leading - Rokthok Lekhani News

मुंबई कोर्ट का फर्जी आदेश बनाकर दुबई की अदालत में पेश किया, यूएई के दो नागरिकों समेत छह पर केस
मुंबई : फर्जीवाड़ा करने वालों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक मामले में आरोपियों ने मुंबई कोर्ट का ही एक फर्जी आदेश तैयार कर उसे दुबई की अदालत में पेश कर दिया। आइए जानते हैं कि क्या है ये सनसनीखेज मामला और कैसे इसका भंडाफोड़ हुआ...
करोड़ों रुपये की पैतृक संपत्ति के विवाद में बढ़त हासिल करने और एक भारतीय कारोबारी को अपराधी साबित करने के लिए मुंबई की अदालत का फर्जी आदेश तैयार कर उसे दुबई की अदालत में पेश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर मुंबई की कुर्ला पुलिस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो नागरिकों समेत छह लोगों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और अदालत की मुहर व दस्तावेजों के दुरुपयोग के आरोप में मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, खंडाला निवासी वाहिदा हुसैन शत्ताफ की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके पति हुसैन मोहम्मद शत्ताफ की छवि खराब करने और संपत्ति विवाद में उनका दावा कमजोर करने के लिए आरोपियों ने मुंबई की अदालत का एक फर्जी आदेश तैयार किया। बाद में इसी दस्तावेज को दुबई की अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब शत्ताफ परिवार को दस्तावेज की प्रामाणिकता पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया। हाई कोर्ट के निर्देश पर दस्तावेज की जांच कराई गई।

जांच में ऐसे हुआ खुलासा
जांच के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अदालत के रिकॉर्ड की पड़ताल की और करीब एक दर्जन लोगों के बयान दर्ज किए। जांच में पता चला कि जिस मुकदमे का उल्लेख फर्जी आदेश में किया गया था, वैसा कोई मामला कभी अदालत में चला ही नहीं था। दस्तावेज को असली दिखाने के लिए अदालत के डिजिटल हस्ताक्षर, सरकारी वकील और नोटरी की फर्जी मुहर तथा नकली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी आदेश में हुसैन मोहम्मद शत्ताफ को 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पासपोर्ट जालसाजी और हवाला कारोबार में दोषी बताया गया था।

इतना ही नहीं, उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने का भी झूठा दावा किया गया। जबकि वास्तविकता यह थी कि उस समय अदालत में केवल उनके जब्त दोपहिया वाहन को छुड़ाने की अर्जी पर सुनवाई हुई थी। कुर्ला पुलिस ने इस मामले में हुमैद मोहम्मद शत्ताफ और हलीमा सुल्तान अल ओवैस, (दोनों यूएई निवासी) के अलावा मधुकर रविराज विल्सन, केन रिचर्ड विल्सन, रजी अहमद और नोटरी शिवाजी एन. ढांगे को आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मुंबई-जयपुर फ्लाइट हवा में थी, तभी हो गया धुआं- धुआ, पैसेंजर को टोका तो हो गया गजब ड्रामा
मुंबई : होली के दिन मुंबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG-920 में हाईवोल्टेज हंगामा होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह एक यात्री ने उड़ान के दौरान सिगरेट जलाने की कोशिश की। क्रू मेंबर्स ने तत्काल उसे रोका। DGCA, विमान सुरक्षा और एयरक्राफ्ट नियमों का हवाला दिया गया। लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी यात्री ने क्रू मेंबर्स के समझाने पर हंगामा शुरू कर दिया। उस पर क्रू सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करने और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।

