Pav - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली: 20 रुपये के वड़ा पाव के लिए लड़की ने खर्च किए 15000, फ्लाइट पकड़कर पहुंची मुंबई
नई दिल्ली: किसी खाने की चीज के लिए आपकी दीवानगी कितनी ज्यादा हो सकती है. शायद कुछ किलोमीटर दूर तक जाना लेकिन दिल्ली की एक कंटेंट क्रिएटर ने तो इसके लिए पूरा शहर ही बदल लिया. उसे दिल्ली का वड़ा पाव पसंद नहीं आया तो उसने मुंबई जाने की फ्लाइट पकड़ ली. खास बात ये रही कि जिस वड़ा पाव के लिए उसने इतना लंबा सफर किया, उसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी. पूरे सफर में करीब 15,000 खर्च करने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया.

महिला ने बताया कि दिल्ली में वड़ा पाव खाने के दौरान उसे स्वाद अच्छा नहीं लगा. उसे लगा कि मुंबई जाकर ही असली वड़ा पाव का मजा लिया जा सकता है. उसने बिना ज्यादा समय गंवाए मुंबई जाने का फैसला किया. वो कैब में थी और वहीं से एयरपोर्ट की ओर निकल गई. दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट के लिए उसने करीब 5,000 रुपये दिए.

सफर शुरू होने से पहले एयरपोर्ट पर उसने 165 की चाय ली. शाम की फ्लाइट में भूख लगी तो 300 का कप नूडल्स भी खरीद लिया. शाम 7 बजे वो मुंबई पहुंच गई. लेकिन असली वड़ा पाव तक पहुंचने में उसे अभी और समय लगना था.

मुंबई में उसे करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 70 मिनट लग गए.  इसके बाद उसने रात रुकने के लिए 4,000 रुपये का होटल बुक किया. अगले दिन वो किसी ऐप से वड़ा पाव मंगाने के बजाय सड़क किनारे किसी स्टॉल से इसे खाने निकली, क्योंकि वो मुंबई के स्ट्रीट फूड का असली अनुभव लेना चाहती थी.

काफी तलाश के बाद उसे एक स्टॉल पर वड़ा पाव मिला. इसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी. पहला निवाला खाते ही महिला ने माना कि उसका मुंबई आने का फैसला सही था. उसने इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा वड़ा पाव बताया. उसके मुताबिक, फ्लाइट, होटल और बाकी खर्च मिलाकर पूरी यात्रा करीब 15,000 रुपये की पड़ी.

कमेंट्स में छिड़ी मजेदार बहस
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी काफी दिलचस्प रहे. एक यूजर ने मजाक में कहा कि 15,000 रुपये खर्च करने के बाद वड़ा पाव की तारीफ करना तो बनता है. कुछ लोगों ने महिला के खाने के लिए प्यार को समझा, तो कुछ ने 20 रुपये के स्नैक के लिए 15,000 रुपये खर्च करने पर मजाक किया. एक यूजर ने इसे अमीरों का स्ट्रगल बताया.

मुंबई का जंबो वड़ा पाव फास्ट फूड ब्रान्ड्स को दे रहा है कड़ी टक्कर
मुंबई : वड़ा पाव पूरे देश में मशहूर है। मुंबईकरों का यह सबसे पॉपुलर नाश्ता है। मुंबई की हर गली में वड़ा पाव जरूर मिल जाएगा। आज हम जंबो वड़ा पाव की चर्चा कर रहे हैं। आइये जानते हैं जंबो वड़ा पाव की कैसे और किसने स्थापना की और कैसे मुंबई का ब्रांड बन गया। अभी तक आपने अमेरिकी फास्ट फूड ब्रान्ड्स बर्गर किंग, केएफसी और मैकडोनाल्ड के नाम सुने होंगे। इन सबके बीच मुंबई का जंबो वड़ा पाव ऐसे ब्रांड को कड़ी टक्कर दे रहा है। मुंबई का वड़ा पाव वैसे भी देश-विदेश तक मशहूर है।

आमतौर पर मुंबई की हर गली में आपको वड़ा पाव की दुकान जरूर मिल जाएगी। यह यहां का लोकप्रिय नाश्ता है। मुंबईकरों का तो वड़ा पाव से सबेरा होता है। यह किसी लंच से भी कम नहीं है। मुंबई में जंबो किंग के कई आउटलेट्स खुले हुए हैं। आइये जानते हैं वड़ा पाव के बीच जंबो किंग कैसे मशहूर हो गया।

दरअसल, आज भी वड़ा पाव गरीबों को अपनी भूख मिटाने के लिए सबसे बड़ा कारगर हथियार है। वड़ा पाव को जंबो बनाने में धीरज गुप्ता का सबसे बड़ा योगदान है। न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक, धीरज गुप्ता अपने परिवार के तीसरी पीढ़ी के बिजनेसमैन हैं। उनका परिवार होटल, केटरिंग और मिठाई के कारोबार में है। धीरज ने सिम्बायोसिस, पुणे से एमबीए किया। इसके बाद उन्होंने मिठाइयों को दुबई जैसे देशों में निर्यात करने की तैयारी की, यहां भारतीय लोगों की आबादी ज्यादा है, लेकिन ये प्लान सफल नहीं हुआ। धीरज को यह बिजनेस बंद करना पड़ा।

साल 2001 में जंबो किंग की स्थापना
मिठाई के बिजनेस के बाद धीरज मुंबई के स्ट्रीट फूड बिजनेस की ओर रूख किया। मुंबई के उपनगरीय इलाके मलाड में उन्होंने चाट फैक्ट्री नाम से एक आउटलेट खोला। बिजनेस बढ़ा, तो पता चला कि सबसे ज्यादा बिकने वाला आइटम वड़ापाव ही है। बस, यहीं से जंबो किंग की शुरुआत हुई। 23 अगस्त 2001 में पहला स्टोर खोला और वड़ा पाव की कीमत 5 रुपये रखी। ये वे दौर था, मुंबई की सड़कों पर वड़ा पाव 2 रुपये का मिलता था। लेकिन जंबो वड़ा पाव 2 रुपये के वड़ा पाव से तीन गुना बड़ा था। आज भी जंबो वड़ा पाव फुटपाथ पर मिलने वाले वड़ा पाव से काफी बड़ा है। इसलिए इसे जंबो वड़ा पाव कहा गया।