Shalimar - Rokthok Lekhani News

मुंबई: भेंडी बाजार में शालिमार हॉस्पिटैलिटी, नूर मोहम्मदी और रहमानिया रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित, रसोई में कीड़े ......
मुंबई : अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने दक्षिण मुंबई के भेडी बाजार में छापेमारी की है। उमरखाड़ी स्थित तीन नामी होटलों पर कार्रवाई की गई है। निरीक्षण में होटलों की रसोई में गंदगी, कीटों का जमावड़ा, खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी और आवश्यक रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं पाई गई है। तीनों होटलों के खाद्य लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए है।

खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन......
एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर पूरे राज्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एफडीए अधिकारियों के अनुसार इस अभियान के तहत शालिमार हॉस्पिटैलिटी, नूर मोहम्मदी होटल और रहमानिया रेस्टोरेंट के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। एफडीए की जांच में कच्चे माल की खरीद से सबंधित रिकॉर्ड और खाद्य तेल की गुणवत्ता के अभिलेख भी उपलब्ध नहीं मिले। इन गंभीर अनियमितताओं के आधार पर तीनों होटलों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अमरावती स्थित अमरावती दरबार होटल को वैध खाट्य लाइसेंस के बिना व्यवसाय संचालित करने पर होटल बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल, रेस्तरा और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

होटल संचालकों के लिए सख्त निर्देश
एफडीए ने होटल संचालकों के लिए पांच सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी होटलों में ग्राहकों को मुफ्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। शाकाहारी और मांसाहारी भोजन की तैयारी व भडारण अलग-अलग करना होगा। अलग चॉपिंग बोर्ड का उपयोग करना होगा। जले हुए तेल के दोबारा इस्तेमाल और अखबार में खाद्य पदार्थों की पैकिंग पर पूरी तरह रोक रहेगी। साथ ही रसोई कर्मचारियों की वार्षिक मेडिकल जांच अनिवार्य होगी और किचन में तंबाकू, गुटखा खाने या थूकने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

मुंबई : फरार बांग्लादेशी नागरिक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार
मुंबई : मुंबई से फरार एक बांग्लादेशी नागरिक को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जीआरपी ने शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बांग्लादेश के नोडाइल निवासी आजमीन शेख (19) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नवी मुंबई के रबाले थाने में अवैध रूप से भारत में प्रवेश का मामला दर्ज है। वह मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से फरार होकर बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहा था।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने मुंबई से फरार बांग्लादेशी नागरिक को ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम मुंबई पुलिस ने दुर्ग जीआरपी को सूचना दी कि एक बांग्लादेशी नागरिक कुर्ला-हावड़ा शालीमार एक्सप्रेस से हावड़ा की ओर रवाना हुआ है। मुंबई पुलिस की सूचना पर दुर्ग जीआरपी ने शाम लगभग सात बजे शालीमार एक्सप्रेस के दुर्ग पहुंचते ही उसकी तलाशी ली और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।

आरोपी के पास से नहीं मिला कोई दस्तावेज

अधिकारी ने बताया कि जब संदिग्ध से पूछताछ की गई तब उसने मौके पर कोई दस्तावेज नहीं दिखाया या और सवालों के गोलमोल जवाब देने लगा। बाद में उससे थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम आजमीन शेख (19) बताया तथा वह बांग्लादेश के नोडाइल जिले का निवासी है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद दुर्ग जीआरपी ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस दुर्ग पहुंच गई है और आरोपी को अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

आरोपी के खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज
जीआरपी दुर्ग के थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया की आरोपी आजमीन के खिलाफ नवी मुंबई के रबाले थाने में अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का मामला दर्ज है। वह मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से फरार होकर बांग्लादेश जाने की कोशिश में था।