फ्लाइट के बाद एयरपोर्ट पर भी हंगामा
जानकारी के अनुसार फ्लाइट ने सुबह 9:30 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद यात्री ने विमान के भीतर धूम्रपान का प्रयास किया, जो विमानन नियमों के तहत गंभीर उल्लंघन है। क्रू मेंबर्स ने तुरंत हस्तक्षेप किया और यात्री को ऐसा करने के लिए मना किया। लेकिन इस दौरान यात्री का आक्रामक व्यवहार जारी रहा। करीब 11:35 बजे फ्लाइट जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। यहां पहुंचने के बाद भी यात्री का हंगामा थमा नहीं । अराइवल एरिया में भी उसने अभद्रता की, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। एयरलाइन स्टाफ ने तुरंत एयरपोर्ट प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यात्री को हिरासत में ले लिया।
क्रू मेंबर ने दी लिखित शिकायत
एयरपोर्ट थानाधिकारी रूप नारायण ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से एक व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। क्रू मेंबर की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उड़ान के दौरान धूम्रपान का प्रयास और क्रू के साथ दुर्व्यवहार को गंभीर अपराध माना जाता है।

जानिए सिगरेट पीने पर किन नियमों के तहत होती है कार्रवाई
जानकारी के अनुसार एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 (नियम 25) के तहत सार्वजनिक विमानों के अंदर धूम्रपान करना प्रतिबंधित है। नियम के उल्लंघन पर 2 साल तक की जेल या 10 लाख रुपये तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। इसके अलावा इस मामले में भारतीय दंड संहिता यानी BNSके तहत भी केस बनता है। धारा 290 (IPC 336) के तहत दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए मामला बनता है। पुलिस ऐसे मामलों में जुर्माना और कारावास दोनों प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर सकती है। DGCA यात्री को नो-फ्लाई लिस्ट में डाल सकती है, जिसमें 30 दिन, 3 महीने और आजीवन हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लग सकता है।

मुंबई : रोज ५०-६० दर्ज होते ब्रेन स्ट्रोक के मामले; मौत और विकलांगता का चौथा सबसे बड़ा कारण
मुंबई : लकवा यानी ब्रेन स्ट्रोक जिसे लोग मामूली कमजोरी समझ लेते हैं, आज भारत में मौत और विकलांगता का चौथा सबसे बड़ा कारण बन चुका है। मुंबई जैसे महानगर में रोज ५०-६० नए मामले इसके दर्ज होते हैं, लेकिन दुख की बात है कि केवल १० प्रतिशत मरीज ही समय पर अस्पताल पहुंच पाते हैं। अधिकतर मरीज देर होने पर स्थाई विकलांगता या गंभीर न्यूरोलॉजिकल नुकसान झेलते हैं।

भारत में ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिरिब्रोवास्कुलर सोसाइटी ऑफ इंडिया ने मुंबई में न्यूरोवास्कोन-२०२५ का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के जाने-माने वैज्ञानिक और ‘ब्रह्मोस मैन’ डॉ. ए. सिवथानु पिल्लई ने किया। इस मौके पर देशभर के प्रमुख न्यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स ने स्ट्रोक की रोकथाम, पहचान और समय पर इलाज पर चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. बतुक दिओरा ने बताया कि स्ट्रोक दो प्रकार का होता है इस्केमिक स्ट्रोक (नस में क्लॉट बनने से खून की सप्लाई रुकना) और हैमरेजिक स्ट्रोक (हाई ब्लड प्रेशर से नस फटना)। उन्होंने कहा कि समय पर लक्षण पहचान कर इलाज मिलने पर मरीज की जान बचाई जा सकती है। वहीं केईएम अस्पताल की डीन व डॉ. संगीता रावत ने कहा कि स्ट्रोक अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई, बल्कि ४०-५० वर्ष की उम्र के लोग भी बड़ी संख्या में प्रभावित हो रहे हैं।

गलत खानपान, तनाव, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर इसके मुख्य कारण हैं और परिवार की आपसी सलाह की वजह से होनेवाली देरी से विकलांगता के चांस ज्यादा होते हैं। उन्होंने कहा कि हर मिनट की देरी से ब्रेन को होनेवाला नुकसान बढ़ता जाता है। यदि गोल्डन आवर में इलाज मिले तो मरीज जल्दी ठीक हो सकता है। डॉ. भावना दिओरा ने युवाओं को सलाह दी कि ब्लड प्रेशर कंट्रोल करना, नमक व जंक फूड कम खाना, नियमित व्यायाम, अच्छी नींद और तनाव कम करना स्ट्रोक से बचाव के लिए जरूरी है।