flock - Rokthok Lekhani News

मुंबईकर वोटिंग के लिए उमड़े; कई सेलिब्रेटी ने किया मतदान
मुंबई : मुंबई में बीएमसी चुनाव के साथ मंबई एमएमआर की ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, वसई-विरार, पनवेल, नवी मुंबई, उल्हासनगर, भिवंडी और मीरा-भाईदर महानगर पालिकाओं के चुनाव आज हो रहे हैं। सभी मनपाओं में मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5: 30 बजे तक होगा। इन चुनावों में जहां सीएम देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, वहीं ठाकरे बंधुओं उद्धव और राज की पार्टियों का गठबंधन बीएमसी की सत्ता में वापसी की कोशिश में है।

सुरक्षित और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मुंबई में 28 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मुंबई में 227 सीटों पर सुचारु रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए 64,375 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

मुंबई सहित महाराष्ट्र की 29 मनपाओं में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इनमें कुल 3.48 करोड़ वोटर हैं, जिसमें 1.81 करोड़ पुरुष और 1.66 महिला और 4 हज़ार 596 अन्य वोटर्स शामिल है।

मुंबई : यात्रियों ने ट्रेनों की ओर रुख किया; सेकंड एसी और फर्स्ट एसी क्लास पर यात्रियों की झुका, दोनों ही क्लास में रिग्रेट
मुंबई : इंडिगो कंपनी द्वारा अचानक हजारों की संख्या में उड़ानें रद्द करने से यात्रियों ने ट्रेनों की ओर रुख किया है। इनमें खासतौर पर सेकंड एसी और फर्स्ट एसी क्लास पर यात्रियों की झुकाव देखा जा रहा है। नागपुर और मुंबई के बीच दौड़ने वाली दुरंतो एक्सप्रेस और विदर्भ एक्सप्रेस में भी 7 से 9 दिसंबर तक यात्रियों का भारी दबाव नजर आ रहा है। खास बात है कि दोनों ही क्लास में कुछ तय दिनों पर रिग्रेट लग चुका है। यानी अब टिकट जारी करना बंद कर दिया गया है।

9 तक फर्स्ट AC पैक
उल्लेखनीय है कि नागपुर और मुंबई के बीच हर दिन हजारों यात्री फ्लाइट से आना-जाना करते हैं। दोनों शहरों के बीच दुरंतो और विदर्भ जैसी प्रीमियम और पसंदीदा ट्रेनें भी दौड़ती हैं। दुरंतो में सेकंड एसी का किराया 2,680 और फर्स्ट एसी का किराया 3,275 रुपये होता है। वहीं विदर्भ एक्सप्रेस में क्रमश: 1,730 और 2,890 रुपये किराया रहता है।
हाल ये है कि ट्रेन 12289 मुंबई दुरंतो में 7, 8 और 9 दिसंबर को फर्स्ट एसी जैसे मंहगी क्लास में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। वहीं रविवार, 7 दिसंबर को मुंबई से रवाना होने वाली 12105 विदर्भ एक्सप्रेस का सेकंड एसी क्लास भी रिग्रेट हो चुका है। ऐसा ही नजारा नागपुर से मुंबई के लिए ट्रेन 12290 दुरंतो और ट्रेन 12106 विदर्भ एक्सप्रेस का है।

कुछ ही सेकंड में तत्काल सीटें गायब
यूं तो तत्काल कोटे में हमेशा ही टिकटों की भारी डिमांड रहती है लेकिन इंडिगो संकट के बाद नागपुर और मुंबई के बीच एसी क्लास के लिए सुबह 10.30 बजे तत्काल कोटा की बुकिंग शुरू होते ही या तो आईआरसीटीसी वेबसाइट हैंग हो रही है या फिर 10.32 बजे तक सारी सीटें उड़ रही हैं। हैरानी की बात है कि शनिवार, 6 दिसंबर से मध्य रेल की 15 ट्रेनों में तत्काल कोटे से बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्यता लागू की गई है। बताया गया था कि इस बदलाव से तत्काल कोटे से टिकटों की कालाबाजारी पर लगाम लगेगी और आम यात्रियों को आसानी से तत्काल टिकटें मिल सकेंगी। हालांकि नागपुर-मुंबई-नागपुर दुरंतो में ऐसा नहीं दिखा।

