10-12 - Rokthok Lekhani

मुंबई : अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं! ED ने मुंबई में 10-12 ठिकानों पर छापेमारी, RCOM से जुड़े लोगों से पूछताछ
मुंबई :  प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू की है. सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में 10 से 12 जगहों पर ED की 15 टीमों ने एक साथ रेड डाली है. यह कार्रवाई बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामलों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए की गई है.

RCOM से जुड़े अधिकारियों के घरों-दफ्तरों पर रेड
ED ने RCOM के पूर्व डायरेक्टर्स, सहयोगियों और संबंधित लोगों के घरों-दफ्तरों पर फोकस किया है. यह छापा RCOM से जुड़े 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग केस का हिस्सा है. हाल के महीनों में ED ने अनिल अंबानी को कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था, जिसमें फरवरी 2026 में 9 घंटे से ज्यादा की पूछताछ हुई थी.

सूत्रों के मुताबिक, आज की कार्रवाई में दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और अन्य सबूत जब्त किए जा रहे हैं. ED पहले ही अनिल अंबानी के मुंबई स्थित लग्जरी घर 'अबोड' को 3,716 करोड़ रुपये में अटैच कर चुकी है. साथ ही कुल 15,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रॉपर्टी अटैचमेंट हो चुकी हैं. ये कार्रवाई यस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और अन्य बैंकों से लिए गए लोन के दुरुपयोग और फंड डायवर्शन के आरोपों पर आधारित है.

2019 से कई कानूनी मामलों में फंसी हुई RCOM
RCOM पहले से ही दिवालिया प्रक्रिया में है और कंपनी 2019 से कई कानूनी मामलों में फंसी हुई है. अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियां जैसे रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस भी जांच के दायरे में हैं. ED ने पहले 40 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच की थीं, जिनकी वैल्यू 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा थी. फिलहाल छापेमारी जारी है और कोई आधिकारिक बयान ED की तरफ से नहीं आया है. लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह जांच तेज हो गई है और आगे और कार्रवाई हो सकती है.

अनिल अंबानी की कंपनियां इन आरोपों से इनकार करती रही हैं और कहती हैं कि वे जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं. यह घटना अनिल अंबानी ग्रुप पर चल रही कई एजेंसियों की जांच का हिस्सा है, जहां कुल फ्रॉड अमाउंट 40,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बताया जा रहा है.

मुंबई: दादर रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में लगी आग,10-12 वाहन जलकर खाक
मुंबई: मुंबई के सबसे बड़े जंक्शन दादर रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 14 के पास बाइक पार्किंग में भीषण आग लग गई। सूत्रों ने बताया, प्लेटफ़ॉर्म नंबर 14 के बाहर पार्किंग में खड़ी एक बाइक में आग लग गई। इसके बाद, आग फैलती गई और 10 से 12 बाइकें जल गईं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग कैसे लगी, लेकिन आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाते देखा गया, समय पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

शुक्र है कि आग लगने की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन 10 से 12 गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, और घटना की जांच जारी है। आग लगने का असली कारण क्या है? माटुंगा पुलिस जांच कर रही है। इलाके में यह भी चर्चा है कि आग किसी ने लगाई थी। इस बीच, दादर रेलवे स्टेशन बहुत व्यस्त और भीड़-भाड़ वाला इलाका है, इसलिए यहां हमेशा भीड़ लगी रहती है। जैसे ही आग लगने की खबर मिली कई लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।