Shabreen - Rokthok Lekhani News

मुंबई : वोट चोरी का मुद्दे को युवा कांग्रेस की प्रमुख जीनत शबरीन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे को मेट्रो और लोकल में उठाया
मुंबई : चुनावों में वोट चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। हाल ही में उन्होंने हरियाणा को लेकर ब्राजील की लड़की की फोटो 22 बार होने को लेकर बड़ा हमला बोला था। मुंबई युवा कांग्रेस की प्रमुख जीनत शबरीन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे को मेट्रो और लोकल में उठाया। शबरीन कार्यकर्ताओं के साथ मेट्रो और लोकल में पहुंचीं। उन्होंने यात्रियों से बातचीत की और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, चुनाव आयोग और भाजपा द्वारा वोट चोरी के आरोपों का पर्दाफ़ाश किया। उन्होंने जनता में जागरूकता बढ़ाने और कथित वोट हेराफेरी के बारे में जानकारी देने के लिए पर्चे बाँटे। जागरूक नागरिकों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट चोरी के खिलाफ इस आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की गई।

लोगों से वोट चोरी से किया आगाह
मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीनत शबरीन और पदाधिकारियों के साथ घाटकोपर से साकीनाका मेट्रो और अंधेरी से गोरेगांव तक स्थानीय रेल मार्ग (लोकल ट्रेन) से यात्रा की। शबरीन ने इसकी तस्वीरें और फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। उनकी फोटो और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग हो रही है। वोट चोरी के मुद्दे पर मुखर हुई शबरीन के मेट्रो और लोकल में प्रचार करने पर अनुमति लेने का सवाल उठाया जा रहा है। जीनत शबरीन अपने इस अंदाज से सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके इस कदम को जहां यूनीक बताया है तो वहीं कुछ उनके लोकल और मेट्रो में पर्चे बांटने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या जीनत शबरीन ने कोई अनुमति ली थी।

आठ उम्मीदवारों को हराया था
जीनत शबरीन मुंबई यूथ कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष हैं। पूर्व में इस पोजिशन को बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी संभाल चुके हैं। जीनत शबरीन ने 10,076 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। जीनत शबरीन पूर्व में सामाजिक आंदोलनों से जुड़ी रही हैं। वह एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 9 उम्मीदवार मैदान में थे। अध्यक्ष चुनने के लिए 16 मई से 17 जून के बीच वोट डाले गए थे। इसके जीनत शबरीन को सबसे ज्यादा 10,076 वोट मिले थे। इसके बाद मुंबई यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने अध्यक्ष बनकर इतिहास रचा था। क्योंकि वह पहली महिला थीं जो इस पद तक पहुंची थीं।

मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में ज़ीनत शबरीन को 10,076 वोट मिले
मुंबई : यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में इतिहास रचते हुए ज़ीनत शबरीन को सबसे अधिक 10,076 वोट मिले हैं. इस जीत के साथ ही संगठन को पहली बार महिला अध्यक्ष मिलने जा रही है. यूथ कांग्रेस में पदाधिकारियों का चयन नियुक्ति से नहीं, बल्कि चुनाव के ज़रिए होता है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सुझाव पर लागू इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इस बार 9 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. मतदान 16 मई से 17 जून के बीच हुआ था और अब घोषित नतीजों में ज़ीनत शबरीन को सबसे अधिक समर्थन मिला है.

उच्च शिक्षित ज़ीनत शबरीन का सामाजिक जीवन स्कूली दिनों से ही सक्रिय रहा है. उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान ही पशु संरक्षण आंदोलनों में हिस्सा लेना शुरू किया था. इसके बाद वे लगातार विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आंदोलनों से जुड़ी रहीं. यूथ कांग्रेस से जुड़ने के बाद उन्होंने युवाओं की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष किया.

अपनी जीत के बाद ज़ीनत शबरीन ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, “भारतीय युवा कांग्रेस ने मुझे, एक साधारण कार्यकर्ता की पृष्ठभूमि से आने वाली व्यक्ति को, यह मंच दिया है. मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मुंबई कांग्रेस, महाराष्ट्र कांग्रेस और मुंबई यूथ कांग्रेस परिवार का उनके मार्गदर्शन और विश्वास के लिए दिल से आभार व्यक्त करती हूँ. मैं नई समिति के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूँ और हम मिलकर मुंबई के युवाओं की आवाज़ बनेंगे.”

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में यूथ कांग्रेस संगठन को और मज़बूत किया जाएगा. लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिंब के नेतृत्व में संघर्ष करती रहेंगी. ज़ीनत शबरीन की यह जीत न केवल यूथ कांग्रेस के इतिहास में नया अध्याय जोड़ती है, बल्कि युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को भी मज़बूत करती है. राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि उनकी जीत संगठन में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगी.