Mehta - Rokthok Lekhani News

नालासोपारा जिला परिषद स्कूल में कुकर फटने से मची अफरा-तफरी
नालासोपारा: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मंगलवार दोपहर मध्याह्न भोजन के लिए खिचड़ी बनाते समय कुकर अचानक फट गया। इस हादसे में दो छात्र झुलस गए। साथ ही बच्चों के लिए खाना बना रही रसोइया के भी झुलसने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और घायल छात्रों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायल छात्रों की पहचान आयुष चौधरी और प्रसाद गौतम के रूप में हुई है।

आयुष कक्षा तीसरी और प्रसाद कक्षा पांचवीं का छात्र है। स्थानीय नगरसेवक अतुल सालुंखे के अनुसार, स्कूल में बच्चों के लिए खिचड़ी तैयार की जा रही थी। इसी दौरान अचानक कुकर फट गया और रसोई के पास मौजूद दोनों छात्र इसकी चपेट में आ गए। मनपा महापौर अजीव पाटील ने बताया कि घायल बच्चों को विरार के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने मामले की जांच कराए जाने की बात कही है। जिला परिषद स्कूल में पहली से पांचवीं कक्षा तक करीब 130 बच्चे पढ़ते हैं।

स्कूल में मराठी और गुजराती माध्यम की कक्षाएं संचालित होती हैं। छोटे बच्चों की इतनी संख्या वाले स्कूल में रसोई के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। उन्होंने लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मुंबई : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में प्रथमेश डेवलपर्स एलएलपी और जितेंद्र मदनलाल मेहता नामजद
मुंबई : मुंबई की विशेष PMLA अदालत ने 20 सितंबर 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुंबई जोनल ऑफिस की ओर से दायर दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लिया और प्रक्रिया जारी की है. यह चार्जशीट 12 अगस्त 2025 को दायर की गई थी, जिसमें दो नए आरोपियों प्रथमेश डेवलपर्स एलएलपी (प्रवीन राऊत की साझेदारी फर्म) और जितेंद्र मदनलाल मेहता (मेहता डेवेलपर्स के प्रोप्राइटर) को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में नामजद किया गया है.  ईडी की जांच पत्रा चाल पुनर्विकास परियोजना से जुड़ी अनियमितताओं पर आधारित है. इस परियोजना में 672 किरायेदारों के पुनर्वसन की जिम्मेदारी गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. को दी गई थी. त्रिपक्षीय समझौते के तहत जीएसीपीएल को किरायेदारों के लिए मकान बनाने थे, साथ ही एमएचएडीए का हिस्सा भी विकसित करना था, लेकिन कंपनी के निदेशकों ने योजना पूरी नहीं की और इसके बजाय फ्लोर स्पेस इंडेक्स को धोखाधड़ी से बेच दिया.

गैरकानूनी गतिविधियों में सहयोग को लेकर फ्लैट आवंटित
जांच में सामने आया कि प्रवीन राऊत ने अपराध से अर्जित लगभग 95 करोड़ रुपये अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर दिए और इनका उपयोग जमीन खरीदने में किया, कभी अपने नाम से तो कभी अपनी फर्म प्रथमेश डेवलपर्स एलएलपी के नाम से. वहीं, जितेंद्र मेहता लंबे समय से राकेश वाधवान के करीबी सहयोगी रहे हैं और उनके जरिए मेहता डेवेलपर्स के खातों का इस्तेमाल जीएसीपीएल के व्यवसायिक कार्यों में किया गया.

गैरकानूनी गतिविधियों में सहयोग के बदले मेहता को पत्रा चाल परियोजना में फ्लैट भी आवंटित किए गए. ईडी ने हाल ही में जितेंद्र मेहता और उनके परिवार की 5.20 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. इससे पहले भी प्रवीन राऊत और सहयोगियों की 73.62 करोड़, प्रवीन और संजय राऊत की 11.15 करोड़, राकेश वाधवान और सरंग वाधवान की 31.50 करोड़ की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं.

विशेष अदालत ने नए आरोपियों को भेजा समन
इस तरह अब तक इस मामले में कुल 121.5 करोड़ रुपये की संपत्तियां ईडी की ओर से जब्त की गई हैं. ईडी ने पहले मुख्य चार्जशीट 1 अप्रैल 2022 को दायर की थी, उसके बाद 15 सितंबर 2022 को पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल हुई थी. अब दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट से मनी ट्रेल और मनी लॉन्ड्रिंग की पूरी कार्यप्रणाली और भी स्पष्ट हो गई है. इसी आधार पर विशेष अदालत ने नए आरोपियों को समन जारी कर दिया है.