president - Rokthok Lekhani News

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम का दावा... छात्र आंदोलन के पीछे भारत विरोधी विदेशी शक्तियां
मुंबई: मुंबई बीजेपी अध्यक्ष और विधायक अमित साटम ने छात्र आंदोलन के पीछे भारत विरोधी विदेशी शक्तियों के होने का आरोप लगाया है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे 'फेक नैरेटिव' का शिकार नहीं बने। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस शासन के समय तो बहुत सारी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही किसी प्रकार के छात्रों का आंदोलन हुआ। अब सवाल उठता है कि अब ऐसा आंदोलन क्यों ? निश्चित ही इसके पीछे विदेशी शक्तियां खड़ी है।

महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बीजेपी के नेता और सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन, ओमप्रकाश चौहान, गोविंद येतयेकर उपस्थित थे। इस अवसर पर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष साटम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे क्रांतिकारी विकास को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय भारत विरोधी ताकतें छात्र आंदोलनों के माध्यम से एक गहरी साजिश रच रही हैं। साटम ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले तीन वर्षों में यह 5 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' जैसी योजनाओं के कारण एमएसएमई की संख्या 15 लाख से बढ़कर 7.5 करोड़ हो गई है, जिससे करोड़ों युवाओं को रोजगार मिला है। भारत की इस तेज प्रगति से घबराकर देश विरोधी ताकतें अब विदेशी फंड और एफसीआरए कानूनों से बचने के लिए तीसरे पक्ष का सहारा ले रही हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए मुंबई अध्यक्ष साटम ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने तत्काल सख्त कदम उठाए। परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने के बाद परीक्षा रद्द किया। पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी नैतिक जिम्मेदारी ली, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि दोषियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साटम ने राहुल गांधी से सवाल किया कि 2004 से 2014 के बीच यूपीए सरकार के दौरान जब दर्जनों परीक्षाएं और पेपर लीक हुए थे, तब कितने मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए थे और कितने लोगों पर कार्रवाई हुई थी? उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय जहां शिक्षा का बजट मात्र 8,225 करोड़ रुपये था, वहीं मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1.39 लाख करोड़ रुपये कर दिया है।

साटम ने कहा कि जो लोग ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह, इंशाअल्लाह’ और ‘अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं’ जैसे नारे लगा रहे हैं, वही लोग आज कॉजप और अभिजीत दीपके का सपोर्ट कर रहे हैं। खालिस्तानी समर्थक पन्नून, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया और अरुंधती रॉय जैसी भारत विरोधी मानसिकता रखने वाली हस्तियां इन आंदोलनों को हवा दे रही हैं। विदेशों में बैठकर ध्रुव राठी जैसे लोग भी भारत के खिलाफ नैरेटिव सेट कर रहे हैं। अंतम में साटम कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले, गाड़ियां फोड़ने वाले और महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले सामान्य छात्र नहीं हो सकते। भारत विरोधी ताकतों ने इस आंदोलन पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है और चुनाव में जनता द्वारा पूरी तरह खारिज किए गए नेता भी इसमें अपनी रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन पर केंद्र सख्त, बंगाल सरकार से मांगा जवाब
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रोटोकॉल नियमों के उल्लंघन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से इस संबंध में विस्तृत जवाब मांगा है।

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल, कार्यक्रम स्थल और मार्ग व्यवस्था से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन पर पश्चिम बंगाल सरकार से रविवार शाम 5 बजे तक जवाब तलब किया गया है।

द्रीय गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को एक पत्र लिखकर "ब्लू बुक" में बताए गए नियमों के उल्लंघन पर जवाब मांगा है। "ब्लू बुक" राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा और प्रोटोकॉल से संबंधित नियमों का एक गोपनीय दस्तावेज है।

मुंबई : 17 फरवरी को पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंच रहे मुंबई, ट्रैफिक अडवाइजरी जारी
मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17 फरवरी को मुंबई दौरे के मद्देनज़र कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जाम से बचने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है। इधर पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के पहुंचने पर मुंबई नगर निगम की नवनियुक्त मेयर उनका स्वागत करेंगी। डीसीपी ट्रैफिक अजीत बोरहाडे ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे और किसी को असुविधा न हो।

