Ranji - Rokthok Lekhani

मुंबई : 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट केस में पूर्व रणजी खिलाड़ी ऋषि अरोट गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने गुजरात से उठाया
मुंबई : गुजरात से मुंबई की साइबर क्राइम पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गए लोगों में एक ऋषि तुषार अरोट भी शामिल है। ऋषि अरोट पूर्व रणजी क्रिकेटर है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर आरोप है कि इन्होंने 'डिजिटल अरेस्ट स्कैम' के ज़रिए आरे कॉलोनी की एक बुज़ुर्ग नागरिक से 32.7 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी चार लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है, जिससे कुल गिरफ़्तारियों की संख्या सात हो गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए तीनों आरोपी- ऋषि, हर्ष और निखिल हैं। ये तीनों कथित तौर पर ठगी के पैसे को इस स्कैम के सरगनाओं तक पहुंचाने में शामिल थे। पुलिस ने यह भी बताया कि ऋषि ए के पिता एक क्रिकेट कोच हैं।

ऐसे बुजुर्ग को फंसाया
यह स्कैम 11 फरवरी का है, जब उस बुज़ुर्ग नागरिक को तमिल बोलने वाले एक व्यक्ति का फ़ोन आया। फ़ोन करने वाले ने दावा किया कि वह चेन्नई पुलिस का सब-इंस्पेक्टर है और कहा कि बुज़ुर्ग नागरिक के सिम कार्ड का इस्तेमाल अफ़ज़ल खान नाम के एक आतंकवादी ने किया था, जो पहलगाम हमले में शामिल था। उन्हें एक केस नंबर दिया गया और फ़ोन एक सीनियर अफसर को ट्रांसफर करने की बात कहकर दूसरे शख्स को ट्रांसफर कर दिया गया।

मुंबई एटीएस से कॉल का दावा
इसके बाद जिस व्यक्ति ने बुज़ुर्ग नागरिक से बात की, उसने कहा कि उसे पता है कि वह तमिलनाडु से मुंबई आ गई हैं और उसके पास उनके परिवार के सभी सदस्यों के बारे में जानकारी है। उनसे पुलिस से गैर-संलिप्तता प्रमाण पत्र लेने को कहा गया। उसके बाद उनका फ़ोन मुंबई ATS को ट्रांसफ़र करने की बात कहकर कॉल तीसरे को ट्रांसफर की गई।

वीडियो कॉल पर देखा पूरा घर
इसके बाद, उन्हें अंग्रेज़ी बोलने वाले एक व्यक्ति का वीडियो कॉल आया, जिसके व्हाट्सएप प्रोफ़ाइल पिक्चर पर एटीएस का लोगो लगा हुआ था। उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी और एक कुर्सी पर बैठा था, जिसके सामने कई फ़ाइलें रखी थीं। उसने उनसे फ़ोन लेकर पूरे घर में घूमने को कहा, ताकि वह हर कमरा देख सके और यह पक्का कर सके कि घर में सिर्फ़ परिवार के लोग ही मौजूद हैं।

बेटा बर्लिन में, दिखाया गिरफ्तारी का डर
इसके बाद, बुज़ुर्ग नागरिक से 'अराटाई' ऐप डाउनलोड करने और कुछ प्राइवेसी सेटिंग्स बदलने को कहा गया। उन्हें कुछ दस्तावेज़ भेजे गए, जैसे कि एक नोटिस, एक एफआईआर, एक गिरफ़्तारी वारंट और एक गोपनीयता समझौता; जो बाद में नकली निकले। बुज़ुर्ग नागरिक तब बुरी तरह डर गईं, जब ठगों ने कहा कि उन्हें पता है कि उनका बेटा बर्लिन में है और जैसे ही वह मुंबई लौटेगा, वे उसे गिरफ़्तार कर लेंगे।

11 से 16 फरवरी के बीच, उन्हें ठगों के कई फ़ोन आए और उन्होंने कुल 32.7 लाख रुपये उन्हें ट्रांसफ़र कर दिए। ठगों ने उनसे कहा था कि उनके पैसों को RBI द्वारा ऑनलाइन वेरिफ़ाई किया जाएगा और अगर वे कानूनी तौर पर उनके ही हुए, तो उन्हें वापस कर दिए जाएंगे। 16 फरवरी को, उनका बेटा बर्लिन से घर लौटा और उसे पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद, उन्होंने अपनी पोती के ज़रिए साइबर पुलिस से संपर्क किया।

पुणे : पृथ्वी शॉ और अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन में अंकित बावने की अगुवाई में महाराष्ट्र की टीम में खेलेंगे
पुणे : भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना आगामी रणजी ट्रॉफी (2025-26) सीजन में अंकित बावने की अगुवाई में महाराष्ट्र की टीम में खेलेंगे। 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए महाराष्ट्र की 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। महाराष्ट्र 15-18 अक्टूबर तक तिरुवनंतपुरम में अपने पहले मैच में केरल से भिड़ेगा। पृथ्वी शॉ पूर्व में मुंबई क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। खराब फॉर्म और फिटनेस की वजह से उन्होंने पिछले सीजन मुंबई रणजी टीम में अपनी जगह खो दी थी।
इसके बाद शॉ ने मुंबई की जगह अगला रणजी सीजन महाराष्ट्र टीम की तरफ से खेलने का फैसला किया है। वहीं, ऑलराउंडर जलज सक्सेना लंबे समय से केरल टीम का हिस्सा थे। पिछले सीजन केरल को रणजी सीजन के फाइनल में पहुंचाने में सक्सेना की अहम भूमिका रही थी। कुछ महीने पहले जलज ने केरल का साथ छोड़कर महाराष्ट्र की तरफ से खेलने का फैसला लिया था। जलज मध्य प्रदेश के लिए भी खेल चुके हैं।

भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़, जो महाराष्ट्र की टीम में नियमित रूप से शामिल हैं और पूर्व कप्तान भी, टीम का हिस्सा हैं। चयनकर्ताओं ने अनुभव को तरजीह देते हुए युवा तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर की जगह प्रदीप दाधे को चुना है। पिछले रणजी सीजन (2024-25) में, महाराष्ट्र एलीट ग्रुप ए में पांचवें स्थान पर रहा था, जहां उसे सात मैचों में दो जीत, दो ड्रॉ के साथ तीन हार झेलनी पड़ी थी।

महाराष्ट्र को ग्रुप बी में रखा गया है, जिसमें केरल, सौराष्ट्र, चंडीगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और गोवा शामिल हैं। सभी घरेलू सर्किट के मजबूत दावेदार हैं। महाराष्ट्र टीम: अंकित बवाने (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ, अर्शिन कुलकर्णी, सिद्धेश वीर, सौरभ नवाले (विकेटकीपर), मंदार भंडारी (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, विक्की ओस्तवाल, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, प्रदीप दाधे, हितेश वालुंज, सिद्धार्थ म्हात्रे, हर्षल केट, रजनीश गुरबानी।