South Mumbai - Rokthok Lekhani News

दक्षिण और मध्य मुंबई में पानी सप्लाई प्रभावित, बड़ी पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी
मुंबई के दक्षिण और मध्य हिस्सों में बुधवार रात एक बड़ी पाइपलाइन में लीकेज होने के बाद कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बताया कि डॉ. ई. मोसेस रोड पर स्थित 1650 मिमी व्यास की मुख्य जल पाइपलाइन में दरार आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।

BMC के हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग विभाग ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है ताकि प्रभावित इलाकों में जल्द पानी आपूर्ति बहाल की जा सके।

इस लीकेज का असर दक्षिण मुंबई और मध्य मुंबई के कई रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में देखा गया, जहां लोगों को कम दबाव या पूरी तरह पानी बंद होने की शिकायतों का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर पानी की कमी के कारण नागरिकों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।

गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच अचानक पानी संकट से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। BMC ने नागरिकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करें।
प्रशासन का कहना है कि पाइपलाइन ठीक होने के बाद चरणबद्ध तरीके से जल आपूर्ति सामान्य की जाएगी।

दक्षिण मुंबई में 16-17 अप्रैल को नहीं आएगा पानी... सूचि में देखें प्रभावित इलाकों का नाम
मुंबई : मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दक्षिण मुंबई के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। आगामी 16 और 17 अप्रैल 2026 को प्रमुख जल वितरण लाइनों पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते शहर के कई हिस्सों में जलापूर्ति 18 घंटे तक पूरी तरह बंद या बाधित रहेगी। बीएमसी के अनुसार, यह कटौती गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू होकर शुक्रवार तड़के 4 बजे तक जारी रहेगी।

प्रशासन सेवरी के पास एफ-साउथ वार्ड में हाजी बंदर रोड पर स्थित सुरंग की पानी की पाइपलाइन पर दो 1500 मिमी बटरफ्लाई वाल्व लगाने का काम करेगा। इसका उद्देश्य भारदावाड़ा हिल, फॉसबरी हिल और गोलनाजी हिल जलाशयों से होने वाली जलापूर्ति को और अधिक नियमित और बेहतर बनाना है। मरम्मत कार्य के चलते शहर के कई हिस्सों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

बीएमसी के आधिकारिक बयान के अनुसार, ए, बी, सी, ई और एफ-साउथ वार्डों के आवासीय और वाणिज्यिक इलाकों में पानी का संकट रहेगा। यद्यपि रेलवे और प्रमुख अस्पतालों जैसे आवश्यक संस्थानों को जलापूर्ति जारी रहेगी, लेकिन वहां भी पानी का दबाव काफी कम रहने की संभावना है। प्रभावित होने वाले प्रमुख अस्पतालों में केईएम, टाटा मेमोरियल, जेजे, नायर और कस्तूरबा अस्पताल शामिल हैं।

वार्ड के अनुसार प्रभावित इलाके:
वार्ड ए: सीएसएमटी, पी डी’मेलो रोड, सेंट जॉर्ज अस्पताल और आरबीआई क्षेत्र में जलापूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी।
वार्ड बी: मस्जिद बंदर, उमरखाड़ी और डोंगरी में अलग-अलग समय पर व्यवधान आएगा।
वार्ड सी: कालबादेवी, बोरा बाजार और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में 17 अप्रैल को पानी नहीं आएगा।
वार्ड ई: नागपाड़ा, भायखला, जेजे रोड और अग्रिपड़ा में कम दबाव से आपूर्ति होगी।
वार्ड एफ-साउथ: लालबाग, सेवरी, वडाला (पूर्व), दादर और हिंदमाता जैसे क्षेत्रों में पानी की किल्लत रहेगी।

बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे 16 अप्रैल से पहले ही पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें और निर्धारित समय के दौरान इसका अत्यंत विवेकपूर्ण उपयोग करें। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने यह भी सलाह दी है कि जलापूर्ति बहाल होने के बाद अगले 4-5 दिनों तक पानी को उबालकर और छानकर ही पिएं, क्योंकि पाइपलाइन मरम्मत के बाद पानी में धुंधलापन होने की संभावना रहती है।

दक्षिण मुंबई में इमारत का एक हिस्सा गिरने से 3 लोग घायल
मुंबई : दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में शुक्रवार को ढहाई जा रही एक इमारत का एक हिस्सा अचानक गिरने से तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि एमजी रोड पर स्थित बॉम्बे उच्च न्यायालय के पास दो मंजिला इमारत ‘आगरा’ को जब ध्वस्त किया जा रहा था तो उस दौरान दोपहर 12:50 बजे इमारत की छत का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया।

उन्होंने बताया, ”सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और स्थानीय बीएमसी वार्ड के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना में तीन लोग घायल हुये हैं जिनमें से एक को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।”

मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर बोले संजय राउत, दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर नहीं होगा कोई समझौता...
मुंबई :  मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा द्वारा पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दक्षिण मुंबई सीट पर कोई समझौता नहीं होगा। दरअसल, मिलिंद देवड़ा ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) द्वारा ठोंके गए दावे को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

संजय राउत ने कहा कि हम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा को जानते हैं। बहुत बड़े नेता हैं, कांग्रेस के साथ उनका जो लगाव था, उनकी जो निष्ठा थी, हम बोलते थे कि उनका आदर्श रखिए कि पार्टी के लिए क्या करना चाहिए। कैसे त्याग करना चाहिए।

संजय राउत ने रविवार को कहा कि दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अरविंद सावंत दो बार के सांसद हैं। उनके दोबारा चुनाव लड़ने में क्या गलत है? इस पर कोई समझौता नहीं होगा।

बता दें कि मिलिंद देवड़ा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत मुरली देवड़ा के बेटे हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अशोक चव्हाण ने कहा था कि मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।