- Mohit - Rokthok Lekhani

मुंबई : विपक्ष के नेताओं द्वारा झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं - मोहित कंबोज
मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने अब उन दावों का खंडन किया है। जिसमें यह कहा गया था कि उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया है। मुंबई में बीजेपी के उभरते चेहरों में शामिल कंबोज को लेकर पिछले 10 दिनों से सोशल मीडिया में चर्चा छिड़ी हुई थी कि उनकी पत्नी के स्वामित्व वाली कंपनी को एसआरए के काफी प्रोजेक्ट मिल गए हैं। अब सोशल मीडिया पर मोहित कंबोज का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने इस तरह के दावों का खंडन किया है। मोहित कंबाेज ने कहा है कि विपक्ष के नेताओं द्वारा झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

वर्षा गायकवाड़ पर भड़के कंबोज

मोहित कंबोज ने वीडियो में मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि वह पूर्व में मंत्री, विधायक और अब सांसद हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे 30 SRA प्रोजेक्ट सरकार ने दिए हैं। कंबोज ने कहा है कि उनकी चुनौती है कि वह पांच प्रोजेक्ट की भी लिस्ट दे दें। कंबाेज ने उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत, वर्षा गायकवाड़ और नवाब मलिक पर टीआरपी और मीडिया अटेंशन के लिए इस तरह के आरोप लगाने की बात कही है। गौरतलब हो कि मोहित कंबोज (41) को बीजेपी 2013 में बीजेपी ने उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। वे इसके बाद गोरेगांव (पूर्व) के डिंडोशी से विधानसभा चुनाव भी लड़े थे, हालांकि सुनील प्रभु के सामने वह हार गए थे।

संजय पांडेय को दी थी चुनौती

पिछले साल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मोहित कंबोज उस वक्त पर सुर्खियों में आए थे जब महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी और पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय कांग्रेस में शामिल हुए थे। तब मोहित कंबोज ने ऐलान कर दिया था कि अगर पांडेय जहां से भी चुनाव लड़ेंगे। वह उनके खिलाफ मैदान में उतरेंगे, हालांकि बाद में संजय पांडेय चुनाव नहीं लड़े थे। अब मोहित कंबोज के सक्रिय राजनीति से हटने और संन्यास की रिपोर्ट्स का खंडन किया है। इन दावों के बाद पत्नी अक्षा कंबोज काफी सुर्खियों में आ गई थीं। उनकी कंपनी को मुंबई में बड़े प्रोजेक्ट मिलने की चर्चा भी सोशल मीडिया में होने लगी थी।