roamed - Rokthok Lekhani News

कोल्हापुर : प्रेमिका की हत्या के बाद शव लेकर 350 किलोमीटर घूमता रहा आरोपी
कोल्हापुर : महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी की कथित तौर पर हत्या कर दी और इसके बाद शव को कार में रखकर कई किलोमीटर तक घूमता रहा। पुलिस के अनुसार, आरोपी को शक था कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी संबंध है, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कोल्हापुर जिले के शिरगांव निवासी 40 वर्षीय प्रकाश आनंदा पाटिल के रूप में हुई है। आरोपी पर अपनी महिला साथी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 40 वर्षीय विधवा सुरेखा शिवाजीने आरे के रूप में हुई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है। नरपोली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विजय कदबाने ने बताया कि आरोपी प्रकाश पाटिल को शक था कि सुरेखा का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भी संबंध है। इसी शक के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे कोल्हापुर जिले के शिरगांव स्थित आरोपी के खेत पर हुई। आरोप है कि प्रकाश पाटिल ने वहीं महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को कपड़े में लपेटा और अपनी कार में रख लिया। इसके बाद वह कार लेकर वहां से निकल गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रातभर कार चलाता रहा और शव को लेकर कोल्हापुर से ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र तक पहुंच गया। दोनों जगहों के बीच दूरी करीब 350 किलोमीटर से ज्यादा बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने को स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी शव को कहां और किस तरीके से ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जांच टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि मामूली शक और विवाद ने एक गंभीर अपराध का रूप ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। महाराष्ट्र में सामने आए इस हत्याकांड ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और आपराधिक घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

मुंबई : पढ़ाई के बहाने शहरों में घूमता रहा और नक्सल संगठन के लिए नए युवाओं को जोड़ने का काम करता रहा - माओवादी प्रवक्ता विकास नागपुरे उर्फ अनंत
मुंबई : एक चौंकाने वाले खुलासे में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी प्रवक्ता विकास नागपुरे उर्फ अनंत ने स्वीकार किया कि वह प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सक्रिय रहते हुए मुंबई में पढ़ाई करता रहा। अनंत ने हाल ही में एक पत्रकार से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी और बताया कि वह अपनी पढ़ाई के बहाने शहरों में घूमता रहा और संगठन के लिए नए युवाओं को जोड़ने का काम करता रहा। अनंत ने साफ कहा कि वह 1999 से 2002 तक मुंबई में रहा। इसके बाद वह नागपुर चला गया और वहां छात्र संगठनों के साथ काम किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह खुलकर बता रहा है कि उसने विज्ञान की जगह कला संकाय इसलिए चुना क्योंकि माओवादी संगठन को लगता था कि कला के छात्र सामाजिक मुद्दों से ज्यादा जुड़ते हैं और संगठन उन पर आसानी से असर डाल सकता है।

वीडियो में अनंत यह भी स्वीकार करता है कि नक्सल संगठन ने उसकी पढ़ाई और शहरों में रहने का पूरा खर्च उठाया। वह पढ़ाई के नाम पर शहर में घूमता रहा और छात्रों के बीच संगठन की विचारधारा फैलाता रहा। उसकी इस स्वीकृति ने यह स्पष्ट कर दिया कि नक्सली लंबे समय से आम छात्रों के बीच छिपकर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश करते रहे हैं। विशेषज्ञ लंबे समय से चेतावनी देते रहे हैं कि कुछ तथाकथित बुद्धिजीवी और कार्यकर्ता माओवादियों की वैचारिक मदद करते हैं और कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों में नक्सली सोच फैलाते हैं। यह प्रवृत्ति देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।

अनंत का खुलासा दिखाता है कि नक्सली किस तरह पढ़ाई के नाम पर युवाओं में घुसपैठ करते हैं। वह खुद पढ़ाई करता रहा, छात्र संगठनों के साथ घुलता मिलता रहा और दूसरी तरफ प्रतिबंधित संगठन के लिए काम भी करता रहा। यह खुलासा बताता है कि माओवादी शहरों और शैक्षणिक संस्थानों में छिपकर युवाओं को गुमराह करने की रणनीति अपनाते रहे हैं। यह मामला साफ करता है कि नक्सली सिर्फ जंगलों में नहीं छिपे रहते बल्कि शहरों में भी सक्रिय रहते हैं और पढ़ाई के नाम पर भोले युवाओं को फंसाते हैं। उनकी ये गतिविधियां समाज और राष्ट्र दोनों के लिए खतरा पैदा करती हैं, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रख रही हैं।