Rs 60.4
Mumbai 

मुंबई : 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी; बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

मुंबई : 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी; बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी मुंबई पुलिस की आर्थिक शाखा ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। दोनों पर 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में ये कार्रवाई की गई है। इससे दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जो पहले अपने वकील के जरिए इस आरोप को बेबुनियाद मामला बता चुके हैं। दरअसल, इसी साल अगस्त में मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिल्पा और राज कुंद्रा के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। यह शिकायत जुहू निवासी व्यवसायी दीपक कोठारी ने दर्ज कराई थी। दीपक कोठारी लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं।
Read More...

Advertisement