. A - Rokthok Lekhani News

नवी मुंबई : मामूली विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। इस विवाद में बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या
नवी मुंबई : उलवे सेक्टर 25 'ए' स्थित वैकुंठ बिल्डिंग में गरबा खेलने जाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। इस विवाद में बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर उलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे की है। मृतक गार्ड की पहचान उदय केहरि सूद (26) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी का नाम ऋषिकेश रामदास रांजने (27) है, जो एस्टेट एजेंट का काम करता है, जबकि दूसरा आरोपी सूरज रत्नलाल है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नवरात्रि के दौरान गरबा खेलकर रोजाना देर से लौटते थे, जिसके कारण बिल्डिंग निवासियों को असुविधा होती थी। इसी बात को लेकर गार्ड उदय सूद और आरोपी ऋषिकेश रांजने के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार देर रात दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई। झगड़े के दौरान गार्ड ने कथित तौर पर ताले से आरोपी के सिर पर हमला कर दिया। इसके जवाब में, आरोपी ऋषिकेश ने अपने पास रखे चाकू से गार्ड उदय के पेट पर घातक वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल गार्ड उदय सूद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद, आरोपी ऋषिकेश मृतक का मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही उलवे पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारी और उनकी टीम ने मुखबिरों तथा तकनीकी मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस ने भागने की तैयारी में जुटे मुख्य आरोपी ऋषिकेश रामदास रांजने को पनवेल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर हत्या (आईपीसी की धारा 302) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, सूरज रत्नलाल जेसवाल को अपराध में सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली : 1AC कोच से उतरा परिवार, रेलवे स्टाफ ने पकड़ लिया हाथ, तलाशी में मिला ऐसा सामान रेलवे के अफसरों के उड़ गए होश
नई दिल्ली : इंडियन रेलवे के लिए प्रीमियम कोच यानी 1st AC हमेशा से ही लग्जरी और सुविधाओं के लिए जाना जाता है. लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने रेलवे की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह वीडियो एक परिवार का है, जिस पर आरोप है कि उसने यात्रा के दौरान कोच से चादरें और तौलिए चुरा लिए. यह घटना उस समय सामने आई जब पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के यात्री ट्रेन से उतर रहे थे. प्लेटफॉर्म पर रेलवे स्टाफ ने परिवार को रोककर सामान की जांच की. वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टाफ परिवार से पूछताछ कर रहा है और वे बार-बार कह रहे हैं “गलती हो गई.” यह मंजर वहां मौजूद अन्य यात्रियों की भीड़ को अपनी ओर खींच लाया. वीडियो की पुष्टि न्यूज18 हिंदी नहीं करता है.

प्लेटफॉर्म पर हुआ आमना-सामना
वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि रेलवे स्टाफ ने परिवार से उन चादरों और तौलियों को वापस करने को कहा जो यात्रियों की सुविधा के लिए दी जाती हैं. परिवार इस हरकत पर सफाई देता रहा, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे “बेहद शर्मनाक और घिनौना” बता रहे हैं.

सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा
यह वीडियो @bapisahoo नामक यूज़र ने X पर पोस्ट किया. कैप्शन में लिखा गया, “पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की 1st AC यात्रा अपने आप में गर्व की बात है. लेकिन ऐसे लोग भी हैं जो बिना झिझक रेलवे की चादरें और तौलिए घर ले जाते हैं.” वीडियो को अब तक 1.41 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. एक यूज़र ने लिखा, “ज्यादातर भारतीयों में सिविक सेंस की कमी है.” वहीं किसी ने कहा, “कितना शर्मनाक है.”

कार्रवाई की मांग तेज
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रेलवे से इस परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया कि रेलवे को एक डिपॉजिट सिस्टम लागू करना चाहिए, जिसमें यात्रियों से पहले पैसे लिए जाएं और यात्रा के बाद सामान लौटाने पर रिफंड किया जाए. दूसरों का मानना है कि केवल सामान वापस करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जुर्माना लगाकर उदाहरण पेश करना चाहिए. एक कमेंट में लिखा गया, “ऐसे लोग विदेश जाकर भी भारत की छवि खराब करते हैं.”