checks - Rokthok Lekhani News

मुंबई की सड़कों पर आरटीओ का 'मराठी टेस्ट', 5211 ड्राइवरों की जांच, 777 को नोटिस
मुंबई : मुंबई की सड़कों पर इन दिनों सिर्फ ट्रैफिक नियमों की जांच नहीं हो रही है. ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी की भी परीक्षा ली जा रही है. महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने राज्यभर में शुरू किए गए निरीक्षण अभियान के तीसरे दिन तक 5,211 ड्राइवरों की जांच की.

इनमें अकेले मुंबई के 3,942 ड्राइवर शामिल हैं. जांच के दौरान 777 ड्राइवर ऐसे मिले, जिन्हें रोजमर्रा की बातचीत वाली मराठी का पर्याप्त ज्ञान नहीं था. इन ड्राइवरों को नोटिस दिया गया है और मराठी सीखने के लिए एक महीने का समय दिया गया है. यानी फिलहाल मौका दिया गया है, लेकिन अगली जांच में नियम नहीं मानने पर कार्रवाई भी हो सकती है.

यह अभियान 20 अगस्त से शुरू हुआ है. इसकी पृष्ठभूमि में 15 अगस्त की वह समयसीमा है, जिसके बाद ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए कामचलाऊ मराठी का ज्ञान जरूरी किया गया है. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा है कि ड्राइवरों को मराठी सीखने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है. हालांकि, तय समय के बाद नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. राज्यभर में यह अभियान 30 सितंबर 2026 तक चलना है. ऐसे में आने वाले दिनों में और ड्राइवरों की जांच होने की संभावना है.

मुंबई : एयरपोर्ट सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों से जब्त किए गए तेल की बोतलें, नारियल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं निजी इस्तेमाल के लिए ले जाने का आरोप; 15 अधिकारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा
मुंबई : महाराष्ट्र के मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के 15 अधिकारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। इस सभी पर एयरपोर्ट सुरक्षा जांच के दौरान यात्रियों से जब्त किए गए तेल की बोतलें, नारियल और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं निजी इस्तेमाल के लिए ले जाने का आरोप है। एविएशन सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पिछले महीने 1 अगस्त के बाद हुई जब मानव संसाधन विभाग ने इन अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा गया कि ये अधिकारी सुरक्षा-प्रतिबंधित वस्तुएं जैसे नारियल, तेल की बोतलें और अन्य सामान अपने पास ले जा रहे थे। इनमें से अधिकतर अधिकारी 10 से 20 साल से एयरपोर्ट सेवाओं में कार्यरत थे।

बता दें कि ये वो वस्तुएं थी जिन्हें यात्रियों को विमान के केबिन में ले जाने की अनुमति नहीं होती। इनमें चाकू, बैटरियां, माचिस, ई-सिगरेट, नारियल, तेल, कैंची, स्क्रूड्राइवर, टेप, खिलौना बंदूक, कटर और अन्य कई वस्तुएं शामिल हैं। ये सामान सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षा जांच के दौरान जब्त कर लिया जाता है और बाद में एमआईएएल के टर्मिनल ऑपरेशन विभाग को सौंप दिया जाता है।