में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है, ऐसे में 29 पार्षदों वाली शिंदे सेना 'किंगमेकर' की भूमिका में है.

एकनाथ शिंदे ने निर्धारित कैबिनेट बैठक में हिस्सा नहीं लिया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ होने वाली महत्वपूर्ण चर्चा को दरकिनार करते हुए शिंदे अपने पैतृक गांव 'दरे' चले गए. वहां उन्होंने सतारा में स्थानीय रैलियों पर ध्यान केंद्रित किया, जिसे राजनीतिक विश्लेषक भाजपा के प्रति एक 'सख्त संदेश' के रूप में देख रहे हैं.

मुंबई : महिला पार्षद नॉट रिचेबल, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में 4 पार्षदों ने बदला पाला
मुंबई : महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव के नतीजों के महज पांच दिन बाद ही उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को बड़ा झटका लगा है। मुंबई महानगरपालिका और कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका  में उद्धव खेमे में बगावत की खबर आ रही है। शिवसेना (यूबीटी) के कई नगरसेवकों (पार्षद) ने पाला बदल लिया है, मुंबई में एक और केडीएमसी में चार नगरसेवकों के शिंदे गुट को समर्थन देने की चर्चा है।

सरिता म्हस्के 'नॉट रिचेबल'
रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के वार्ड-157 से शिवसेना (यूबीटी) के 'मशाल' चिन्ह पर जीत दर्ज करने वाली डॉ. सरिता म्हस्के ने पाला बदल लिया है। खबर है कि म्हस्के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के संपर्क में हैं।

बैठक से गायब
बुधवार को दादर स्थित शिवसेना भवन में नवनिर्वाचित नगरसेवकों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी, लेकिन सरिता म्हस्के वहां नहीं पहुंचीं। जब पार्टी नेताओं ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका फोन नॉट रिचेबल मिला। इसके बाद ठाकरे गुट के सभी पार्षद (नगरसेवक) बस से नवी मुंबई के कोकण भवन में गुट पंजीकरण के लिए गए, लेकिन म्हस्के उस बस में भी नहीं थीं।

डॉ. सरिता म्हस्के ने बीजेपी के स्थानीय कद्दावर नेता ईश्वर तायडे की पत्नी आशा तायडे को 1,803 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। उनके जाने पर बीएमसी में ठाकरे गुट का संख्याबल 65 से घटकर 64 रह जाएगा। हालांकि, शिवसेना (UBT) ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है और उनसे संपर्क के प्रयास जारी है।

कल्याण-डोंबिवली में भी टूट
मुंबई के साथ-साथ कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका  में भी उद्धव ठाकरे की शिवसेना को झटका लगने की खबर है। 122 सीटों वाली इस नगर निगम में उद्धव गुट के 11 में से 4 नगरसेवकों ने पाला बदलकर एकनाथ शिंदे और मनसे  के गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है। हालांकि शेष सात नगरसेवकों ने उद्धव ठाकरे  से मुलाकात कर एकजुट रहने का दावा किया है और कहा है कि वे महापालिका में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

संजय राउत बोले- शिंदे हमारे लिए AIMIM
शिवसेना  नेता संजय राउत ने बागी नगरसेवकों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बागियों पर निशाना साधते हुए कहा, "जो लोग पार्टी के चिन्ह पर चुनकर आने के बाद मेंढक की तरह फुदक रहे हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। हमारे लिए और महाराष्ट्र के लिए शिंदे गुट असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम  की तरह है। ये सत्ता के भूखे लोग हैं।" इस बीच, ठाकरे गुट ने बागियों को अपात्र ठहराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुंबई : उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली तीन पार्षदों एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए
मुंबई : महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिका के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद अब असली पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। मुंबई बीएमसी के नए मेयर को लेकर जहां अभी सस्पेंस बना हुआ तो वहीं मुंबई मेट्राेपॉलिटन रीजन में आने वाली कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका में खेला शुरू हो गया है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली तीन पार्षदों एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर सामने आया है जब कल्याण डोंबिवली में मेयर को लेकर घमसान चल रहा है। महानगरपालिका के चुनावों में 21 वार्ड वाली कल्याण डोंबिवली नगर निगम की 122 सीटों में शिंदे की शिवसेना को 53 और बीजेपी को 50 सीटें मिली थीं।

शिंदे सेना की बढ़ी ताकत
चुनाव नतीजों में कांग्रेस को 2 और मनसे को 5 सीटों पर जीत मिली थी। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के 11 पार्षद जीते थे। एक सीट शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी को मिली थी। अब उद्धव सेना के तीन कॉर्पोरेटरों के कथित तौर पर पाला बदलने से शिंदे गुट के पक्ष में पलड़ा और भारी होने की उम्मीद है। 122 सदस्यीय नगर निकाय में मेयर का पद हासिल करने के लिए पार्टियां होड़ कर रही हैं, जहां जादुई आंकड़ा 62 है। शिंदे की शिवसेना के पास अब पार्षदों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है।

श्रीकांत शिंदे बनाम रवींद्र चव्हाण
बीजेपी और शिवसेना दोनों ही महायुति के घटक हैं लेकिन कल्याण डोबिंवली में दोनों के बीच शक्ति प्रदर्शन चुनावों से पहले शुरू हो गया था। तब एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे और रवींद्र चव्हाण के बीच टकराव सामने आया था। इसकी वजह थी कि श्रीकांत शिंदे इस इलाके से सांसद हैं तो वहीं डोबिंवली से रवींद्र चव्हाण खुद विधायक हैं। ऐसे में यहां पर मेयर किसका बनेगा? इस जोरआजमाइश शुरू हो गई है। किसी भी पार्टी के अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार नहीं करने की स्थिति शिंदे की सेना अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटी है।