DRI - Rokthok Lekhani News

मुंबई : डीआरआई का बड़ा एक्शन, नाइजीरिया भेजी जा रही प्रतिबंधित दवाएं बरामद 3 गिरफ्तार
मुंबई : राजस्व खुफिया निदेशालय ने मन:प्रभावी दवाओं के अवैध निर्माण और विदेश भेजने के प्रयास से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में कार्रवाई करते हुए नाइजीरिया भेजी जा रही बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं की खेप बरामद की। मामले में नेटवर्क से जुड़े तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक, 2 अगस्त को मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स पर एक संदिग्ध खेप को रोका गया था। दस्तावेजों में इस खेप को प्रीगाबालिन कैप्सूल  के रूप में घोषित किया गया था। जांच और तलाशी के दौरान अधिकारियों ने इसमें 1 लाख ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड और 1 लाख टैपेंटाडोल टैबलेट बरामद कीं। दोनों दवाओं का इस्तेमाल चिकित्सकीय परिस्थितियों में किया जाता है, लेकिन इनके दुरुपयोग और अवैध कारोबार को लेकर एजेंसियां लगातार कार्रवाई करती रही हैं।

खेप की जांच आगे बढ़ने पर डीआरआई अधिकारियों को महाराष्ट्र में चल रहे एक संगठित नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि बरामद टैपेंटाडोल का निर्माण महाराष्ट्र के अंबरनाथ इलाके में किया जा रहा था। इसके बाद तैयार दवाओं को मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित एक गोदाम में ले जाकर दोबारा पैक किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके आधार पर डीआरआई ने संबंधित परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी और कच्चा माल बरामद किया गया। एजेंसी अब बरामद सामग्री और दस्तावेजों की जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

डीआरआई ने इस मामले में नेटवर्क के तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कथित तौर पर खेप का निर्यातक, सप्लायर-कम-कोऑर्डिनेटर और निर्माता शामिल हैं। एजेंसी के अनुसार, इन आरोपियों की भूमिका अवैध दवाओं के निर्माण, सप्लाई, पैकिंग और विदेश भेजने की पूरी प्रक्रिया में सामने आई है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क ने पहले भी कितनी बार मन:प्रभावी दवाओं की तस्करी या अवैध निर्यात किया है। साथ ही नाइजीरिया में इस खेप को प्राप्त करने वाले लोगों और विदेश में मौजूद नेटवर्क से जुड़े संपर्कों की भी जांच की जा रही है। डीआरआई की कार्रवाई के बाद अवैध रूप से मन:प्रभावी दवाओं के निर्माण और अंतरराष्ट्रीय तस्करी के खिलाफ निगरानी और कड़ी किए जाने की संभावना है। मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है।

मुंबई एयरपोर्ट पर ₹132.9 करोड़ की कोकीन जब्त, DRI ने दो बड़े ड्रग्स स्मगलिंग रैकेट का किया भंडाफोड़
मुंबई के Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में करीब ₹132.9 करोड़ कीमत की कोकीन जब्त की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, दोनों मामले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी से जुड़े हैं। DRI को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेश से आने वाले कुछ यात्री भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर मुंबई पहुंचने वाले हैं। इसके बाद एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी और जांच अभियान चलाया गया।

पहले मामले में एक विदेशी यात्री को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके सामान से बड़ी मात्रा में कोकीन बरामद हुई। जांच में पता चला कि ड्रग्स को बेहद शातिर तरीके से बैग और अन्य वस्तुओं में छिपाया गया था ताकि सुरक्षा जांच से बचा जा सके।

दूसरे मामले में एक अन्य यात्री को पकड़ा गया, जिसके पास से भी भारी मात्रा में कोकीन बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में कुल जब्त कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹132.9 करोड़ है।

Directorate of Revenue Intelligence के अधिकारियों का कहना है कि यह हाल के समय में मुंबई एयरपोर्ट पर हुई सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे किस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हैं और ड्रग्स की डिलीवरी कहां होनी थी।

