drowning - Rokthok Lekhani News

बोरीवली पश्चिम स्थित झील में डूबने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत
मुंबई : रविवार शाम बोरीवली पश्चिम स्थित एक झील में डूबने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शाम करीब 6.22 बजे मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) को सूचना मिली कि बोरीवली में एसके रिसॉर्ट्स के पास झांसी रानी लक्ष्मीबाई झील में अल्ताफ शेख नाम का एक व्यक्ति गिर गया है।

एमएफबी की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। दमकलकर्मियों ने उस व्यक्ति को बचा लिया और शताब्दी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने पीड़ित मोहम्मद अल्ताफ शरीफ शेख को मृत घोषित कर दिया।

वसई में अलग-अलग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 2 शख्स की डूबने से मौत !
वसई : अलग-अलग पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दो लोगो की डूबने से मौत होने की घटना सामने आई है। एक की नाले में डूबने से और दूसरे की कुएं डूबने से मौत हुई है। फिलहाल, दोनों मामले में वसई पुलिस स्टेशन ने एडीआर के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, विजय शंकर वाडु (उम्र 54 वर्ष), निवासी ओलबांवाडी, वसई पश्चिम में रहता था। बताया गया है कि विजय 7 अप्रैल को रात्रि करीब 11:00 बजे बिना किसी को बताये घर से निकल गया था।

वह शराब पीने के आदी था, 8 अप्रैल को रात्रि 11 बजे के आसपास वह वसई पश्चिम के बभोला स्थित बिग बाजार (स्मार्ट बाजार) के नाले के पानी में तैरता हुआ पाया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए एम्बुलेंस से सर डी.एम. पेटिट अस्पताल, परनाका ले जाया गया।

डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। दूसरा मामला मोनुकुमार अलफुराम प्रसाद (उम्र 30 वर्ष) निवासी गिरिज, कोंदाडवाडी वसई पश्चिम में रहता था। बताया गया है कि, प्रसाद की नहाते समय कुएं में डूबने से मौत हो गई।

बदलापुर इलाके में चार किशोरों की डूबने से मौत
ठाणे : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर इलाके में उल्हास नदी में चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 15-16 साल की उम्र के किशोर होली मनाने के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे थे और अचानक जल स्तर बढने से वे बह गए. चारों छात्र 10वीं कक्षा के छात्र थे.

अधिकारी ने बताया कि डूबे लड़कों की पहचान आर्यन मेदार (15), ओम सिंह तोमर (15), सिद्धार्थ सिंह (16) और आर्यन सिंह (16) के रूप में की गई है,और सभी चमटोली के पोद्दार गृह कॉम्प्लेक्स के निवासी थे. अधिकारी ने बताया, "चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बदलापुर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है."

होली खेलते समय किशोर पर हमला
वहीं ठाणे जिले में ही एक आवासीय परिसर में होली समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय एक लड़के को कथित तौर पर हमला कर घायल कर दिया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि डोंबिवली में बृहस्पतिवार रात हुई इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.

गुब्बारा फेंकने पर हुआ विवाद
उन्होंने बताया कि आवासीय परिसर के बच्चों का एक समूह एक-दूसरे पर पानी के गुब्बारे फेंक रहा था, तभी एक गुब्बारा गलती से पास में खड़े एक व्यक्ति पर जा गिरा. उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने समूह के एक लड़के की कथित तौर पर पिटाई कर दी और उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और इस संबंध में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

मुंबई-कोलकाता जैसे शहरों पर डूबने का खतरा; नॉर्थ पोल के पास तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक ज्‍यादा रिकॉर्ड
मुंबई : आख‍िर वो डरावनी घड़ी आ गई. जब मुंबई-कोलकाता जैसे शहरों पर डूबने का खतरा होगा. घर से बाहर निकलते ही आपकी स्‍क‍िन जल उठेगी. दरअसल, यूरोप के जलवायु निगरानी संगठन की एक रिपोर्ट बता रही है क‍ि फरवरी में दुनिया भर में समुद्री बर्फ का दायरा घटकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. इतना ही नहीं, हमेशा बर्फ से ढंके रहने वाले नॉर्थ पोल के पास तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक ज्‍यादा रिकॉर्ड क‍िया गया है.

कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने कहा कि फरवरी 2025 में दुनिया भर में तीसरा सबसे गर्म फरवरी महीना रहा. ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन ने धरती के तापमान को बढ़ाया है. इस गर्मी की वजह से अंटार्कटिक और आर्कटिक महासागरों में जमी बर्फ का दायरा घटकर 7 फरवरी को 16.04 मिलियन वर्ग किलोमीटर रह गया, जो अब तक का सबसे कम है. यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट की समांथा बर्गेस ने बताया कि पिछले दो सालों से दुनिया भर में तापमान का रिकॉर्ड टूटता जा रहा है. गर्म होती दुनिया का एक नतीजा यह है कि समुद्री बर्फ पिघल रही है. बर्फ के कम होने से मौसम, लोगों और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ता है. जब बर्फ पिघलकर पानी में बदलती है तो सूरज की गर्मी सोखने लगती है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग और भी तेज़ हो जाती है.

समुद्री बर्फ का दायरा औसत से 26 प्रतिशत कम
कोपरनिकस के मुताबिक, अंटार्कटिक में फरवरी के दौरान समुद्री बर्फ का दायरा औसत से 26 प्रतिशत कम था. आर्कटिक में भी दिसंबर से समुद्री बर्फ का दायरा कम होता जा रहा है. फरवरी में यह औसत से 8 प्रतिशत कम था. ब्रिटेन के नेशनल ओशनोग्राफी सेंटर में प्रोफेसर साइमन जोसी ने बताया कि समुद्र और वातावरण के बढ़ते तापमान की वजह से अंटार्कटिक में बर्फ फिर से नहीं जम पा रही है. फरवरी में वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक काल की तुलना में 1.59 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा था. उत्तरी ध्रुव के पास कुछ इलाकों में तापमान औसत से 11 डिग्री सेल्सियस तक ज़्यादा दर्ज किया गया.

कई शहर होंगे जलमग्‍न
1.आर्कटिक, अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड की बर्फ पिघलने से समुद्र का स्तर तेजी से बढ़ेगा.
2.तटीय शहर जैसे मुंबई, कोलकाता, न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो डूबने का खतरा बढ़ जाएगा.
3.छोटे द्वीपीय देश (जैसे मालदीव) पूरी तरह जलमग्न हो सकते हैं.
आसमान से बरसेगी आग
1. बर्फ सूर्य की किरणों को परावर्तित करके धरती को ठंडा रखती है.
2. बर्फ कम हो जाएगी, तो धरती अधिक गर्मी अवशोषित करेगी, जिससे ग्लोबल वार्मिंग और तेज़ होगी.
3.अधिक गर्मी का मतलब अधिक हीटवेव, सूखा और चरम मौसम की घटनाएं होंगी.
पानी बिना मरेंगे जीव
1. हिमालय, आल्प्स और एंडीज़ जैसी पर्वत श्रृंखलाओं की बर्फ पिघलने से गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, सिंधु जैसी नदियों में पानी की कमी हो सकती है. कृषि और पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी, जिससे भूखमरी और जल संकट बढ़ सकता है.
2.पोलर बीयर्स, पेंगुइन, सील, वॉलरस और अन्य आर्कटिक जीवों का घर खत्‍म हो जाएगा. मछलियों और समुद्री जीवों की प्रजातियां बदलते तापमान के कारण विलुप्त हो सकती हैं.

तबाही ही तबाही
ग्लेशियरों के पिघलने से समुद्री धाराएं प्रभावित होंगी, जिससे अत्यधिक बारिश, बर्फीले तूफान और सूखा देखने को मिलेगा. एल नीनो और ला नीना जैसे जलवायु पैटर्न और अधिक अस्थिर हो सकते हैं.

खाने का सामान हो जाएगा महंगा
तापमान में वृद्धि से गेहूं, चावल, मक्का, सब्ज़ियाँ और फलों की पैदावार प्रभावित होगी. सूखा और बाढ़ के कारण किसान भारी नुकसान झेल सकते हैं. खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे वैश्विक भूख और आर्थिक अस्थिरता बढ़ेगी.