Learn - Rokthok Lekhani News

मुंबई : मराठी सीखें या मुंबई छोड़ दें, ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स को MNS की धमकी, कांदिवली में लगाए चेतावनी बोर्ड
मुंबई : महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता के बीच एक बार फिर मनसे का बयान आया है। इस बार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने मुंबई के कांदिवली इलाके में बोर्ड लगाए हैं। ये चेतावनी बोर्ड्स हैं, इनमें लिखा है कि भाषा के नियम को लेकर यात्रियों को परेशान किया गया या उन्हें मजबूर किया गया तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने राज्य सरकार के इस नियम का समर्थन करते हुए कहा कि जिन ऑटो-रिक्शा चालकों को मराठी सीखने या बोलने में परेशानी है, वे महाराष्ट्र छोड़ सकते हैं।

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे की यह टिप्पणी कांदिवली में चार ऑटो-रिक्शा चालकों द्वारा एक मराठी भाषी चालक के साथ कथित मारपीट के एक दिन बाद आई है। उस चालक ने भाषा संबंधी नियम के विरोध में शामिल होने से इनकार कर दिया था।

कांदिवली में कई जगह लगे बोर्ड्स
कांदिवली की घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मराठी भाषी लोगों और उत्तर भारत से आए चालकों के बीच तनाव पैदा हो गया। महानगर के चारकोप विधानसभा क्षेत्र मनसे के पदाधिकारी दिनेश सालवी ने कहा कि पार्टी ने कांदिवली में कई जगह बोर्ड लगाए हैं, जहां सोमवार को यह घटना हुई थी। सालवी ने कहा कि अगर ऑटो-रिक्शा चालकों को मराठी सीखने या बोलने में परेशानी है, तो वे महाराष्ट्र छोड़कर अपने-अपने राज्यों में वापस जा सकते हैं।

मराठी सिखा रहे ये संस्थान
महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने 20 अगस्त से पूरे राज्य में अभियान शुरू किया है, जिसके तहत गैर-मराठी टैक्सी और ऑटो-रिक्शा चालकों के मराठी भाषा के कामचलाऊ ज्ञान की जांच की जा रही है। कोंकण मराठी साहित्य परिषद और मुंबई मराठी साहित्य संघ की ओर से चलाए गए 105 दिवसीय ‘हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे मराठी भाषा अभियान’ में 165601 गैर-मराठी भाषी ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालक कामचलाऊ मराठी सीखने के लिए आगे आए। पिछले सप्ताह परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा था कि ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चलाने के लिए व्यावहारिक मराठी भाषा का ज्ञान महाराष्ट्र में 1989 से जरूरी है, लेकिन इसे सख्ती से लागू नहीं किया गया था।

मुंबई में अपना घर बेच किराए के मकान में रह रहे अनुपम खेर, जानें एक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला
मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी सादगी और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उनके पुराने घर को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है. क्या आप जानते हैं कि जिस घर में कभी अनुपम खेर रहा करते थे, उसे अब बॉलीवुड की 'गंगूबाई' यानी आलिया भट्ट ने खरीद लिया है?

किराए पर रहने का लिया था फैसला
अनुपम खेर ने हाल ही में शो जिंदगी विद रिचा में पहुंचे. बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने मुंबई में अपना खुद का घर बेचने का फैसला किया था. उन्होंने बताया कि वह एक आजाद जिंदगी जीना चाहते थे और निवेश या संपत्ति के बोझ से मुक्त होना चाहते थे. यही वजह थी कि उन्होंने अपना आलीशान घर बेच दिया और खुद किराए के मकान में रहने चले गए. अनुपम खेर का मानना है कि घर की दीवारों से ज्यादा यादें और अनुभव मायने रखते हैं.

आलिया भट्ट ने 9 करोड़ में खरीदा यह आशियाना
जब अनुपम खेर ने वह घर छोड़ा, तो बाद में अभिनेत्री आलिया भट्ट की नजर उस पर पड़ी. जुहू जैसे पॉश इलाके में स्थित इस घर को आलिया ने साल 2019 में करीब 9 करोड़ रुपये में खरीदा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घर आलिया के मौजूदा अपार्टमेंट के पास ही स्थित है. आलिया ने इसे अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' के ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए खरीदा था.

