MVA - Rokthok Lekhani News

​'उनकी निष्ठा और प्रतिष्ठा बिकाऊ है', बागी सांसदों पर आदित्य ठाकरे का तीखा हमला, लालच को विचारधारा से ऊपर रखने का लगाया आरोप
मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से भारी उथल-पुथल मची हुई है। 'ऑपरेशन टाइगर' (Operation Tiger) के तहत शिवसेना (यूबीटी) के 6 लोकसभा सांसदों के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की अटकलों के बीच विधायक आदित्य ठाकरे ने बागियों पर जोरदार निशाना साधा है। आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों को 'बिकाऊ' (For Sale) बताते हुए उन पर अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं और विचारधारा से ऊपर व्यक्तिगत लालच को तरजीह देने का आरोप लगाया है।

​'जनता के जनादेश और गठबंधन को दिया धोखा'

​सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक लंबी पोस्ट में आदित्य ठाकरे ने बागी सांसदों की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन सांसदों को 2024 के लोकसभा चुनावों में महाविकास अघाड़ी (MVA) और इंडिया (INDIA) गठबंधन के समर्थन से चुना गया था, लेकिन इन्होंने अपने लालच में उस विचारधारा को ही छोड़ दिया जिसका वे प्रतिनिधित्व करते थे।

​ठाकरे ने अपनी पोस्ट में लिखा, "दलबदल करने वाले लालची सांसदों ने यह साबित कर दिया है कि उनकी निष्ठा और उनकी प्रतिष्ठा बेशर्मी से बिकाऊ है।" उन्होंने आगे कहा कि जिन मतदाताओं ने एनडीए (NDA) उम्मीदवारों के खिलाफ वोट दिया था, उनके जनादेश के साथ इन सांसदों ने रातों-रात विश्वासघात किया है और अपनी प्रतिष्ठा व परिवार के नाम को दांव पर लगा दिया है।

​6 सांसदों ने बनाई है बैठक से दूरी

​यह राजनीतिक विवाद तब और गहरा गया जब गुरुवार को नई दिल्ली में बुलाई गई शिवसेना (यूबीटी) के संसदीय दल की एक महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के 9 में से केवल 3 लोकसभा सांसद (अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे) ही शामिल हुए।

​जिन छह सांसदों की अनुपस्थिति ने नए विभाजन की अटकलों को हवा दी है, उनके नाम हैं:

​संजय दीना पाटिल

​संजय देशमुख

​संजय जाधव

​ओमप्रकाश राजेनिंबालकर

​भाऊसाहेब वाकचौरे

​नागेश आष्टीकर

​पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

​इन बागी तेवरों को देखते हुए शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुख्य सचेतक (Chief Whip) अनिल देसाई के माध्यम से इन सभी अनुपस्थित सांसदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में सांसदों से 24 घंटे के भीतर अपनी अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। पार्टी ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि समय पर जवाब नहीं आता है, तो इसे पार्टी की सदस्यता का स्वैच्छिक त्याग माना जाएगा और संविधान की दसवीं अनुसूची (दलबदल विरोधी कानून) के तहत उन्हें अयोग्य घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी।

​आदित्य ठाकरे ने इस पूरे घटनाक्रम को 'गंदी राजनीति का विदारक उदाहरण' करार दिया है। पार्टी के नेता संजय राउत ने भी दावा किया है कि बागी सांसदों के बीच केंद्रीय मंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि महाराष्ट्र की सियासत में 'ऑपरेशन टाइगर' आगे क्या गुल खिलाता है।

नाना पटोले - संजय राउत आमने-सामने... नतीजे आने से पहले ही MVA में कुर्सी की जंग !
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार को मतदान हुआ। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इसी दिन रिजल्ट आएंगे। चुनाव परिणाम आने से पहले ही विपक्षी दलों के गठबंधन MVA में सीएम की कुर्सी किसे मिलेगी इसको लेकर जंग शुरू हो गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बीच जुबानी जंग छिड़ी है। एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बहुमत मिलने की भविष्यवाणी के बाद पटोले ने पूरे विश्वास के साथ कहा, "महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनेगी।" उनके बयान पर राउत ने तुरंत विरोध जताया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा सरकार का नेतृत्व करने के विचार को खारिज कर दिया।