जांच एजेंसियां अब आरोपियों के मोबाइल फोन, यात्रा रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की भी जांच कर रही हैं। अधिकारियों को शक है कि इस नेटवर्क के तार कई देशों से जुड़े हो सकते हैं।
मुंबई एयरपोर्ट लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करों के निशाने पर रहा है। पिछले कुछ वर्षों में DRI और नारकोटिक्स एजेंसियों ने कई बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं।
सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी और जांच को और सख्त किया जाएगा ताकि ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को तोड़ा जा सके। फिलहाल दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की जांच की जा रही है।

मुंबई : जूतों में छिपाकर ला रहे थे 38 करोड़ का सोना, डीआरआई ने 29 किलो गोल्ड के साथ 26 केन्याई नागरिकों को किया अरेस्ट
मुंबई : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां राजस्व खुफिया निदेशालय ने 29 किलोग्राम सोने के साथ 26 केन्याई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस सोने की कीमत 37.7 करोड़ बताई जा रही है। आरोप है कि ये सभी नागरिक नैरोबी से सोने की तस्करी करके ला रहे थे। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने खुफिया जानकारी और डिजिटल प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी केन्याई नागरिकों को टर्मिनल 2 पर गिरफ्तार किया।

अधिकारियों को मिली थी खुफिया सूचना
यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने संदिग्धों पर फ्लाइट केक्यू 202 के आगमन क्षेत्र के पास नजर रखने का फैसला किया। डीआरआई ने ग्रीन चैनल पार करने के बाद तस्करों को रोकने की योजना बनाई। सुबह करीब 11 बजे सभी तस्कर ग्रीन चैनल की ओर बढ़े लेकिन अधिकारियों को देखते ही वे वहां से हट गए। डीआरआई अधिकारियों के पूछताछ करने पर 25 यात्रियों ने अपनी पहचान बताई, जबकि 26 वें यात्री को नकली पासपोर्ट इस्तेमाल करने की कोशिश के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई अधिकारियों ने 29 किलोग्राम सोने के साथ 26 केन्याई नागरिकों को गिरफ्तार किया
इस पूरे सोने की कीमत 37.7 करोड़ बताई जा रही
केन्याई नागरिक नैरोबी से सोने की तस्करी करके ला रहे थे

जूतों में रखा था सोने का बिस्किट
अधिकारियों के पूछताछ करने पर सभी तस्करों ने शुरुआत में अपने पास कोई भी प्रतिबंधित सामान होने से इनकार किया। अधिकारियों ने सभी तस्करों में से जब 2 की तलाशी ली, तो उनके जूतों में रखे गए सोने के बिस्किट बरामद हुए। एक अधिकारी ने बताया कि तस्करों में से कुछ ने लगेज बेल्ट के पास काले टेप में लिपटी हुई कुछ चीजें फेंकना शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हमने पिघले हुए सोने के बिस्किट वाले कई पाउच बरामद किए। उन्होंने बताया कि किसी ने भी बिस्किट वाले पाउच पर अपना हक नहीं जताया। डीआरआई अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

मुंबई : नशे की बड़ी खेप बरामद, बाइक की टंकी में 'जुगाड़' देख दंग रह गई DRI की टीम
मुंबई : मोतिहारी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पटना DRI की टीम ने सुगौली थाना क्षेत्र स्थित छपवा के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 31 किलो उच्च गुणवत्ता वाला चरस बरामद हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

तस्करी के लिए जुगाड़ का इस्तेमाल
सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए तस्कर ने गजब की चालाकी दिखाई थी. उसने मोटरसाइकिल की असली पेट्रोल टंकी का उपयोग चरस छुपाने के लिए किया था. बाइक चलाने के लिए उसने बाहर से एक अलग छोटा गैलन लगा रखा था, जिससे पेट्रोल की सप्लाई हो रही थी. टंकी के भीतर करीब 12 किलो चरस ठूंस कर भरा गया था, जबकि बाकी 19 किलो चरस बोरे में बांधकर रखा था.