rams - Rokthok Lekhani News

मुंबई के 'मिसिंग लिंक' टनल में फॉर्च्यूनर ने टेम्पो को उड़ा दिया, कारोबारी तुषार भूमकर की मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर
मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बने 'मिसिंग लिंक' टनल में बीती रात डेढ़ बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुणे से मुंबई जा रही एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर ने मुंबई की ओर जा रहे एक मालवाहक टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। हादसे में पिंपरी चिंचवड़ स्थित वाकड़ के रहने वाले कारोबारी तुषार भूमकर की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाकी तीन बाल-बाल बच गए।
यह हादसा पुणे से मुंबई जाते समय मिसिंग लिंक पर टनल में हुआ। हादसे के बाद दो घंटे तक मुंबई की ओर जाने वाले ट्रैफिक को मिसिंग लिंक से बंद पुराने रास्ते से डायवर्ट किया गया। हादसे के बाद मुंबई की ओर जाने वाली लेन को फिर से चालू कर दिया गया।

कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात तुषार अपने चार साथियों के साथ पुणे से मुंबई की ओर जा रहे थे। तब उनकी फॉर्च्यूनर कार ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर मिसिंग लिंक टनल में रात करीब 1:30 बजे एक मालवाहक टेम्पो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में तुषार भूमकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फॉर्च्यूनर में सवार सभी पांच लोग पिंपरी-चिंचवड़ के वाकड में भुमकर चौक इलाके के रहने वाले हैं।
'मिसिंग लिंक' टनल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरो में इस दर्दनाक हादसे की सारी हकीकत कैद हो चुकी है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि तुषार की गाड़ी की रफ्तार कितनी तेज थी।

एक्सीडेंट के बाद दूसरे रास्ते से ट्रैफिक डायवर्ट
एक्सीडेंट के बाद मुंबई जाने वाला ट्रैफिक करीब 2 घंटे तक बंद रहा और सभी गाड़ियों को पुराने रास्ते से मुंबई डायवर्ट किया गया। हाईवे पुलिस, आईआरबी टीम, देवदूत और राहत एजेंसियां ​​मौके पर पहुंचीं और घायलों को एक्सीडेंट वाली गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दोनों एक्सीडेंट वाली गाड़ियों को हाईवे से हटाने के बाद मुंबई की तरफ ट्रैफिक फिर से शुरू कर दिया गया। हाईवे पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

पत्नी लड़ चुकी है महानगरपालिका का चुनाव
वहीं, बता दें कि इसी महीने की आने वाली 28 अगस्त को ही तुषार का जन्मदिन था जिसे मनाने का प्लान उनका परिवार और करीबी दोस्त कर रहे थे। इसी बीच उनके असमय निधन की खबर से से वाकड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। उनकी पत्नी ने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर महानगरपालिका का चुनाव भी लड़ा था।

तीन दिन पहले ऐसा ही तेज रफ्तार का कहर राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड शहर में भी देखने को मिला। आबूरोड में कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसके बाद एक युवक उछलकर बोनट पर, दूसरा गाड़ी के पीछे जा गिरा।

मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, प्याज लदा ट्रक दूसरे वाहन में घुसा, ड्राइवर की हालत गंभीर
मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। चेचट इलाके में सालेड़ा कलां अंडरपास के समीप प्याज से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क के बीच खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा। हादसे के समय दूसरे वाहन का चालक उस समय टायर बदल रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चल रहे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें भरा प्याज सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

तड़के 4 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 4 बजे हुई। मध्य प्रदेश के बदनावर से प्याज भरकर दिल्ली जा रहा ट्रक जैसे ही सालेड़ा कलां अंडरपास के पास पहुंचा, वह सामने खड़े ट्रक से जा भिड़ा। खड़ा ट्रक सड़क किनारे नहीं बल्कि बीच में खड़ा था, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया। उस समय चालक टायर बदलने में व्यस्त था।

ट्रक केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
इस हादसे में ट्रक चालक बिल्लू गुर्जर (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर आया है और उन्हें तत्काल उपचार की आवश्यकता पड़ी। ट्रक में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। साथ में सफर कर रहे संदीप गुर्जर ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था। उन्होंने कहा कि वे और उनके साथी मोहर सिंह गुर्जर चालक के पीछे सो रहे थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए। यदि वे आगे बैठे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घायल को पहुंचाया गया रामगंजमंडी अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम के मोनू मीणा मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था कर घायल चालक को रामगंजमंडी के चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस और पेट्रोलिंग टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को फिर से सुचारु कराया।