मां के लिए खरीदा घर
हालांकि अनुपम खेर ने बताया कि शिमला में अपना घर होना उनकी मां की बहुत पुरानी इच्छा थी। हालांकि वह एक छोटी-सी जगह चाहती थीं, लेकिन अनुपम ने कोई कसर नहीं छोड़ी और उनके लिए एक बहुत बड़ा घर खरीदा। उन्होंने बताया कि उनकी मां आज भी सादा जीवन पसंद करती हैं और ज्यादातर गर्मियों के मौसम में ही उस घर में जाती हैं।

सादगी और निवेश का अनोखा संगम
एक तरफ जहां अनुपम खेर ने भौतिक संपत्ति से दूर होकर किराए पर रहने का साहसिक फैसला लिया, वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट ने इसे एक बेहतरीन निवेश के रूप में देखा. अनुपम खेर आज भी मुंबई में अपनी मां और परिवार के साथ एक किराए के अपार्टमेंट में खुशी-खुशी रहते हैं और उनका कहना है कि उन्हें इस फैसले पर कभी पछतावा नहीं हुआ.

मुंबई में ईडी का बड़ा एक्शन, गोरेगांव पर्ल प्रोजेक्ट से जुड़े 41.70 करोड़ रुपये के संपत्ति अटैच, जानें पूरा मामला
मुंबई : ई़डी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 मार्च 2026 को पीएमएलए के तहत 41 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को अटैच किया है. यह कार्रवाई मुंबई के गोरेगांव पर्ल प्रोजेक्ट पर की गई है. प्रवर्तन निदेशालय के मुंबई जोनल कार्यालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 मार्च 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम  , 2002 के तहत करीब 41.70 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया है. ये संपत्तियां मुंबई के गोरेगांव स्थित गोरेगांव पर्ल सीएचएस  प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं, जिनमें पूर्ण और आंशिक रूप से निर्मित रिहायशी फ्लैट, कमर्शियल दुकानें और ऑफिस स्पेस शामिल हैं.

ईडी ने अपनी जांच में और क्या खुलासे किए?
ईडी की जांच में सामने आया कि इन संपत्तियों को मूल रूप से  मेसर्स साई सिद्धि डेवलपर्स द्वारा विकसित किया गया था. डेवलपर्स ने इन फ्लैट्स और दुकानों का कुछ हिस्सा बाहरी खरीदारों को बेच दिया और उनसे पूरी या आंशिक रकम भी वसूल ली. लेकिन खरीदारों को न तो फ्लैट/दुकानें दी गईं और न ही उनकी रकम वापस की गई, जिससे वे इस मामले में पीड़ित बन गए.

जांच में यह भी पता चला कि साई सिद्धि डेवलपर्स के प्रमुख पार्टनर जयेश तन्ना ने खरीदारों से धोखाधड़ी कर जो रकम हासिल की, वही इस मामले में अपराध की आय है.

मुंबई पुलिस की तरफ से दर्ज एफआईआर पर हुई ईडी की कार्रवाई
ईडी ने यह जांच मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की थी, जो आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत साई सिद्धि डेवलपर्स, जयेश तन्ना और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई थीं. इन मामलों में मुंबई पुलिस द्वारा चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है.

जांच में यह भी सामने आया कि जयेश तन्ना ने गोरेगांव पर्ल रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के नाम पर फ्लैट और दुकान खरीदारों से जुटाए गए फंड का दुरुपयोग किया और उसे निजी लाभ के लिए डायवर्ट किया. इसके चलते प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका और खरीदारों को करीब 47.51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

ईडी ने 2025 में मुंबई के 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी
इससे पहले भी ईडी ने 5 मार्च 2025 को जयेश तन्ना और साई ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट्स के मामले में मुंबई के 9 ठिकानों पर छापेमारी की थी. उस मामले में ईडी ने 35.89 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थीं, जिनमें यूके में स्थित संपत्ति भी शामिल थी. इस अटैचमेंट को नई दिल्ली स्थित एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी ने पुष्टि भी दी है. फिलहाल इस पूरे मामले में ईडी की जांच जारी है.

मुंबई : पॉड टैक्सी की तैयारी, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रजेंटेशन के बाद साझा किया बड़ा अपडेट, जानें सबकुछ
मुंबई: अगर सबकुछ ठीक रहा तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोकल, मोनोरेल और मेट्रो के बाद ट्रांसपोर्ट के लिए पॉड टैक्सी की शुरुआत हो सकती है। पॉड टैक्सी की केंद्र की सैद्धांतिक सहमति के बाद महाराष्ट्र सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। महाराष्ट्र के बतौर डिप्टी सीएम शहरी विकास विभाग संभाल रहे एकनाथ शिंदे ने पॉड टैक्सी की शुरुआत के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।  एकनाथ शिंदे ने एमएमआर क्षेत्र में शहरों में मेट्रो और लोकल ट्रांसपोर्ट को लेकर एक बैठक में पॉड टैक्सी के शुभारंभ को लेकर विस्तृत समीक्षा की। एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई एमएमआर क्षेत्र में नगर निगम को इस अवसर पर 'पॉड टैक्सी' शुरू करने की योजना बनाने के निर्देश दिए गए है। गौरतलब हो कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुग्राम दिल्ली के बीच पॉड टैक्सी चलाने का सपना देखा था लेकिन वह पूरा नहीं सकता। पिछले साल यह जानकारी सामने आई थी कि बांद्रा-कुर्ला के बीच पॉड टैक्सी का संचालन सबसे पहले हो सकता है।

ठाणे-मुंबई में पॉड टैक्सी की तैयारी
महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने पहले ठाणे और मुंबई में पॉड टैक्सी को चर्चा की थी। अब डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इस परियोजना में दिलचस्पी दिखाई है। पॉड टैक्सी के प्रजेटेंशन को देखने के बाद एकनाथ शिंदे ने लिखा है कि एक अहम बैठक में मुंबईकर यात्रियों को घर से सीधे कार्यस्थल तक सक्षम सार्वजनिक परिवहन प्रणाली प्रदान करने और 'अंतिम मील कनेक्टिविटी' प्रदान करने के लिए पॉड टैक्सी का विकल्प प्रदान करने पर अवलोकन किया। शिंदे ने आगे लिखा है कि मुंबई में यात्रियों को घर से रेलवे या मेट्रो स्टेशन और वहां से स्टेज पार करने के लिए रिक्शा या बस के भरोसे रहना पड़ता है। भीड़ और सड़क यातायात जाम के समाधान के तौर पर 'पोड टैक्सी' चलाने की योजना है।

मुंबईकर के लिए 'गुड न्यूज'
शिंदे पॉड टैक्सी को फायदेमंद बताते हुए कहा है कि इससे मेट्रो का उपयोग बढ़ेगा और सड़क पर निजी वाहनों का भार कम होगा। इस बार नगर निगम को इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिएएमएमआरडीए से मदद लेनी चाहिए। डिप्टी सीएम की इस बैठक उप मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव असीम गुप्ता, मुख्य सचिव नवीन सोना, ठाणे महानगरपालिका आयुक्त सौरभ राव, एमएमआरडीए अतिरिक्त आयुक्त अश्विन मुद्गल, ठाणे जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल, साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। गौरतलब हो कि पॉड टैक्सी को पर्सनल रैपिड ट्रांजिट के तौर जाना जाता है। यह पूरी तरह से स्वचलित और ड्रावर रहित इलेक्ट्रिल वाहन होते हैं जो एलीवेटेड ट्रैक पर चलते हैं। इनमें 3 से छह यात्री तक बैठ सकते हैं। एलीवेटेड ट्रैक होने के कारण इनके जरिए बिना जाम में फंसर ही गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है। पॉड टैक्सी को चलाने के लिए पिछले साल दिल्ली सरकार ने भी दिलचस्पी दिखाई थी। अगर मुंबई में पॉड टैक्सी की एंट्री होती है तो यह मुंबईकर के लिए बड़ी गुड न्यूज होगी।