proving - Rokthok Lekhani News

मुंबई : नाकाफी साबित हो रही है पानी सप्लाई; बढ़ती पानी की मांग
मुंबई : शहर को पानी सप्लाई करने वाले सातों तालाब में इस साल 98 प्रतिशत तक पानी जमा हो चुका है। मनपा मुंबई करो को रोजाना लगभग 4000 एमएलडी पानी सप्लाई कर रही है। जबकि आज की कुल जनसंख्या के अनुसार लगभग 4600 एमएलडी पानी स्पलाई होना जरूरी है। बढ़ती जनसख्या के कारण बढ़ती पानी की मांग तालाब में कुल उपलब्धता से अब नाकाफी साबित हो रही है। उल्लेखनीय है की जिस तरह मुंबई में आबादी बढ़ रही है और जिस तरह पानी की जरूरत है उसको देखते हुए अगले साल मई तक पानी कटौती करनी पड़ सकती है या फिर रिज़र्व स्टॉक पर निर्भर रहना पड़ सकता है। मुंबई की मौजूदा जनसंख्या के अनुसार रोजाना का 4,500 से 4,600 मिलियन लीटर पानी की जरूरत है, जबकि मनपा फिलहाल केवल 4,000 मिलियन लीटर ही सप्लाई कर पा रही है।

इस साल अच्छी बारिश के कारण अप्पर वैतरणा, मोडक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी- इन सातों तालाब में 98% पानी जमा हो चुका है जबकि अभी भी एक माह बारिश शेष है। हालांकि जल अभियंताओं का कहना है कि यदि मौजूदा मांग के अनुसार पानी सप्लाई किया गया तो मार्च तक ही तालाबों का स्टॉक खत्म हो जाएगा। पहले मुंबई को 3,850 मिलियन लीटर पानी सप्लाई होता था। अब यह बढ़कर 4,000 मिलियन लीटर हो गया है। त्योहारों के समय मांग बढ़ने पर 4,100 मिलियन लीटर तक आपूर्ति की जाती है। बढ़ते निर्माण कार्य और जनसंख्या वृद्धि ने संकट और गहरा दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि वर्षा ऋतु खत्म होते ही हर साल स्थिति बिगड़ रही है और गर्मियों में कटौती अपरिहार्य बन रही है।

ठाणे को भी पानी आपूर्ति
मुंबई के लिए पानी लाने वाली पाइप लाइन ठाणे जिले से होकर गुजरती हैं। मनपा इन इलाकों को बदले में 1990 से पानी दे रही है। पिछले कुछ वर्षों में यह सप्लाई बढ़कर अब रोजाना 120 मिलियन लीटर हो गई है। इसके अलावा भिवंडी को 45 मिलियन लीटर और पाइपलाइनों से गुजरने वाले गांवों को 20 मिलियन लीटर पानी दिया जाता है। जिससे पानी की समस्या दिनों दिन विकराल होना स्वाभाविक है।