Clash - Rokthok Lekhani News

कासगंज में आंबेडकर शोभायात्रा का रास्ता रोका, दो पक्षों में टकराव; गांव में पुलिस फोर्स तैनात
कासगंज : सहावर कोतवाली के गांव चहक गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

गांव चहका गुनार में मंगलवार की शाम डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा गुनार की ओर से निकाले जाने का यादव पक्ष ने विरोध किया। दलित पक्ष का आरोप है कि उन्होंने सड़क पर दूसरे पक्ष के लोगों ने  ट्रैक्टर, बुग्गी, थ्रेशर रखकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। उन्होंने इस ओर से शोभायात्रा को निकालने से मना कर दिया।

विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। गांव में विवाद की सूचना पर सहावर सीओ शाहिदा नसरीन व काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। गांव में पुलिस पर पथराव की सूचना है। इस गांव में 30 साल पूर्व भी यादव पक्ष की ओर से शोभायात्रा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस दोनों को पक्षों को समझाने के प्रयास में लगी हुई है।

मुंबई : मालाड पूर्व में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग
मुंबई : मालाड पूर्व स्थित दिंडोशी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत संतोष नगर मार्केट में रविवार को दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही दिंडोशी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, भीड़ के उग्र होने और पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करने के कारण स्थिति बिगड़ती चली गई।

जानकारी के अनुसार, हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व भाजपा पार्षद विनोद मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रूप से जब घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। यहां तक कि एक नाबालिग, जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है, को भी पुलिस ने पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके फ्रैक्चर होने की भी जानकारी सामने आई है।”

डीसीपी महेश चिमटे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जो भी लोग इस घटना में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। घायल व्यक्ति फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। हम जल्द ही उसका आधिकारिक बयान दर्ज करेंगे। घायल व्यक्ति इस घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान करके उनके नाम बताएगा, जिसके आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे शांति बनाए रखें। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। हम पूरी निष्पक्षता और गंभीरता से इस मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भिवंडी : मतदाताओं और उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद लाठीचार्ज
भिवंडी: हाल ही संपन्न हुए स्थानीय चुनावों के बाद कुछ मतदाताओं और उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच हुई छोटी-मोटी झड़प के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। डीसीपी ज़ोन-2 शशिकांत बोराटे ने रविवार को बताया कि मामले में सभी तरह के विवादों को नियंत्रण में लाया जा चुका है और अब क्षेत्र में हालात सामान्य हैं। डीसीपी बोराटे ने मीडिया को बताया, “पहले चुनाव में जीतने वाले और असफल उम्मीदवारों के कार्यकर्ताओं के बीच मामूली झड़प हुई थी। पुलिस ने तत्काल लाठीचार्ज कर हंगामा फैलाने वाले लोगों को तितर-बितर किया। अब सब कुछ सामान्य है और किसी को भी किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।”
स्थानीय निवासियों के अनुसार, चुनाव परिणामों के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था।

कुछ कार्यकर्ता जीतने वाले उम्मीदवारों का जश्न मना रहे थे, वहीं असफल उम्मीदवारों के समर्थक परिणाम से निराश होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। छोटी-सी झड़प ने हालात को कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बना दिया। पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त चौकसी बरती और विभिन्न गली-मोहल्लों में फील्ड टीमों को तैनात किया। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने केवल हंगामा फैलाने वाले तत्वों को नियंत्रित किया और किसी भी निर्दोष नागरिक को परेशान नहीं किया गया। इसके साथ ही उन्होंने निवासियों से अपील की कि वह शांत रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

स्थानीय नेताओं ने भी मामले पर ध्यान देते हुए अपने समर्थकों को शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में परिणाम का स्वागत करना सभी का कर्तव्य है और किसी भी तरह का हिंसात्मक व्यवहार लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। इस प्रकार, भिवंडी में चुनावी झड़प के बाद पुलिस की सक्रियता और प्रशासन की चौकसी ने स्थिति को सामान्य किया। क्षेत्र में अब सभी गतिविधियाँ शांतिपूर्ण तरीके से जारी हैं और नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

लातूर : दो गुटों के बीच हिंसक झड़प; पथराव
लातूर : ज़िले में रविवार शाम (12 अक्टूबर) दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया जब दोनों पक्षों ने पथराव किया और तनाव बढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। हालाँकि, तनाव अभी भी बना हुआ है। यह घटना लातूर ज़िले के हाडोलती गाँव में हुई।

अहमदपुर तालुका के हाडोलती गाँव में रविवार शाम दो गुटों के बीच भीषण झड़प हो गई। मामूली विवाद जल्द ही एक गंभीर विवाद में बदल गया और दोनों तरफ से भारी पथराव हुआ। इस अचानक हुई झड़प से गाँव में तनावपूर्ण माहौल बन गया और कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही अहमदपुर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस के समय पर पहुँचने से एक बड़ा हादसा टल गया। फ़िलहाल, गाँव में शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।