मुंबई : ऐरोली टोल नाका पर हिस्ट्री-शीटर ने पुलिस को टक्कर मारी, फरार आरोपी की तलाश तेज़
मुंबई : ऐरोली टोल नाका के पास नाटकीय हिट-एंड-रन घटना में पुलिस और हिस्ट्री-शीटर के बीच संघर्ष देखने को मिला। घटना में भांडुप का फरार हिस्ट्री-शीटर शहज़ादा उर्फ़ सज्जू मलिक पुलिस को टक्कर मारकर मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुंबई नगर निगम चुनाव में एनसीपी के अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट के उम्मीदवार के रूप में भाग लेने वाले सज्जू मलिक हार गए थे। इस चुनावी हार के बाद उनका आपराधिक रिकॉर्ड फिर सुर्ख़ियों में आया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ऐरोली टोल नाका के पास एक संदिग्ध काली कार (एमएच 03 ईएक्स 9099) टिंटेड खिड़कियों के साथ देखी गई है। पुलिस ने नाकाबंदी की। शाम करीब 6:45 बजे कार मुलुंड की तरफ़ आती दिखी। जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर थोड़ी देर रुका, लेकिन अधिकारियों को धमकाते हुए कहा, "दूर हटो वरना मैं तुम्हें कुचल दूंगा।" इसके बाद कार तेज़ी से भाग गई और नवघर पुलिस स्टेशन के टेरर स्क्वॉड के 45 वर्षीय कांस्टेबल राजेंद्र मलकप्पा प्रसन्ना को टक्कर मार दी। आरोपी कार को रोड डिवाइडर पर चढ़ाकर ऐरोली की तरफ भागा।

पुलिस ने कार का पीछा किया और ऐरोली पुल पर उसे रोकने में सफल हुई। हालांकि, ड्राइवर ने फिर से भागने की कोशिश की। इस दौरान कार का विंडशील्ड टूट गया और गाड़ी रुक गई। जांच में सामने आया कि कार चला रही महिला की पहचान आरोपी की पत्नी, मरियम मलिक, के रूप में हुई। मरियम मलिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि कार पहले उनके पति सज्जू मलिक चला रहे थे, लेकिन भांडुप में पहले हुए झगड़े और गिरफ्तारी के डर के कारण उन्होंने बीच रास्ते में गाड़ी छोड़ दी और भाग गए।

पुलिस ने कार जब्त कर ली है और शहज़ादा उर्फ़ सज्जू मलिक तथा मरियम मलिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार सज्जू मलिक का पता लगाने में जुटी है। विशेषज्ञों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सज्जू मलिक का आपराधिक रिकॉर्ड गंभीर है और वह कई मामलों में नामजद हैं। उनकी भागमभाग और पुलिस को टक्कर देना कानून व्यवस्था के लिए खतरे की घड़ी है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी और ड्रोन निगरानी तेज कर दी है ताकि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की। पुलिस का कहना है कि वे किसी भी स्थिति में कानून को लागू करेंगे और हिस्ट्री-शीटर को किसी भी सूरत में छूट नहीं देंगे। पुलिस की प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, मरियम मलिक की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद कई अहम सुराग मिले हैं, जिनसे फरार सज्जू मलिक का पता लगाना आसान हो सकता है। घटना के दौरान किसी आम नागरिक को चोट नहीं आई है। कुल मिलाकर, ऐरोली टोल नाका पर हुई यह हिट-एंड-रन घटना पुलिस और आपराधिक तत्वों के बीच बढ़ते तनाव को उजागर करती है। सज्जू मलिक की गिरफ्तारी पर पुलिस की नजर बनी हुई है और जनता से अपील की गई है कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

मुंबई : कोस्टल रोड टनल में नाबालिग ने कार को टक्कर मार दी; 3 लोग घायल
मुंबई : मुंबई के कोस्टल रोड टनल में  तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मर्सिडीज एक नाबालिग चला रहा था. हादसा रात करीब 1.45 बजे मुंबई कोस्टल रोड टनल के भीतर हुआ. पुलिस के मुताबिक, मर्सिडीज ने अचानक तेज रफ्तार में आगे चल रही कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सामने वाली कार में बैठे लोग झटके से घायल हो गए. हादसे के बाद टनल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ.

डिनर के लिए जा रहा था परिवार
हादसे में जिस कार को टक्कर लगी, उसे मीरा रोड निवासी 36 वर्षीय प्रसन्न मोपकर चला रहे थे. उनके साथ उनकी पत्नी और सास भी मौजूद थीं. तीनों बोरीवली से कोलाबा स्थित एक होटल में डिनर के लिए जा रहे थे. टक्कर के बाद प्रसन्न मोपकर और उनकी सास को हल्की चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी की नाक में गंभीर चोट लगी.
हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार महिला की नाक में गंभीर चोट आई है और उनका इलाज जारी है. बाकी दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

नाबालिग चला रहा था मर्सिडीज
पुलिस जांच में पता चला कि मर्सिडीज एक वरिष्ठ नागरिक कारोबारी के नाम पर रजिस्टर्ड है. उनकी 18 वर्षीय पोती घर से कार की चाबी लेकर बाहर निकली थी, जबकि कार उसका 17 वर्षीय दोस्त चला रहा था. यानी हादसे के वक्त वाहन नाबालिग के हाथ में था.

इस मामले में पुलिस ने कार मालिक, उसकी पोती और नाबालिग चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.