खल रही वंदे भारत की कमी
उल्लेखनीय है कि नागपुर और पुणे के बीच दौड़ रही वंदे भारत की सफलता के बाद यात्रियों ने नागपुर और मुंबई के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग शुरू कर दी है। ट्रेन 12290/89 दुरंतो एक्सप्रेस दोनों शहरों के बीच 837 किमी की दूरी केवल 11 घंटे में पूरी लेती है। वंदे भारत भी 11 घंटे यह सफर पूरा कर सकती है। यदि पुणे की तर्ज पर मुंबई के लिए भी दिन-दिन का सफर वाली वंदे भारत नागपुर से शुरू की जाए तो हजारों यात्रियों का राहत मिलेगी। वहीं फ्लाइट की तुलना में खानपान के बावजूद किराया भी आधा ही लगेगा।

आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार : DRM गर्ग
मध्य रेल नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनायक गर्ग ने बताया कि हम ऐसी आकस्मिक स्थिति के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह सच है कि इंडिगो संकट के कारण यात्रियों ने ट्रेनों का विकल्प चुनना शुरू कर दिया गया जिससे ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव अचानि बढ़ा है लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से स्पेशल ट्रेनें दौड़ाकर यात्रियों को राहत दे रहा है। इसके साथ ही अन्य उपाय भी जारी हैं।

दिल्ली: चांदनी चौक से सटे बाजार, जहां दिवाली से पहले खरीदारी करने पहुंचते लोग
दिल्ली: पुरानी दिल्ली चांदनी चौक से सटे हुए कई बाजार हैं जहां पर दिल्ली एनसीआर के लोग दिवाली से पहले खरीदारी करने पहुंचते हैं. इन बाजारों के अलग-अलग प्रतिनिधियों ने इस वक्त बाजार को कई अलग तरीकों से सजाया है. खास तौर पर अगर हम बात करें किनारी बाजार की, तो यहां दुकानों के बाहर फैंसी-फैंसी चीजें लगाई गई है. वहीं पूरे बाजार पर लाइट की एक झालर लगाई गई है, जिसे बाजार काफी खूबसूरत दिख रहा है. वहीं यदि अगर चांदनी चौक से सटी हुई नई सड़क की बात करें तो यह बाजार में आपको छोटे-छोटे छातों से सजी नजर आएगी.

ऐसे में अगर चांदनी चौक के मुख्य चौराहे और चांदनी चौक के बीचों बीच वाले बाजार की बात की जाए, तो इस बाजार को दो-तीन भागों में बांट लिया गया है. एक भाग में चमकीले कागज लगाए गए हैं जो कि शाम और रात के समय में लाइटों की वजह से काफी चमकते हैं. वहीं बाजार के एक और भाग में सिर्फ लाइटों की झालर लगाई गई है जो रात के समय जलाई जाती है और दृश्य देखते ही बनता है. ऐसे में फतेहपुरी मस्जिद की तरफ आते वक्त इस बाजार में जहां चमकीले प्लास्टिक के कई डेकोरेशन वाली चीज़ें लगी गई हैं. वहीं लाइटों के साथ-साथ इस बाजार में हर दुकान के बाहर दीपावली के कई बड़े पोस्टर भी लगाकर बाजार को सजाया गया है.

लोगों ने कहा यह सब
इस बाजार में जब हमने लोगों से बात की तो खास तौर पर महिलाओं का कहना था कि वह इस बाजार में धनतेरस और दीपावली की शॉपिंग के लिए पहुंच रही हैं. सोनम और रिति नाम की दो लड़कियों का कहना था कि वे चांदनी चौक से सटे हुए बाजारों में इसलिए आ रही हैं, क्योंकि यहां पर जितनी वैरायटी मिलती है वह शायद ही कहीं और पर मिल पाए और यहां पर रेट भी काफी सही होते हैं.

ऐसे में जब हमने दुकानदारों से पूछा कि किस तरह का माहौल है और कैसी कमाई कर पा रहे हैं? तो विकास और ऋषि नाम के दुकानदारों का साफ कहना था कि इस वक्त बाजार में काफी अच्छा माहौल है और लोग खरीदारी भी कर रहे हैं और उनकी अच्छी कमाई भी हो रही है. वहीं कुछ दुकानदारों का यह भी कहना था कि लोग बाजारों में सिर्फ चीज़ देखने के लिए आ रहे हैं और कमाई अभी इतनी अच्छी खासी नहीं हो रही है लेकिन उन्हें यकीन है कि आने वाले कुछ दिनों में लोग खरीदारी अच्छी खासी करना शुरू कर देंगे.