Bagh - Rokthok Lekhani News

नई दिल्ली : करोलबाग में चल रहा था गजब का खेल, नॉन-ट्रेसेबल IMEI की लग रही थी मंडी, क्या चीन से है कनेक्शन?
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के करोलबाग के भीड़भाड़ वाले मोबाइल हब में पुलिस ने ऐसी फर्जी मोबाइल फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इसन भंडाफोड़ ने राजधानी की सुरक्षा एजेंसियों को चिंता में डाल दिया है. यहां से मिले फोन नॉन-ट्रेसेबल चाइनीज IMEI नंबरों से लैस थे. यानी ऐसे मोबाइल जिन्हें ट्रैक करना बेहद मुश्किल है. पुलिस को जांच में इस यूनिट में विदेशी व्यक्तियों के आने-जाने की जानकारी भी लगी. इसके बाद मामले में ‘चाइना लिंक’ और ‘टेरर एंगल’ की जांच तेज हो गई है.

इस सीक्रेट फैक्ट्री में कथित तौर पर चीन से सॉफ्टवेयर और IMEI नंबर लेकर पुराने मोबाइलों को ‘नए’ फोन की तरह बाजार में सप्लाई किया जा रहा था. जिस तरह से यह फोन ट्रेस नहीं किए जा सकते, इससे आशंका है कि अगर ऐसे डिवाइस किसी आपराधिक गिरोह या आतंकी मॉड्यूल तक पहुंच जाएं तो सुरक्षा एजेंसियों के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो सकती है.

निधिन वाल्सन DCP सेंट्रल दिल्ली पुलिस बताया कि दिल्ली पुलिस की सेंट्रल जिले की टीम को करीब 15 दिन पहले इनपुट मिला कि करोलबाग के बीदनपुर, गली नंबर 22 की एक बिल्डिंग में संदिग्ध मोबाइल यूनिट चल रही है. इनपुट में विदेशी नागरिकों के आने-जाने और पुराने बोर्डों को नए फोन बनाकर बेचने जैसी गतिविधियों का भी जिक्र था. 20 नवंबर को पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने यहां छापा मारा और दो मंजिलों से भारी मात्रा में सामान जब्त किया.
पुलिस के मुताबिक यह यूनिट दो साल से चल रही थी और पुराने मोबाइल फोन के मदरबोर्ड कबाड़ी बाजारों से खरीदकर इनका ‘री-बिल्ड वर्ज़न’ तैयार किया जाता था.

आरोपियों की गिरफ्तारी: किसकी क्या भूमिका?
पुलिस ने इस मामले में अशोक कुमार (मालिक), रामनारायण, धर्मेंद्र कुमार, दीपांशु और दीपक को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में इन्होंने IMEI एडिट करके फोन सप्लाई करने की बात मानी है. अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इन मोबाइल फोनों की सप्लाई चैन कितनी बड़ी है. किन मार्केट्स में यह फोन बेचे गए और क्या यह डिवाइस किसी आपराधिक गिरोह तक पहुंचे.

स्पेशल सेल भी जांच में: टेरर एंगल खंगाला जा रहा है
लाल किले की हाल की घटना को देखते हुए, सुरक्षा एजेंसियां इन डिवाइसेज़ के संभावित दुरुपयोग को लेकर सतर्क हैं. अगर कोई अपराधी या आतंकी ऐसे नॉन-ट्रेसेबल फोन का इस्तेमाल करता है तो उसकी लोकेशन ट्रैक करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. इसी वजह से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी मामले में सक्रिय हो गई है.

मुंबई : रानी बाग में नए जानवरों के आने के बाद पर्यटकों की संख्या में वृद्धि
मुंबई : भायखला स्थित वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान और प्राणी उद्यान (रानी बाग) में पिछले कुछ वर्षों में नए जानवरों के आने के बाद पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। खासकर पेंगुइन के आने से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। अब बीएमसी ने रानीबाग में देशी-विदेशी सांपों को रखने के लिए सर्पालय (स्नेक हाउस) बनाने का निर्णय लिया है। इसमें देशी-विदेशी सांप रखे जाएंगे। रानीबाग के निदेशक डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया, स्नेक हाउस के लिए कंसल्टेंट द्वारा योजना तैयार की जा रही है और यह अंतिम चरण में है। अगले 2 महीनों में इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर फाइनल होते ही काम शुरू हो जाएगा।

विदेश से भी आएंगे सांप
डेढ़ से 2 साल में इसके तैयार होने की उम्मीद है। बीएमसी अधिकारी ने बताया, रानी बाग में सांपों का भी निवास स्थान था। हालांकि, समय के साथ सांपों की संख्या कम होती गई। वर्तमान में यहां केवल अजगर और धामन प्रजाति के 2 सांप बचे हैं। इसलिए यहां पहले से बने सर्पालय को तोड़कर उसका पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की मंजूरी मिल गई है। स्नेक हाउस बनाने के लिए एक सलाहकार भी नियुक्त किया गया है। यहां 15-15 देशी और विदेशी सांपों की प्रजातियों का जोड़ा रखा जाएगा।

पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास
मुंबई के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल वीरा माता जीजाबाई भोसले प्राणी उद्यान (रानीबाग) से पर्यटकों का मोह धीरे-धीरे भंग हो रहा है। इसलिए रानीबाग में पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई बीएमसी का राजस्व भी घट रहा है। बीएमसी खुद मानती है कि पेंग्विन के बाद रानीबाग में ऐसा कुछ नया नहीं आया, जिससे पर्यटक आकर्षित हों । पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बीएमसी लगातार प्रयास कर रही है। इसमें एक्वेरियम टनल स्नेक हाउस और विदेशी जानवरों के लिए रानीबाग का विस्तार जैसी योजना शामिल है।

इन प्रजाति के सांप रखे जाएंगे स्नेक हाउस में
बीएमसी अधिकारी ने बताया, स्नेक हाउस में कोबरा, इंडियन रॉक पाइथन, चेकर्ड किलबैक, रसेल वाइपर, समुद्री सांप, अजगर आदि रखने की योजना है। बता दें कि लगभग 53 एकड़ में फैले रानीबाग में जानवर, सरीसृप (रेप्टाइल्स) और दुर्लभ पक्षी हैं। रानी बाग में पेंगुइन पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन रहे हैं। 2017 में रानी बाग में पेंगुइन लाए गए थे। उस समय पेंगुइन की संख्या 8 थी। अब यह संख्या 21 तक पहुंच गई। रानी बाग में 32 प्रजातियों के 356 पशु-पक्षी हैं, इनमें 21 पेंगुइन भी हैं।