approximately - Rokthok Lekhani News

एमपी, केरल, छत्तीसगढ़ और अंडमान में मसौदा सूची जारी; करीब 93 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटे
नई दिल्‍ली :  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची को प्रकाशित कर दिया गया। इन तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मसौदा सूची से करीब 95 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।  केरल में 2.78 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 24.08 लाख नाम हटाए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में कुल 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27.34 लाख के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर कर दिए गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 5.74 करोड़ मतदाताओं में से 42.74 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर किए गए हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कुल 3.10 लाख मतदाताओं में से लगभग 64 हजार के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से हटे हैं, वे अब भी पुनः शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी और इस पर अंतिम निर्णय निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी लेंगे।

केरल में हटाए गए 24 लाख से अधिक नाम
केरल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत तैयार किया गया मतदाता सूची का मसौदा मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने प्रकाशित गया, जिसमें से 24 लाख से अधिक नाम हटा दिए गए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण के गणना चरण के पूरा होने के बाद मसौदा सूची में 2,54,42,352 मतदाताओं को शामिल किया गया है, जबकि 24,08,503 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।

हटाए गए नामों में से 6,49,885 नाम मृत व्यक्तियों से संबंधित हैं, 6,45,548 मतदाताओं का पता नहीं लगाया जा सका और 8,16,221 मतदाताओं की पहचान उनके पंजीकृत पते से स्थायी रूप से स्थानांतरित होने के रूप में की गई। इसके अतिरिक्त, 1,36,029 'डुप्लिकेट' मतदाताओं और अन्य श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले 1,60,830 मतदाताओं की पहचान की गई।

पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू होने से पहले केरल की मतदाता सूची में 2,78,50,855 मतदाता थे। मतदाता सूची से हटाए गए नामों का प्रतिशत 8.65 है। मसौदा सूची से संबंधित आपत्तियां और शिकायतें 22 जनवरी तक जमा की जा सकती हैं और अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।
मध्य प्रदेश के आंकड़े

चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी। आयोग द्वारा जारी की गई एसआईआर मतदाता सूची में 42.74 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कुल 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143 निर्वाचकों में से 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 983 निर्वाचकों ने अपने गणना प्रपत्र जमा किए हैं। मसौदा सूची से जो 42 लाख से अधिक नाम काटे गए हैं। उसमें  31.51 लाख मतदाता शिफ्ट हो गए या अनुपस्थित मिले। वहीं 8.46 लाख मतदाता मृत पाए गए। इसके अलावा 2.77 लाख मतदाताओं के एक से अधिक जगहों पर नाम पाए गए।

मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ निर्वाचक ऐसे रहे, जिनसे गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके। इसके पीछे कई कारण रहे। निर्वाचक का अन्य राज्य में पंजीकरण, व्यक्ति का अस्तित्व में न होना, समय सीमा तक प्रपत्र जमा न करना अथवा स्वयं मतदाता का पंजीकरण में रुचि न लेना। इसके अलावा, एक से अधिक स्थानों पर नामांकित पाए गए निर्वाचकों का नाम केवल एक स्थान पर ही रखा जाएगा।

छत्तीसगढ़ में हटे 27.34 लाख मतदाताओं के नाम
छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का विस्तृत ब्यौरा सामने आया है। राज्य में कुल 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27.34 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए हैं। एसआईआर प्रक्रिया के तहत कुल 1 करोड़ 84 लाख 95 हजार 920 मतदाताओं से एनरोलमेंट फॉर्म एकत्र किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार जांच के दौरान 6 लाख 42 हजार 234 मतदाताओं की मृत्यु की पुष्टि हुई। इसके अलावा 19 लाख 13 हजार 540 मतदाता स्थानांतरण या अनुपस्थित पाए गए, जबकि 1 लाख 79 हजार 43 मतदाता ऐसे मिले जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर मतदाता सूची में दर्ज थे।

मुंबई : सेंट्रल रेलवे के सफाई अभियान से 5.98 करोड़ की कमाई; 19 मिलियन किलोग्राम से ज़्यादा ऑफिस स्क्रैप निकला, जिससे लगभग 74,876 वर्ग फुट जगह खाली हुई
मुंबई : सेंट्रल रेलवे के दो महीने लंबे सफाई अभियान से 19 मिलियन किलोग्राम से ज़्यादा ऑफिस स्क्रैप निकला, जिससे लगभग 74,876 वर्ग फुट जगह खाली हुई और रेलवे को 5.98 करोड़ की कमाई हुई।सेंट्रल रेलवे  ने 19 मिलियन किलोग्राम स्क्रैप बेचा, ऑफिस और स्टेशनों को खाली करके 5.98 करोड़ कमाएछत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की हेरिटेज बिल्डिंग और दूसरे रेलवे ऑफिस की जगहों पर फेंकी गई फाइलों और कचरे के ढेर को ठीक करने के लिए, सेंट्रल रेलवे  अधिकारियों ने एक अभियान शुरू किया, जिसमें 1,943 ऑफिस और 2,565 जगहों की सफाई की गई, जिनमें स्टेशन, फुट-ओवर-ब्रिज, प्लेटफॉर्म और दूसरी जगहें शामिल हैं।

सेंट्रल रेलवे  के एक अधिकारी ने कहा, “हमने 19 मिलियन किलोग्राम से ज़्यादा स्क्रैप का निपटान किया है।”1,900 से ज़्यादा ऑफिस से कबाड़ का सामान – 2,800 ऑफिस फाइलें, ई-वेस्ट, पुरानी मशीनें, कंप्यूटर, फर्नीचर और फिक्स्चर, और दूसरी चीजें – बेचकर सेंट्रल रेलवे  ने 5.98 करोड़ का रेवेन्यू कमाया है। मुंबई यात्री संघ के प्रेसिडेंट सुभाष गुप्ता ने कहा, “इससे पता चलता है कि रेल अधिकारी अपने ऑफिस की देखभाल करने में आलसी हैं।

स्टेशनों की सफाई से पहले, अधिकारियों को समय-समय पर अपने ऑफिस की जगहों की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। जितना ई-वेस्ट और पुरानी फाइलें निकलती हैं, उससे साफ है कि सरकारी ऑफिस कितने गंदे हैं।”सेंट्रल रेलवे  अधिकारियों ने इस सफाई अभियान को दूसरे रेलवे स्टेशनों और जगहों पर भी बढ़ाया है। हर रात, रेल कर्मचारी प्लेटफॉर्म और दीवारों को साफ करने के लिए मशीन वाली सफाई मशीनों, जेट स्प्रे से पानी और पोछे का इस्तेमाल करते हैं।सेंट्रल रेलवे  के एक और अधिकारी ने कहा, “हमने सेंट्रल रेलवे  स्टेशनों पर 3,200 से ज़्यादा सफाई अभियान चलाए। हमारे अधिकारियों को जो दिक्कतें आईं, उनमें से एक यह थी कि कुछ लोग हमारे कर्मचारियों द्वारा साफ किया गया कचरा वापस रेल जगह पर फेंक देते थे।”

रेलवे यूनियन के नेताओं ने कहा कि रेल प्रशासन को सफाई के काम में लगे कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों पर नज़र रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सफाई कर्मचारी अक्सर रेल परिसर में छोटी-छोटी दरारों और गंदी जगहों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। हालांकि, प्रशासन ने जवाब दिया कि उनके सफाई के काम पर ठीक से नज़र रखी जाती है, उसे डॉक्यूमेंट किया जाता है और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया जाता है।

मुंबई : देश का सबसे लंबा 58 किलोमीटर का मेट्रो रेल रूट; प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि देश का सबसे लंबा 58 किलोमीटर का मेट्रो रेल रूट मुंबई और ठाणे को मिलाकर तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होने पर करीब 22 लाख यात्री इससे प्रतिदिन यात्रा करेंगे। मुंबई और उसके पड़ोसी शहर ठाणे को जोड़ते हुए मेट्रो लाइन 4 एवं 4ए का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ इस रूट के प्रथम चरण का ट्रायल रन देखने के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि करीब 16 हजार करोड़ रुपयों की लागत से यह मेट्रो रूट बना है। मुंबई के वडाला, घाटकोपर, मुलुंड होते हुए ठाणे के कासरवडावली एवं गायमुख तक को जोड़नेवाले इस प्रथम चरण का रूट शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे।

22 लाख यात्रियों को होगा फायदा
2026-27 तक वडाला से आगे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन तक जानेवाला रूट भी इससे जुड़ जाने के बाद इससे लाभान्वित होनेवाले यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 22 लाख तक पहुंच जाएगी। 58 किमी. का यह रूट तैयार होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा मेट्रो रूट बन जाएगा।

रिंग मेट्रो पर भी चल रहा काम
फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में मेट्रो के निर्माण की जो शुरुआत हमने की, उसमें एक बड़ी गति मिली है। विशेषतौर पर मेट्रो की सुविधा पानेवाले महाराष्ट्र के पांचवें शहर ठाणे में मेट्रो का काम महाविकास आघाड़ी के कार्यकाल में बंद हो गया था। 2022 में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद गति मिली। ठाणे के लिए रिंग मेट्रो योजना पर काम हो रहा है।