inconvenience - Rokthok Lekhani News

मुंबई : आगरा-मुंबई हाईवे पर लगा लंबा जाम, ट्रक खराब होने से कई घंटे तक थमा यातायात; परेशान होते रहे यात्री
मुंबई : देवास शहर से गुजरने वाले आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शनिवार को अचानक जाम लग गया। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को करीब दो से तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात की रफ्तार पूरी तरह प्रभावित हो गई। जाम का मुख्य कारण सीमेंट से भरे एक ट्रक में आई खराबी थी।

हाईवे से गुजर रहे यात्रियों ने बताया कि वे करीब दो घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। कई जगहों पर वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे थे, जिससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। बताया गया कि हाईवे पर एक सीमेंट से भरे ट्रक के अचानक खराब हो जाने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

ट्रैफिक पुलिस ने थामा मोर्चा
ट्रक के कारण एक लेन पर आवागमन प्रभावित हुआ और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाना शुरू किया। पुलिस की निगरानी में ट्रैफिक को सामान्य करने के प्रयास किए गए, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रित होने लगी।

इंदौर से देवास आ रही महिला यात्री ने बताया कि दो घंटे से जाम में फंसे रहे, हमें पता नहीं था कि जाम क्यों लगा। उन्होंने बताया कि वह डेली अपडाउन करती है, उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतिदिन मुताबिक आज क्षिप्रा से रसूलपुर चौराहे तक आने में उन्हें 2 घंटे लग गए। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि सीमेंट से भरे ट्रक के पट्टे टूटने के कारण एक लेन पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी थी। उन्होंने बताया कि स्थिति को सामान्य करने के लिए कार्रवाई की गई, दो घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी।

गौरतलब है कि रसूलपुर चौराहे पर करीब दो वर्षों से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, उसके कारण कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं क्षिप्रा से कुछ आगे अर्जुन बड़ोदा पर भी ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। वहां कई बार जाम लग चुका है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही ब्रिज का निर्माण कार्य खत्म कर मार्ग को सुगम बनाए।

मुंबई : पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर भीषण जाम, कई किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार, यात्री परेशान
मुंबई : एक्सप्रेसवे पर बार-बार बनने वाली इस जाम की स्थिति ने अब आम यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है. विशेष रूप से छुट्टियों के दिनों में यातायात प्रबंधन को लेकर अधिक सख्त और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानियों से बचा जा सके.

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है. शिवजयंती के अवसर पर अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यात्रा पर निकल पड़े, जिससे इस महत्वपूर्ण राजमार्ग पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया.

परिणामस्वरूप कई स्थानों पर यातायात बेहद धीमी गति से चलता हुआ दिखाई दिया और लंबी-लंबी कतारें लग गईं.

मुंबई : एसटी आरक्षण व्यवस्था ठप; दिवाली के पहले अपने गांव जाने वाले यात्रियों को अनावश्यक परेशानी
मुंबई : अक्सर दिवाली की छुट्टियों में हर साल लोग एसटी बस से अपने गांव जाते हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी यात्रियों को अपने गांव पहुंचना मुश्किल लग रहा है। दिवाली के पहले अपने गांव जाने वाले एसटी यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने जो सोच कर यात्रियों की टिकट बुकिंग के लिए नियम निकाला वो अब यात्रियों के लिए सुविधाजनक कम और मुश्किल बढ़ाने का काम ज्यादा कर रहा है। एसटी आरक्षण व्यवस्था ठप होने से सिर्फ यात्री जूझ रहे हैं बल्कि यात्रियों के साथ-साथ एसटी निगम भी आरक्षण व्यवस्था ठप होने की समस्या से जूझ रहा है। साथ ही, कर्मचारी और यात्री नई व्यवस्था से निराश नजर आ रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि अब यात्री यात्रा कैसे करें ?

परेशानी बढ़ने के कारण
निगम ने दो साल पहले एसटी आरक्षण प्रणाली के सॉफ्टवेयर और कंपनी में बदलाव किया था। इसके जरिए पुरानी आरक्षण प्रणाली की जगह नई आरक्षण प्रणाली लागू की गई थी। हालांकि, यह प्रणाली सुविधाजनक होने के बजाय और जटिल होती जा रही है। दिवाली से ठीक पहले आरक्षण प्रणाली पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे यात्रियों को अनावश्यक असुविधा हो रही है। नई प्रणाली से लागत भी बढ़ गई। पहले, कर्मचारियों को मेमो प्रिंट करके यात्रियों को देने के लिए एक पेपर शीट की जरूरत होती थी। अब, एक मेमो प्रिंट करने के लिए तीन पेपर शीट की जरूरत पड़ती है। इससे लागत भी बढ़ गई है।

हर साल होती है परेशानी
गांव जाने वाले यात्रियों में से सूरज सावंत ने बताया हम गांव जाने के लिए दादर में एसटी बस के लिए लगभग दो घंटे तक इंतजार किए ये सोच कर कि हमारी ऑनलाइन टिकिट बुक हो जाएगी लेकिन नहीं हो पाया, हम हर साल दिवाली में घर जाते हैं और हर साल कुछ न कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हम यात्रियों के लिए महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम को कोई आसान सुविधा की व्यवस्था करनी चाहिए।

मुंबई : मुंबई लोकल ट्रेन यात्रियों को 10 अक्‍टूबर 2025 को करना पड़ेगा असुविधा का सामना; विशेष ट्रैफिक ब्लॉक
मुंबई : मुंबई लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 अक्‍टूबर 2025 को खासी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह है कि सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन पर कर्जत स्टेशन पर प्री-नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के लिए 10 अक्टूबर को एक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक की घोषणा की गई है।इस ब्लॉक के कारण कर्जत और खोपोली के बीच अप और डाउन लोकल ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस अवधि में मुंबई में दिवाली की खरीदारी के लिए आने वाले यात्रियों और कामकाजी लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

पिछले दो हफ्तों से कर्जत यार्ड पुनर्गठन कार्य से संबंधित प्री-नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के लिए मध्य रेलवे मार्ग पर कर्जत स्टेशन पर विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को आखिरी विशेष ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जो सुबह 11:20 बजे से शाम 4:20 बजे तक भिवपुरी स्टेशन - जाम्बुंग केबिन - ठाकुरवाड़ी - नागनाथ केबिन से कर्जत स्टेशन के बीच प्रभावी होगा। अप और डाउन लोकल ट्रेन सर्विस रहेगी बाधित इस दौरान, कर्जत से खोपोली के बीच अप और डाउन लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी। दोपहर 12 बजे, दोपहर 1:15 बजे और दोपहर 3:39 बजे कर्जत से खोपोली जाने वाली डाउन लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसी तरह, सुबह 11:20 बजे, दोपहर 12:40 बजे और दोपहर 2:55 बजे खोपोली से कर्जत जाने वाली अप लोकल ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।

कुछ लोकल ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द दोपहर 12:20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से खोपोली जाने वाली लोकल ट्रेन कर्जत तक ही चलेगी, जिसके बाद कर्जत से खोपोली के बीच लोकल सेवा अनुपलब्ध रहेगी। दोपहर 1:48 बजे खोपोली से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली लोकल ट्रेन कर्जत से अपने निर्धारित समय पर चलेगी, लेकिन खोपोली से कर्जत के बीच यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी।