provides - Rokthok Lekhani News

मुंबई : ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर! मिडिल ईस्ट से दिल्ली-मुंबई के लिए चलेंगी कई फ्लाइट्स, इंडिगो ने दिया पूरा अपडेट
मुंबई : ईरान युद्ध के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. यहां मिडिल ईस्ट से दिल्ली मुंबई के लिए कई फ्लाइट्स चलेंगी. इसकी पूरी जानकारी इंडिगो एयरलाइन्स ने दी है. भारत के जिन शहरों के बीच यह फ्लाइट्स चलेगी, उनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोझिकोड (कालीकट) जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं. इनके अलावा यूएई के दुबई, अबुधाबी, सऊदी अरब के जेदाह, रियाद, मदीना और ओमान के मस्कट से भारत के लिए फ्लाइट उड़ान भरेंगी. एयरलाइंस ने बकायदा उड़ानों की लिस्ट भी जारी की है. साथ ही ग्राहकों से अनुरोध भी किया है.

इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर क्या जानकारी दी?
इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट भी साझा किया है. इसमें बताया गया है कि मध्यपूर्व और यूरोप के चुनिंदा रूट्स के लिए इंडिगों की उड़ानें संचालित होंगी. जैसा कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में स्थिति लगातार बदल रही है. एयरलाइंस संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि इस क्षेत्र में और साथ ही यूरोप के चुनिंदा रूट्स पर अपने नेटवर्क को धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा सके.

एयरलाइंस ने जारी की फ्लाइट्स की लिस्ट
एयरलाइंस ने उड़ानों से जुड़ी लिस्ट भी जारी की है. इसमें 16 से 28 मार्च 2026 के बीच संचालित होने वाली उड़ानें शामिल है. यह बुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. इंडिगों ने ग्राहकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. जैसे उड़ान के शेड्यूल में कम समय के नोटिस पर बदलाव हो सकता है. जिन ग्राहकों के पास कन्फर्म PNR होगा, जिन्हें सहायता की आवश्यकता होगी, वो हमारे कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर  +91 124 6173838 पर संपर्क कर सकते हैं. हम इस बदलती हुई स्थिति के दौरान अपने ग्राहकों को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसके अलावा कंपनी ग्राहकों की प्रतिबद्धता और धैर्य-समझ की सराहना भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में की है.

मुंबई : महालैब्स से करोड़ों को मिला मुफ्त डायग्नोस्टिक लाभ, 7.6 करोड़ मरीजों तक पहुंची मुफ्त जांच सेवा
मुंबई : राष्ट्रीय निःशुल्क प्रयोगशाला निदान सेवा योजना के तहत राज्य में शुरू की गई ‘महालैब्स’ मरीजों के लिए बड़ा आधार बनी है। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश की 3,500 से अधिक सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों में मरीजों को बुनियादी जांच से लेकर उन्नत विशेष परीक्षण तक निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे समय पर बीमारी की पहचान और इलाज संभव हो सका है। अब तक 7.6 करोड़ से अधिक मरीज इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। औसतन प्रतिदिन 45,000 से अधिक मरीज महालैब्स की सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं।

उन्नत और विशेष जांच सुविधाएं महालैब्स में हिस्टोपैथोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (आरटीपीसीआर), माइक्रोबायोलॉजी, एचबी इलेक्ट्रोफोरेसिस और नवजातों की स्क्रीनिंग जैसी विशेष जांच शामिल हैं। कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों के अनुसार नवजात स्क्रीनिंग, एचबी इलेक्ट्रोफोरेसिस, वायरल लोड टेस्टिंग और हेमेटोलॉजी के क्षेत्र में महालैब्स की प्रयोगशालाएं देश में सबसे अधिक जांच करने वाले केंद्रों में शामिल हैं।

पुणे से राज्यव्यापी विस्तार महालैब्स की शुरुआत वर्ष 2017 में पुणे की एक प्रयोगशाला से हुई थी। मौजूदा समय में इस कार्यक्रम का विस्तार राज्य की 137 प्रयोगशालाओं के नेटवर्क तक हो चुका है। नवी मुंबई के खारघर स्थित प्रयोगशाला को कॉलेज ऑफ अमेरिकन पैथोलॉजिस्ट्स की मान्यता भी मिली है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं से एकीकरण महाराष्ट्र सरकार ने महालैब्स के साथ कई राष्ट्रीय निदान योजनाओं को भी एकीकृत किया है। जिससे रोगों की समय पर पहचान, प्रबंधन और उन्मूलन को मजबूती मिली है।

इनमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम शामिल हैं। वाट्सएप पर भेजी जारी रिपोर्ट सभी जांच रिपोर्ट्स एसएमएस, वाट्सएप, डॉक्टर पोर्टल और ई-मेल के जरिये डिजिटल रूप में मरीजों और स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाई जाती हैं। इसकी हार्ड कॉपी बाद में उपलब्ध कराई जाती है।

छठ पूजा; महापालिका की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं
मुंबई : शहर में छठ पूजा उत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर महापालिका की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही उत्सव के दौरान शहर की मेट्रो और बेस्ट बस सेवाएं देर रात तक जारी रहेंगी. मुंबई उपनगर के सह-पालकमंत्री मंगलप्रभात लोढा और भाजपा मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित साटम ने छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर निगम मुख्यालय में बैठक आयोजित की थी. वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

मुंबई में निर्धारित पूजा स्थलों पर पीने के पानी, प्रकाश व्यवस्था, पूजास्थल पर टेबल, यातायात नियंत्रण, शौचालय और महिला श्रद्धालुओं के लिए पूजा के बाद कपड़े बदलने हेतु अलग कमरे उपलब्ध कराए जाएंगे. ऐसी जानकारी महानगरपालिका के उपायुक्त प्रशांत सकपाळे ने दी. शहर और उपनगरों में कुल 40 पूजा स्थल तय किए गए हैं, जो मांग के अनुसार 60 तक बढ़ाए जा सकते हैं.

CM देवेंद्र फडणवीस हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि राज्य के त्यौहार और उत्सव उल्लासपूर्वक मनाए जाएं और श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएं. इसी दिशा में यह बैठक आयोजित की गई थी, ऐसा मंत्री लोढा ने बताया. उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर की यातायात सेवाएं देर रात तक चालू रखी जाएं.

मेट्रो और बेस्ट बस सेवाएं देर रात तक जारी रखने के लिए महानगरपालिका की ओर से संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा, ऐसा अतिरिक्त आयुक्त अमित सैनी ने स्पष्ट किया. साथ ही, यदि कुछ छठ पूजा मंडलों को पूजा स्थल की अनुमति की आवश्यकता हो, तो इसके लिए तुरंत ‘वन विंडो सिस्टम' के माध्यम से अनुमति दी जाए और यह अनुमति गणेशोत्सव की तरह आगामी पांच वर्षों के लिए मान्य हो, ऐसी सूचना भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने दी, जिसे अधिकारियों ने भी स्वीकृति दी.