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भारी वाहनों की एंट्री बैन
वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर वाकोला फ्लाइओवर से दहिसर टोल नाका के बीच उत्तर और दक्षिण, दोनों दिशाओं में 17 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक सभी भारी वाहनों (एचएमवी) की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान ट्रकों, कंटेनरों और अन्य बड़े मालवाहक वाहनों को इस मार्ग पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, ऐम्बुलेंस, अग्निशमन दल, पुलिस वाहन और वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात सरकारी वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगी ऋतु तावडे
मुंबई की नवनियुक्त मेयर रितु तावडे को 17 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का एयरपोर्ट पर स्वागत करने का मौक़ा मिलेगा। बीएमसी की मेयर मुंबई की प्रथम नागरिक होती है। प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस सहित विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के मुंबई आगमन पर एयरपोर्ट पर वह स्वागत करना होता है।

मोदी और मैक्रों क्यों आ रहे मुंबई?
11 फरवरी को बीएमसी की मेयर बनी रितु तावडे के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला मुंबई दौरा है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई के लोक भवन (पूर्व नाम राजभवन) में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और 'होराइजन 2047 रोडमैप' के तहत रक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता मुंबई में भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन का उद्धाटन करेंगे। यह कार्यक्रम वर्ष 2026 के दौरान भारत और फ्रांस दोनों देशों में मनाया जाएगा और इसका उद्देश्य इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देना है।

चार साल के बाद आया ऐसा मौका
मार्च, 2022 में नगरसेवकों का कार्यकाल खत्म होने के बाद से बीएमसी में मेयर नहीं था। लगभग चार साल बाद हुए बीएमसी चुनाव के बाद 11 फरवरी, 2026 को रितु तावडे के रूप में मुंबई को नया मेयर मिला है। पिछले चार सालों में राष्ट्राध्यक्षों और गणमान्य व्यक्तियों के मुंबई दौरे पर एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए मेयर नहीं होता था।

नई दिल्ली : 5 राज्यों के चुनाव तक कांग्रेस में किसी प्रदेश अध्यक्ष या प्रदेश कार्यकारिणी का बदलाव नहीं
नई दिल्ली : कांग्रेस में किसी भी राज्य का प्रदेश अध्यक्ष या प्रदेश कार्यकारिणी का बदलाव करने के मूड में आलाकामन नहीं है। दिल्ली के एक पत्रकार द्वारा ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी में हलचल पैदा कर दी थी। जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बदलने की बात भी कही गई थी जो पूरी तरीके से कपोलकल्पित और झूठी साबित होने जा रही है। कांग्रेस के प्रमुख सूत्र के अनुसार किसी भी राज्य के अध्यक्ष को बदलने की कोई हलचल या सुगबुगाहट अभी नहीं है और कांग्रेस पार्टी आने वाले 5 राज्यों के चुनाव पर ध्यान केंद्रित करके विचार विमर्श कर रही है इसी सिलसिले में सभी राज्यों के इंचार्ज और स्कैनिंग कमेटी के प्रमुख से राहुल गांधी एक-एक करके मुलाकात कर रहे है। इसी कड़ी में टीएस सिंहदेव जो तमिनाडु के स्कैनिंग कमेटी के प्रमुख है राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात की है।

गौरतलब है कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत का विवाद कर्नाटक में में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और डी शिव कुमार का विवाद और गुजरात में शक्ति सिंह गोहिल ऐसे दर्जनभर राज्यों के विवाद पर पार्टी किसी भी राज्य के लिए निर्णय लेने के मूड में नहीं है। 5 राज्यों के चुनाव के उपरांत बड़ी उठा - पटक कांग्रेस पार्टी में होने से इंकार भी नहीं किया जा सकता।

छत्तीसगढ़ में 2 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना अप्रैल-मई तक दिख रही है जिसकी पुख्ता जानकारी प्राप्त नहीं की जा सकती। जहां तक टीएस बाबा का व्यक्तिगत रुझान तमिनाडु में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण करने पर है। टीएस बाबा ने भी किसी प्रकार के परिवर्तन की बातों का खंडन किया है। प्रदेश अध्यक्ष के फेरबदल का अनुमान लगाना कांग्रेस पार्टी में बेतुकी बात होगी। राज्यों के विवाद को देखते हुए पार्टी में कभी-भी फेरबदल की आशंका बनी रहेगी।