संजय राउत ने कहा, "मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा और कोई भी इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम साथ बैठकर नेतृत्व की बात तय करेंगे।" राउत ने बताया कि नेतृत्व का मुद्दा अभी तक हल नहीं हुआ है। इस तरह की घोषणाएं कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं की ओर से होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर नाना पटोले मुख्यमंत्री बन रहे हैं तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी को इसकी घोषणा करनी चाहिए। नेतृत्व का कोई भी फैसला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से आना चाहिए।"

बता दें कि MVA में नेतृत्व को लेकर तनाव कोई नई बात नहीं है। गठबंधन में महाराष्ट्र चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर जमकर खींचतान हुई थी। लंबी चर्चा के बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) के बीच समझौता हुआ था। चुनाव में जीत मिलने के बाद सरकार का नेतृत्व कौन करेगा? यह सवाल अभी भी अनसुलझा है।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 145 है। MVA का मुकाबला सत्ताधारी गठबंधन महायुति से हुआ है। इसमें भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार) शामिल हैं।

MVA और महायुति के प्रत्याशियों ने छपवाए उर्दू में पर्चे... दोनों गुटों में लगी मुस्लिम वोटरों को लुभाने की होड़
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए कोशिशों में लगे हुए हैं। शिवसेना के दोनों गुटों में अब मुस्लिम मतदाताओं को अपनी ओर करने की हाेड़ लग गई है। इस बीच मुंबई की दिंडोशी विधानसभा सीट से महायुति और महा विकास अघाड़ी के प्रत्याशियों ने मुस्लिम वोटर्स को लुभाने के लिए उर्दू में पर्चे छपवाए हैं। दोनों ही दलों के उम्मीदवारों ने मुस्लिम समाज के लिए किए गए उनके कामों को इन पर्चों के माध्यम से बताया है।

महायुति और महा विकास अघाड़ी के उम्मदवारों ने मुस्लिम मतदाताओं से उन्हें वोट देने की अपील की है। महायुति और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने उर्दू में पम्प्लेट छपवाकर मुसलमानों के लिए उनके द्वारा किए कामों को बताया। साथ ही कहा कि मुझे कामयाब बनाएं।

संजय निरुपम के पम्प्लेट में लिखा है कि सांसद रहते इलाके की मस्जिद का मामला हल कराया, मुस्लिम बच्चियों को मौलाना आजाद छात्रवृत्ति दिलाई, निर्दोष मुस्लिम बच्चों को जेल से छुड़ाया का काम किया। हिंदू मुस्लिम सौहार्द्र बनाए रखने की कोशिश करना।

वहीं दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी और उद्धव गुट के प्रत्याशी सुनील प्रभु ने उर्दू में छपे पर्चे में लिखा कि “2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर दिन बुधवार को होगा। महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), समाजवादी और कई अन्य पार्टी मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।” “शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार सुनील प्रभु ने विधायक रहते मुसलमानों और मुस्लिम इलाके के लिए काम किए हैं।

इस बार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। मुस्लिम मतदाताओं से अपील है कि तीन नंबर का बटन दबाकर शिवसेना (यूबीटी) के सुनील प्रभु को भारी मतों से विजयी बनाएं।” बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। मुंबई की दिंडोशी विधानसभा सीट पर शिवसेना के दाेनों गुटों में कांटे के मुकाबला होने की उम्मीद है। इस सीट से दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पर आज होगी MVA की इमरजेंसी मीटिंग...
मुंबई : उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पर आज महाविकास अघाड़ी की आपात बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और नाना पटोले सहित महाविकास अघाड़ी के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि कहा जा रहा है कि इस बैठक में राज्य की मौजूदा स्थिति और चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी लेकिन यह भी संभावना है कि इस बैठक में सीट शेयरिंग भी मुद्दा हो सकता है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और बस तारीखों का ऐलान होना बाकी है। चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

इस बैठक में सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्टैचू खंडित होना, बदलापुर यौन हिंसा, रामगिरी महाराज के विवादित बयान के बाद राज्य में हो रहें विरोध प्रदर्शन, राज्य की कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक का समय आज दोपहर 12 बजे रखा गया है। बैठक को लेकर शरद पवार उद्धव ठाकरे के घर 12 बजे मातोश्री जायेंगे।

बता दें कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी भी आज मुंबई पहुंच रही है। मधुसुदन मिस्त्री स्क्रिनिंग कमेटी के प्रमुख हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में सुबह 11 बजे स्क्रीनिंग कमेटी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेगी।