horrifying - Rokthok Lekhani News

मुंबई : ‘कौन ज्यादा लड़कियां फंसाएगा’ की शर्त ने तबाह की कई जिंदगियां, आपसी झगड़े ने खोला खौफनाक राज
मुंबई : महाराष्ट्र के अमरावती में चल रहे हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग और शोषण कांड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दरअसल, पुलिसिया जांच में सामने आया है कि इस पूरे कांड की जड़ दो मुख्य आरोपियों, आयान अहमद और उजर खान के बीच लगी एक 'शर्त' थी। दोनों के बीच इस बात की होड़ लगी थी कि कौन ज्यादा लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा सकता है। आरोप है कि इसी शर्त के चक्कर में कई लड़कियों का जीवन खराब हो गया। शुरुआत में यह महज लड़कियों को फंसाने की एक घिनौनी होड़ थी, लेकिन जल्द ही यह संगठित अपराध में बदल गया। आरोपियों ने लड़कियों के साथ बिताए निजी पलों को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी आयान अहमद के पास से 18 वीडियो और 39 अश्लील तस्वीरें मिली हैं, जिनका इस्तेमाल लड़कियों को ब्लैकमेल करने और उन्हें देह व्यापार या पैसों के लिए मजबूर करने में किया जाता था।

पैसों के विवाद ने फोड़ा 'पाप का घड़ा'
जानकारी के अनुसार, यह कांड शायद कभी सामने नहीं आता, अगर आयान और उजर के बीच पैसों और लड़कियों को लेकर अनबन न हुई होती। दोनों के बीच बढ़ते विवाद के बाद, उजर खान ने गुस्से में आकर कुछ वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो के सोशल मीडिया पर फैलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की, जिससे इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ।

राजनीतिक कनेक्शन और रसूख
मुख्य आरोपी आयान अहमद अचलपुर कॉलेज का छात्र है और पूर्व में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जुड़ा रहा था, जहाँ वह सोशल मीडिया का काम संभालता था। स्थानीय पार्षद मुजीब राशिद ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर उन्होंने आयान को चेतावनी भी दी थी, जिस पर उसने माफी मांगकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की थी।

जांच के घेरे में 'सट्टा' और 'फंडिंग'
पुलिस ने अब तक 8 पीड़ित लड़कियों की पहचान की है, जो अलग-अलग शहरों से यहाँ पढ़ाई करने आई थीं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि एक कॉलेज छात्र होने के बावजूद आयान के पास ऐशो-आराम के लिए पैसे कहाँ से आ रहे थे। कुछ स्थानीय सूत्रों ने उसके 'सट्टेबाजी' में शामिल होने का भी अंदेशा जताया है। महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने इस मामले में 'लव जिहाद' के दावों को खारिज करते हुए इसे एक गंभीर आपराधिक और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट बताया है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

मुंबई: म्यांमार में साइबर गुलामी केंद्रों में भारतीयों की तस्करी; व्यक्ति गिरफ्तार
मुंबई : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई निवासी सुनील नेल्लाथु रामकृष्णन को गिरफ्तार किया है, जिस पर एक मानव तस्करी रैकेट का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। इस रैकेट पर कथित तौर पर म्यांमार में साइबर धोखाधड़ी के संचालन के लिए भारतीय नागरिकों को ले जाने का आरोप है। अधिकारियों के अनुसार, इन व्यक्तियों को आकर्षक नौकरियों के झूठे वादे करके बहकाया गया और बाद में धोखाधड़ी की गतिविधियों में भाग लेने के लिए मजबूर किया गया।

जांचों से संगठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेटों के संचालन का खुलासा हुआ है। ये समूह पीड़ितों को थाईलैंड में नौकरी के प्रस्तावों का लालच देते हैं, केवल उन्हें दिल्ली से बैंकॉक और फिर गुप्त रूप से म्यांमार भेजने के लिए। म्यांमार में, विशेष रूप से म्यावाडी क्षेत्र के केके पार्क में, पीड़ितों को साइबर धोखाधड़ी में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है, जिसमें डिजिटल गिरफ्तारी और क्रिप्टोकरेंसी निवेश धोखाधड़ी शामिल है।

प्रताड़ना और शोषण पीड़ितों को अवैध नजरबंदी, डराने-धमकाने और शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उनकी गतिविधियों को गंभीर रूप से प्रतिबंधित किया जाता है, क्योंकि उन्हें भारत सहित वैश्विक पीड़ितों को निशाना बनाने वाले विभिन्न साइबर घोटालों को अंजाम देने के लिए मजबूर किया जाता है। सीबीआई की जांच में मार्च और नवंबर 2025 में थाईलैंड से प्रत्यर्पित किए गए पीड़ितों के विस्तृत साक्षात्कार शामिल थे।

मुख्य सूत्रधार की पहचान जांच में सुनील उर्फ ​​कृष्ण को तस्करी रैकेट के भीतर एक प्रमुख सूत्रधार के रूप में उजागर किया गया। दक्षिण पूर्व एशिया में पीड़ितों के अवैध परिवहन और शोषण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी। सुनील को निगरानी में रखा गया और मुंबई पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनके आवास पर तलाशी के दौरान म्यांमार और कंबोडिया में तस्करी के संचालन से जुड़े डिजिटल सबूत मिले। सीबीआई इन आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने और जिम्मेदार लोगों को न्याय दिलाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखे हुए है, ताकि विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, चारों तरफ उठा धूल का गुबार, देखें एक्सीडेंट का खौफनाक VIDEO
मुंबई : हरियाणा के नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के महू चोपड़ा गांव के पास अचानक बेकाबू हो गई.

कार करीब 50 मीटर तक कई पलटे खाती हुई एक्सप्रेसवे के किनारे बनी ग्रीन बेल्ट में जा घुसी, जिससे धूल का बड़ा गुबार उठ गया. कार में एक परिवार सवार था, जो दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था, जिसमें तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल थे. हादसे में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पिछली सीट पर बैठी सवारी कुछ देर के लिए अंदर फंस गई.

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए कार को सीधा किया और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई.

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार के पलटने और धूल का गुबार साफ दिखाई दे रहा है.

ठाणे में दिल दहलाने वाला वाकया; 19 साल के युवक ने दे दी जान
ठाणे: महाराष्ट्र के नांदेड में ऑनर किलिंग की भयावह घटना के बाद अब मुंबई से सटे ठाणे में दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है। ठाणे की दर्दनाक घटना में एक 19 साल के युवक ने अपनी जान दे दी। लड़का एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ने कहा कि तुम अभी 19 साल के हो, 21 साल की उम्र तक रुको। युवक को यह बात काफी बुरी लगी। उसने आहत होकर अपने घर की ऊपरी मंजिल पर जाकर दुप्पटे से फांसी लगी ली। परिवार ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार यह घटना 30 नवंबर 2025 को हुई। जब युवक ने अपने घर की छत पर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले को दुर्घटना के रूप में दर्ज किया है। नांदेड में इंटर कास्ट के चलते ऑनर किलिंग के बाद सामने आई यह घटना प्रेम और सामाजिक दबावों के बीच युवाओं की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े करती है। प्रारंभिक जांच इस बात की पुष्टि हुई है कि एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लड़का डोंबिवली इलाके में रहता है। यह परिवार झारखंड का रहने वाला है। मनपाड़ा पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रही है।

हर समस्या का है हल
मन में सुसाइड का ख्याल आए तो मनोचिकित्सक से बात करके आप अपनी समस्या का हल खोज सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 है, जहां आप 24X7 संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा और भी कई हेल्पलाइन नंबर्स हैं जहां आप संपर्क कर सकते हैं। सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019 (13 भाषाओं में है) इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यमून बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज-9868396824, 9868396841, 011-22574820 हितगुज हेल्पलाइन, मुंबई- 022- 24131212 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस-080 - 26995000