sells - Rokthok Lekhani News

मुंबई: म्यांमार में बंधक भारतीय युवक, मां ने गहने बेचकर दी 8 लाख फिरौती
मुंबई:  विदेश में अच्छी नौकरी का सपना दिखाकर युवाओं को ठगने और मानव तस्करी के जाल में फंसाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का एक और मामला सामने आया है। मुंबई के तलोजा निवासी 23 वर्षीय साहिल तिवारी कथित तौर पर म्यांमार में ‘साइबर गुलामी’ का शिकार हो गए हैं। परिवार का आरोप है कि उन्हें बैंकॉक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पहले विदेश बुलाया गया और बाद में म्यांमार ले जाकर बंधक बना लिया गया। बेटे की रिहाई के लिए परिवार ने करीब 8 लाख रुपये की फिरौती भी दी, लेकिन इसके बावजूद साहिल की वापसी नहीं हो सकी है।

साहिल तिवारी के परिवार के मुताबिक, उन्हें विदेश में बेहतर नौकरी और अच्छे भविष्य का सपना दिखाया गया था। नौकरी की तलाश में साहिल इस प्रस्ताव पर भरोसा कर विदेश गए, लेकिन वहां पहुंचने के बाद हालात पूरी तरह बदल गए। परिवार का आरोप है कि उन्हें म्यांमार में एक ऐसे गिरोह के हाथों सौंप दिया गया, जो लोगों को जबरन ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों में शामिल कराता है। परिवार ने बताया कि साहिल को म्यांमार में कथित तौर पर साइबर गुलामी करने के लिए मजबूर किया गया। वहां मौजूद लोगों ने उनकी रिहाई के बदले पैसों की मांग की। बेटे को वापस लाने की उम्मीद में परिवार ने किसी तरह रकम जुटाई और करीब 8 लाख रुपये का भुगतान किया। इस रकम को जुटाने के लिए साहिल की कैंसर पीड़ित मां को अपने मंगलसूत्र और अन्य गहने तक बेचने पड़े।
परिवार के लिए सबसे दर्दनाक स्थिति यह है कि इतनी बड़ी रकम देने के बाद भी साहिल की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। मां की बीमारी और परिवार की आर्थिक स्थिति के बावजूद उन्होंने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए अपने सबसे कीमती सामान तक बेच दिए, लेकिन अभी तक बेटे की सुरक्षित वापसी नहीं हो सकी है। साहिल के परिवार ने अब केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि इस मामले को केवल विदेश में नौकरी से जुड़े विवाद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे मानव तस्करी के गंभीर मामले के तौर पर जांच की जानी चाहिए।

विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में साइबर अपराध से जुड़े गिरोह युवाओं को फर्जी नौकरी के ऑफर देकर अपने जाल में फंसा रहे हैं। इन युवाओं को पहले थाईलैंड, म्यांमार, कंबोडिया जैसे देशों में भेजा जाता है और बाद में उन्हें जबरन ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे कामों में लगाया जाता है। कई मामलों में पीड़ितों को बंधक बनाकर उनके परिवारों से फिरौती की मांग की जाती है। परिवार का कहना है कि साहिल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्हें बैंकॉक में नौकरी का भरोसा दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें म्यांमार भेज दिया गया। वहां से उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं दिया गया और लगातार दबाव बनाया गया।

मुंबई के स्मार्ट चोर की अनोखी दुकान, कांदिवली से चुराए फल मीरा रोड पर बेचता था; पुलिस ने दबोचा
मुंबई : मुंबई पुलिस ने एक अनोखे फल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो आधी रात को कांदिवली पूर्व इलाके की सड़क किनारे की फलों की दुकानों को निशाना बनाकर महंगे फल चुराता और उन्हें 30 किलोमीटर दूर मीरा रोड ले जाकर अपनी दुकान पर बेचता था। आरोपी की पहचान रवि चौरसिया (28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चौरसिया कई महीनों से यह सिलसिला चला रहा था। वह रात के अंधेरे में ऑटो-रिक्शा से रेकी करता, बंद पड़ी फलों की दुकानों या हाथगाड़ियों को तोड़कर सबसे महंगे फल थोक मात्रा में उठाता और भाग जाता था।

स्थानीय फल विक्रेताओं की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। एक शिकायतकर्ता रामनगर (33 वर्ष), कांदिवली पूर्व का फल विक्रेता, ने बताया कि 31 मार्च 2026 की रात को अशोकनगर में एक आभूषण दुकान के बाहर खड़ी उसकी हाथगाड़ी से लगभग 12,000 रुपये का पूरा स्टॉक चोरी हो गया। इसी इलाके में कुछ महीने पहले भी 72,000 रुपये के फल चोरी हुए थे।

पुलिस ने सड़क के सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के ऑटो-रिक्शा नंबर के आधार पर जांच की। एपीआई योगेश राउत के नेतृत्व वाली टीम ने ऑटो को ट्रैक करके रवि चौरसिया तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में पता चला कि रवि चौरसिया पहले ऑटो-रिक्शा चालक था। बाद में उसने मीरा रोड इलाके में एक चाइनीज फूड स्टॉल शुरू किया, जहां से उसे चोरी के फलों का संपर्क मिला। चोरी से मिलने वाले मुनाफे ने उसे और उत्साहित किया, जिसके बाद उसने खुद चोरी शुरू कर दी।

विरार में म्हाडा के घरों की बढ़ी डिमांड, कोकण बोर्ड ने पहले आओ, पहले पाओ स्कीम में 152 दिन में बेचे 3750 घर
मुंबई : म्हाडा के कोकण बोर्ड के विरार के घरों की मांग बढ़ गई है। खाली पड़े घरों के लिए ग्राहकों की लाइन लगने लगी है। रोजाना औसतन 25 घरों की बिक्री करने में कोकण बोर्ड सफल हो पा रहा है। पिछले 152 दिन में विरार में तैयार 3,750 घरों की बिक्री हुई है। नागरिकों को किफायती घर उपलब्ध कराने के लिए 2014 में म्हाड़ा ने विरार बोलिंज में 9,409 घर तैयार किए थे। लेकिन परिसर में पानी की समस्या और अन्य कारणों की वजह से घरों की बिक्री नहीं हो पा रही थी।

पिछले साल सूर्या जलापूर्ति परियोजना के जरिए सूर्या नदी का पानी विरार तक पहुंचने से परिसर की पानी की परेशानी दूर हो गई। बिरार में 9,409 घरों में से 7,783 घरों की बिक्री हो चुकी है। 7,783 घरों में से 3,750 घर पिछले 152 दिन में बिके हैं। घरों की बिक्री में म्हाडा उपाध्यक्ष संजीव जयस्वाल का अहम योगदान है। उनकी घरों की कीमतों में छूट और "पहले आओ पहले पाओ योजना रंग लाई।

अन्य जगहों में भी मांग
विरार के साथ ही कोकण बोर्ड द्वारा तैयार अन्य जगहों पर भी घरों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। बोर्ड ने भांडाली में 2019-20 में 1,769 घरों का निर्माण किया था। इनमें से अब तक 1,761 घरों की बिक्री हो चुकी है। बिके 1,761 घरों में 811 घर बीते पांच महीने में बिके है। 2019-20 में घोटेघर में 1,659 घरों का निर्माण किया गया था। यहां केवल 67 घरों की बिक्री होनी बाकी है।

प्रॉजेक्ट कर रहा है आकर्षित
सरकार मुंबई से विरार के बीच कई इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट तैयार कर रही है। इसमें सी लिंक से लेकर कोस्टल रोड तक शामिल है। यह सभी प्रॉजेक्ट एक दूसरे से कनेक्ट होगे। इसमें बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक, वर्सोवा-दहिसर और दहिसर-भाईदर कोस्टल रोड और उत्तन-विरार सी लिक प्रॉजेक्ट शामिल है। वही, बुलेट ट्रेन भी विरार से होकर गुजरने वाली है। विरार-अलीबाग कॉरिडोर के माध्यम से लोग रायगड तक आसानी से पहुंच सकते है। इनके जरिए लोग घंटों के बजाए मिनटों मे एमएमआर के हर हिस्से में पहुंच सकते हैं। म्हाडा के प्रयास और एमएमआर मे जारी इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट से लोग आगे आ रहे है।

मुंबई : ट्रेनों में लंबी वेटिंग; विमानों का किराया आसमान छू रहा; अकासा एयर की फ्लाइट का टिकट 30,091 रुपये में बिका
मुंबई  : दीपावली पर मुंबई से लखनऊ की ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण विमानों का किराया आसमान छू रहा है। रविवार को मुंबई से अकासा एयर की फ्लाइट का टिकट 30,091 रुपये में बिका। पुष्पक, कुशीनगर, अवध एक्सप्रेस आदि ट्रेनों मेें लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों ने ऊंचे दाम पर विमान के टिकट बुक कराए। एयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के मालिक आतिफ ने बताया कि आम दिनों में मुंबई से लखनऊ का टिकट पांच हजार रुपये में मिल जाता है। इन दिनों यह 30 हजार रुपये तक पहुंच गया है। मुंबई से लखनऊ के लिए रविवार की इंडिगो की रात सवा ग्यारह बजे की सीधी उड़ान का टिकट 24,331 रुपये पहुंच गया।

एयर इंडिया की सुबह 11:05 बजे की उड़ान का किराया 29466 रुपये, अकासा एयर की सुबह करीब नौ बजे की उड़ान 30091 रुपये पहुंच गई। उधर, दिल्ली से लखनऊ की सीधी उड़ानों का किराया सात से दस हजार रुपये के अंदर ही रहा।

तत्काल ने किया मायूस
मुंबई व दिल्ली से आने वालों की तत्काल कोटे से सीटें मिलने की उम्मीद शनिवार को पूरी नहीं हुई। पुष्पक, कुशीनगर, एलटीटी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम सहित 26 ट्रेनों में तत्काल कोटे की 418 सीटें थीं, लेकिन यात्रियों को महज 16 कन्फर्म टिकट ही मिल सके। बाकी पर दलालों ने हाथ साफ कर दिया।