Lawrence - Rokthok Lekhani News

मुंबई : आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने मीडिया से बातचीत में शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई अहम जानकारियां साझा कीं. उन्होंने अभिनेता आमिर खान को मिली कथित धमकी, लॉरेंस बिश्नोई, अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों, ड्रग्स, साइबर क्राइम, ट्रैफिक और वांटेड अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई पर पुलिस का पक्ष रखा.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़े आरोप जीशान अख्तर की ओर से अभिनेता आमिर खान को कथित धमकी दिए जाने के मामले में देवेन भारती ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि वीओआइपी के जरिए इस तरह की कॉल की जा रही हैं. पुलिस यह पता लगा रही है कि धमकी वाले कॉल फर्जी हैं या वास्तव में गंभीर हैं. शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. एमएलसी जीशान सिद्दीकी को पहले से सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है.

लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी लेने की कोशिश
लॉरेंस बिश्नोई के संबंध में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मुंबई पुलिस उसकी कस्टडी लेकर जांच करना चाहती है. हालांकि, जब तक कोर्ट का मौजूदा आदेश निरस्त नहीं होता, तब तक पुलिस को इंतजार करना होगा. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड के खिलाफ लगातार कार्रवाई की है और इसी वजह से मुंबई में फिलहाल कोई सक्रिय अंडरवर्ल्ड नहीं है.

पायधुनी मामले में साजिश के सबूत नहीं
पायधुनी में तरबूज से जुड़े मौत के मामले पर देवेन भारती ने कहा कि जांच में अभी तक किसी तरह की साजिश या किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका का कोई सबूत नहीं मिला है.

टीआईएसएस में नारेबाजी के मामले में एक गिरफ्तार
जीएन साईबाबा की डेथ एनिवर्सरी के दौरान टीआईएसएस में कथित नारेबाजी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक अन्य आरोपी वांटेड था, लेकिन उसे कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है.

अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
मुंबई पुलिस के मुताबिक 2024 में 326, 2025 में 1,161 और 2026 में अब तक 1,066 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने बताया कि डिपोर्टेशन डिटेंशन सेंटर भी अब शुरू हो चुका है.

मुंबई : मुंबई वाला घर बनेगा निशाना', लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने कपिल शर्मा को धमकाया
मुंबई : कनाडा के सरे में मशहूर चाय सुट्टा बार कैफे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस वारदात के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावनी पोस्ट वायरल हुई है. इस पोस्ट ने कनाडा में सनसनी फैला दी है. खुद को टाइसन बिश्नोई जोरा सिद्धू बताने वाले एक अकाउंट ने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी दी है. पोस्ट में दावा किया गया है कि सरे के 120 स्ट्रीट पर हुई गोलीबारी तो सिर्फ ट्रेलर है.

हमलावरों ने कपिल शर्मा को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वे ‘लाइन पर’ नहीं आए तो अगला निशाना उनका मुंबई वाला घर और कैफे होगा. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कपिल शर्मा को सीधे तौर पर संबोधित किया गया है. इसमें लिखा गया है कि सरे में जिस चाय सुट्टा बार पर गोलियां चली हैं, वह कपिल के कैफे के पास ही स्थित है. ‘गैंगस्टर’ ने बेहद आक्रामक लहजे में कपिल को चुनौती दी है. पोस्ट में लिखा है, ‘अगर इतनी हिम्मत है तो ‘NO’ का मैसेज लगा दो, फिर पता चल जाएगा अंजाम क्या होता है.’

इस मैसेज ने कपिल शर्मा के फैंस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. धमकी देने वाले ने कई गैंगस्टर्स के नाम और हैशटैग का इस्तेमाल किया है. इससे संकेत मिलता है कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है.

फिलहाल इस धमकी भरी पोस्ट की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, कनाडा पुलिस और भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को हल्के में नहीं ले रही हैं. कपिल शर्मा की सुरक्षा को लेकर भी अब सवाल उठने लगे हैं. चूंकि पहले भी कई बड़ी हस्तियों को इस गैंग से धमकियां मिल चुकी हैं, इसलिए एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं.

मुंबई : ‘गैंग्स ऑफ जामताड़ा’… लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मुंबई के व्यापारी को धमकाया, मांगी 30 लाख की रंगदारी
मुंबई :  महाराष्ट्र में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस जांच में पता चला कि मुंबई , ठाणे और राज्य के अन्य जिलों में लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सराफा व्यापारियों, बिल्डरों और नेताओं को फिरौती के लिए धमकी दी गई. इस मामले में अब तक जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनमें से कुछ झारखंड के धनबाद जिले के जामताड़ा इलाके के रहने वाले है.

मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में ज्वेलर्स को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकाकर रंगदारी मांगने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस ने अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ताजा मामले में बोरिवली के एक ज्वेलर से 30 लाख रुपये की कथित रंगदारी मांगने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने 18 से 24 फरवरी के बीच वॉट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर व्यापारी को बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम देने की धमकी दी थी और फिरौती मांगी थी.

जामताड़ा के रहने वाले हैं आरोपी
इसी तरह विलेपार्ले के एक सराफा व्यापारी अजित जैन से भी 20 लाख की फिरौती मांगी गई थी. इस केस में भी 5 आरोपी पकड़े गए, जिसमें 2 जामताड़ा के रहने वाले है. बोरीवली ज्वेलर केस में पुलिस ने सबसे पहले माहिम में जाल बिछाकर रियाजुद्दीन मोहम्मद बशीर (29) को पकड़ा. उसकी निशानदेही पर बांद्रा और जोगेश्वरी (पश्चिम) से मोहम्मद फैय्याज उर्फ सद्दाम (27), मोहम्मद आश्रफूल अंसारी (36) और मोहम्मद अरबाज अंसारी (27) को गिरफ्तार किया गया. इसके पहले विलेपार्ले पुलिस 5 और बोरिवली पुलिस 4 आरोपियों को पकड़ चुकी है.

