' for - Rokthok Lekhani News

मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के लिए 'रेड अलर्ट
मुंबई: महाराष्ट्र: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और आस-पास के जिलों के लिए रविवार को रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश और लगातार तेज बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है। इस गंभीर मौसम को देखते हुए राज्य प्रशासन को 30 सितंबर तक हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट
रेड अलर्ट मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए भी जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आशंका जताई है कि इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अत्यंत तीव्र और लगातार बारिश हो सकती है। इसके अलावा, सिंधुदुर्ग और नासिक के घाट क्षेत्रों में भी भारी बारिश होने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोंकण बेल्ट और सटे हुए उत्तरी महाराष्ट्र में अत्यधिक खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों जैसे- मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में इस दौरान केवल हल्की बारिश होने की संभावना है।

जिला प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। सरकार ने इन जोखिमों के प्रति आगाह किया है- बई और कोंकण जिलों के निचले इलाकों में शहरी बाढ़।

घाट क्षेत्रों में भूस्खलन
कुछ क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की आशंका।
अधिकारियों को 30 सितंबर तक हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत, नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे कार्यरत रखने, निचले क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए पंप तैनात करने, नदियों के बहाव और बांधों के जल निकासी स्तर की करीब से निगरानी करने का आदेश दिया गया है। मरम्मत टीमों और आपदा उपकरणों जैसे चेन सॉ और पावर यूनिट को पहले से तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नागरिकों के लिए एहतियाती दिशा-निर्देश
महाराष्ट्र सरकार ने संभावित भारी बारिश के मद्देनजर नागरिकों के लिए एहतियाती कदम उठाने की सख्त सलाह दी है।
निचले इलाकों में जाने से बचें।
भारी बारिश के दौरान नदियों, नहरों और पुलों से दूर रहें।
बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचें।
आवश्यकता पड़ने पर तुरंत स्थानीय आश्रय केंद्रों में सुरक्षा तलाशें।
मौसम की स्थिति में सुधार होने तक अनावश्यक यात्रा और पर्यटन से बचें।

मुंबई पुलिस ने आम लोगों के लिए: सरल और उपयोगी फॉर्मूला 'एबीसीडी ऑफ साइबर सेफ्टी' जारी किया
मुंबई: : बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए मुंबई पुलिस और साइबर सुरक्षा एजेंसियां लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसी क्रम में एक सरल और उपयोगी फॉर्मूला मुंबई पुलिस ने आम लोगों के लिए जारी किया है जिसे 'एबीसीडी ऑफ साइबर सेफ्टी' कहा जा रहा है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को डिजिटल फ्रॉड से सुरक्षित रखना है। इसे मुंबई पुलिस सोशल मीडिया के जरिए आम जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है। इसलिए मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने लोगों से इस फार्मूले को रटने और इस पर अमल करने की अपील की है।

क्या है 'एबीसीडी ऑफ साइबर सेफ्टी' फार्मूला
मुंबई पुलिस ने इंग्लिश के शुरुआती चार अक्षर यानी 'A' 'B' 'C' और 'D' को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए इस्तेमाल किया है, जो निम्नलिखित हैं। इसे एबीसीडी ऑफ साइबर सेफ्टी' फार्मूला नाम दिया गया है।

A फॉर अवॉइड शेयरिंग पर्सनल डिटेल्स (निजी जानकारी साझा करने से बचें)
मुंबई पुलिस ने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ऑनलाइन किसी भी प्लेटफॉर्म पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आधार नंबर, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड साझा नहीं करने की अपील की है।

B फॉर बीवेयर ऑफ अननाउन लिंक्स एंड ईमेल्स (अज्ञात लिंक और ईमेल से सावधान रहे)
पुलिस का कहना है कि फोन पर आने वाले किसी भी अनजान ईमेल या लिंक पर क्लिक करने से पहले अच्छी तरह उसकी जांच कर लें, क्योंकि साइबर ठगी का सबसे आसान तरीका यही लेकर इमेल होते हैं ।

C फॉर क्रिएट स्ट्रांग पासवर्ड– (मजबूत पासवर्ड बनाएं)
साइबर पुलिस ने सलाह दी है कि हर अकाउंट के लिए अलग और मजबूत पासवर्ड रखें। इस पासवर्ड को यूनिक बनाने के लिए इसमें बड़े और छोटे अक्षरों, अंकों और विशेष चिन्हों का प्रयोग करें।

D फॉर डॉयल 1930 (साइबर फ्रॉड होने आपातकालीन नंबर डायल करें)
यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। क्योंकि, घटना घटने के शुरुआती डेढ़ से दो घंटे गोल्डन आवर माने जाते हैं।