Kundra - Rokthok Lekhani News

मुंबई : इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग ने राज कुंद्रा से पांच घंटे तक पूछताछ की
मुंबई : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अक्सर विवादों में घिरे हुए नजर आते हैं. पहली पत्नी से लेकर शिल्पा शेट्टी के साथ शादी, पोर्नोग्राफी मामले तक राज का नाम विवादों से जुड़ा हुआ आया. इस बीच मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग ने कारोबारी राज कुंद्रा से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की.

राज कुंद्रा से धोखाधड़ी मामले में हुई पूछताछ

राज कुंद्रा बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति हैं. यह पूछताछ लगभग ₹60 करोड़ की फाइनेंशियल जांच के सिलसिले में हुई. सूत्रों के मुताबिक, कुंद्रा को अगले हफ्ते दोबारा भी बुलाया जा सकता है.

शिल्पा शेट्टी से हो सकती है पूछताछ

सूत्रों का कहना है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ हो सकती है, हालांकि अभी तक उन्हें समन जारी नहीं किया गया है.

कुंद्रा ने अलग-अलग कंपनियों में लगाए पैसे

जांच में सामने आया है कि कुंद्रा ने लगभग 60 करोड़ रुपये पांच अलग-अलग कंपनियों में लगाए थे – सत्युग गोल्ड, विहान इंडस्ट्रीज, एसेंशियल बल्क कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड, बेस्ट डील और स्टेटमेंट मीडिया. शक है कि इन पैसों का इस्तेमाल कुछ अन्य कंपनियों और फिजूल खर्चों में कर दिया गया. EOW की जांच में यह भी पता चला कि कुंद्रा के बैंक खातों से करीब ₹25 करोड़ ऐसे खर्च हुए हैं जिन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इनमें ₹3.15 करोड़ एक गोदाम पर, लगभग ₹20 करोड़ ब्रॉडकास्टिंग पर और मतुंगा स्थित एक दफ्तर के किराए पर भारी रकम खर्च की गई.

मुंबई : 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी; बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
मुंबई : मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। दोनों पर 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में ये कार्रवाई की गई है। इससे दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जो पहले अपने वकील के जरिए इस आरोप को बेबुनियाद मामला बता चुके हैं। दरअसल, इसी साल अगस्त में मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। यह शिकायत जुहू निवासी व्यवसायी दीपक कोठारी ने दर्ज कराई थी। दीपक कोठारी लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं।

इसी मामले की जांच के दौरान मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अब शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस इनके ट्रेवल लॉग देख रही थी और अब लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। धोखाधड़ी के समय के बीच दोनों कहां-कहां गए और पैसों का लेनदेन कहां-कहां हुआ, मुंबई पुलिस ने यह जानकारी निकाली। ऑडिटर ने कुछ संदेहजनक पाया है इसलिए पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है। गणेश उत्सव और अन्य कारणों के चलते उनसे पूछताछ हो नहीं पाई थी।

दीपक कोठारी ने बताया कि साल 2015 में राजेश आर्य नाम के एक व्यक्ति ने उनका परिचय शिल्पा और राज से कराया, जो उस समय कंपनी (बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड) के प्रमुख शेयरधारक थे। आरोप है कि दोनों ने बिजनेस बढ़ाने के नाम पर 75 करोड़ रुपए का लोन मांगा, लेकिन बाद में इसे निवेश के रूप में लेने की बात कही। शिल्पा और राज कुंद्रा ने कोठारी को 12 प्रतिशत ब्याज के साथ मासिक रिटर्न और मूलधन लौटाने का वादा किया।

कोठारी ने अप्रैल 2015 में 31 करोड़ रुपए और सितंबर 2015 में 28 करोड़ रुपए कंपनी में निवेश किए। हालांकि, साल 2016 में शिल्पा ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया, जबकि राज कुंद्रा ने व्यक्तिगत गारंटी दी थी। कोठारी को बाद में पता चला कि साल 2017 में कंपनी के खिलाफ एक समझौते की चूक के कारण दिवालियापन की कार्यवाही शुरू हो गई थी। उनका दावा है कि उनके निवेश का पैसा बिजनेस में इस्तेमाल न होकर निजी खर्चों में उड़ा दिया गया। कोठारी की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।