कैसे पकड़े गए आरोपी?
मामले की गंभीरता देखते हुए बोरिवली पुलिस ने पीड़ित ज्वेलर को भरोसे में लेकर आरोपियों से बातचीत जारी रखने को कहा, आरोपियों को विश्वास दिलाया गया कि उन्हें कैश के स्थान पर सोने के सिक्के दिए जाएंगे. तय योजना के मुताबिक जब माहिम में आरोपी बशीर सोना लेने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया.

जामताड़ा-वासेपुर से जुड़े तार
जांच में सामने आया है कि पकड़े गए कई आरोपी झारखंड के कुख्यात साइबर फ्रॉड नेटवर्क जामताड़ा से जुड़े हैं और धनबाद जिले के वासेपुर के निवासी हैं. सूत्रों के मुताबिक, गिरोह का सरगना जामताड़ा इलाके से ही नेटवर्क ऑपरेट कर रहा है. उसकी तलाश में मुंबई पुलिस की एक टीम झारखंड में डेरा डाले हुए है.

VPN और इंटरनेशनल नंबर से धमकी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी किराए के मकानों में रहकर वीपीएन और इंटरनेशनल नंबर का इस्तेमाल करते थे. ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके. सोशल मीडिया पर ज्वेलर्स के विज्ञापन देखकर उनका बैकग्राउंड खंगाला जाता और फिर स्क्रिप्टेड धमकी भरे कॉल-मैसेज भेजे जाते थे. साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ने के बाद गिरोह ने गैंगस्टर के नाम पर डर पैदा कर वसूली का नया तरीका अपनाया.

लग्जरी घरों और गाड़ियों के मालिक हैं गिरोह के सदस्य
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरोह के कई सदस्य धनबाद में लग्जरी घरों और गाड़ियों के मालिक हैं. बदमाशों की संख्या करीब दो दर्जन बताई जा रही है, जो मुंबई और आसपास के जिलों में छिपे हो सकते हैं. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
बोरिवली के ज्वेलर राजेश पटेल ने बताया कि करीब डेढ़ महीने से धमकी भरे कॉल और मैसेज मिल थे. डर के कारण उन्होंने एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे. दोबारा मांग आने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद कार्रवाई तेज की गई.
इधर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में विशेष अदालत ने मुख्य शूटर समेत सात आरोपियों की पुलिस हिरासत 4 मार्च तक बढ़ा दी है. जांच अधिकारी ने बताया कि हथियारों से जुड़ी कुछ अहम बरामदगी अभी बाकी है.

मुंबई : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारी से मांगी 30 लाख की रंगदारी, पुलिस ने 4 को दबोचा
मुंबई : कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक प्रतिष्ठित सर्राफ व्यापारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का बड़ा मामला सामने आया है. इस मामले में बोरीवली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक सुनियोजित जाल बिछाया और चार आरोपियों को उस समय रंगे हाथ दबोच लिया, जब वे व्यापारी से फिरौती के रूप में सोने का सिक्का लेने पहुंचे थे.

मुंबई के जोन 12 के डीसीपी संदीप जाधव के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम 18 फरवरी से 24 फरवरी 2026 के बीच का है. बोरीवली के एक नामचीन सर्राफ व्यवसायी को लगातार इंटरनेशनल नंबरों से फोन और मैसेज आ रहे थे. कॉल करने वाले आरोपियों ने खुद को 'लॉरेंस बिश्नोई गैंग' का सदस्य बताया और व्यापारी से 30 लाख रुपये की मांग की. आरोपियों ने धमकी दी कि यदि समय पर रकम नहीं मिली, तो व्यापारी और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा, जिससे पूरा परिवार गहरे खौफ में था.

व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज
व्यापारी की शिकायत पर बोरीवली पुलिस ने 'भारतीय न्याय संहिता 2023' की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों को पकड़ने की रणनीति बनाई. पुलिस के निर्देश पर व्यापारी ने आरोपियों को बैंक खाते में पैसा भेजने के बजाय नकद और सोने के सिक्के देने के बहाने बुलाया. जैसे ही एक आरोपी मुंबई के माहिम इलाके में सोने का सिक्का लेने पहुंचा, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसकी निशानदेही पर बाकी तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया.

मोटी रकम वसूली के लिए बड़े गैंग का इस्तेमाल
पकड़े गए चारों आरोपी मूल रूप से झारखंड के धनबाद जिले के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 27 से 36 वर्ष के बीच है. पूछताछ के दौरान यह संकेत मिले हैं कि ये आरोपी संगठित तरीके से बड़े गैंग के नाम का इस्तेमाल कर व्यापारियों में दहशत पैदा करते थे ताकि आसानी से मोटी रकम वसूली जा सके. पुलिस फिलहाल इनके मोबाइल डेटा, बैंक ट्रांजैक्शन और पुराने संपर्कों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इनका वास्तव में बिश्नोई गैंग से कोई सीधा संबंध है या इन्होंने सिर्फ नाम का इस्तेमाल किया है.

मुंबई पुलिस की व्यापारियों से अपील
इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की धमकी भरी कॉल आने पर डरे नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही आपराधिक खबरों से प्रेरित होकर कुछ छोटे अपराधी बड़े गैंग्स के नाम पर रंगदारी मांगने का ट्रेंड अपना रहे हैं. इस सफल ऑपरेशन ने न सिर्फ एक व्यापारी की जान बचाई, बल्कि शहर में फैलने वाली संभावित दहशत को भी समय रहते रोक दिया है.