Corona - Rokthok Lekhani News

महाराष्ट्र : फिर कोरोना का डर... अब तक 33 लोगों की मौत, 25 नए मामले आए सामने
मुंबई: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 25 नए मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2,395 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बयान में कहा है कि मुंबई में कोविड-19 संक्रमण के 8 नए मामले सामने आए है। वहीं, नागपुर में पांच, पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तीन, छत्रपति संभाजीनगर में दो, पुणे और पुणे ग्रामीण में एक-एक, ठाणे शहर, भिवंडी (ठाणे जिला), नवी मुंबई, कोल्हापुर और अकोला शहर में एक-एक मामले सामने आए हैं।

इस साल मुंबई में कोरोना के सबसे अधिक 965 मामले सामने आए हैं, जिनमें से केवल जून महीने में 524 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, जिससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 33 ही है। बयान में कहा गया कि कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वाले 33 मरीजों में से 32 को पहले से ही अन्य बीमारियां थीं। इसमें कहा गया कि महाराष्ट्र में एक जनवरी से अब तक कोविड-19 के कुल 26,736 परीक्षण किए जा चुके हैं। अब तक कुल 2,106 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में 256 सक्रिय मामले हैं।

भारत के कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में चार नए वैरिएंट मिले हैं। आईसीएमआर के डायरेक्टर डॉ. राजीव बहल ने बताया कि दक्षिण और पश्चिम भारत से जिन वैरिएंट की सीक्वेंसिंग की गई है, वे LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के हैं। बाकी जगहों से नमूने लेकर सीक्वेंसिंग की जा रही है, ताकि नए वैरिएंट की जांच की जा सके। मामले बहुत गंभीर नहीं हैं, लोगों को चिंता नहीं, बस सतर्क रहना चाहिए।वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने भी इन्हें चिंताजनक नहीं माना है। हालांकि, निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है।

महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना... दो दिन में सामने आए 93 कोविड मरीज, 166 पहुंचे कुल एक्टिव केस
मुंबईः 2020-21 में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर लौट रहा है। पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र में 93 नए कोविड मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2025 से अब तक महाराष्ट्र में 7,144 कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें अब तक 257 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले दो दिनों के 93 नए मामलों में मुंबई में 47, पुणे में 30, नवी मुंबई में 7, ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 3 और नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र में 6 मरीज शामिल हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र में 166 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 87 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक मुंबई में कुल 213 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें जनवरी में 1, फरवरी में 1, मार्च में करोना के कोई मामला नहीं, अप्रैल में 4 और मई में अब तक 207 मामले सामने आए हैं।

सभी संक्रमित मरीजों में लक्षण हल्के हैं और किसी में गंभीर लक्षण नहीं देखे गए हैं। जनवरी से अब तक महाराष्ट्र में कोविड के कारण चार मरीजों की मौत हुई है। इनमें एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक सीज़र के साथ नेफ्रोटिक सिंड्रोम था, दूसरे को कैंसर था, तीसरे को स्ट्रोक (सेरेब्रोवेस्कुलर डिज़ीज़) हुआ था और चौथा मरीज गंभीर डायबिटीज़ से पीड़ित था।

ठाणे : तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव; 40 बिस्तरों वाला एक विशेष वार्ड तत्काल स्थापित किया गया
ठाणे : अब जबकि कोरोना फैलने की खबरें फिर से तनाव बढ़ाने में लगी हैं।दुनिया भर के कई देशों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के कारण मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। इसके चलते भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है और पुणे, मुंबई के बाद ठाणे में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। इस संदर्भ में, ठाणे सिविल अस्पताल में 40 बिस्तरों वाला एक विशेष वार्ड तत्काल स्थापित किया गया है, जिसमें मरीजों के लिए आवश्यक सभी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं।

मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों के पंजीकरण के बाद, ठाणे में भी तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। मरीजों में हल्के लक्षण दिख रहे हैं, हालांकि, मामलों में संभावित वृद्धि की आशंका को देखते हुए जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। ठाणे जिला सिविल अस्पताल के डॉ. पवार ने आज बताया कि ठाणे सिविल अस्पताल में 40 बिस्तरों वाला विशेष वार्ड तत्काल तैयार किया गया है। यह कमरा पूर्णतः वातानुकूलित है तथा सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है। डॉक्टरों, नर्सों और सहायक कर्मचारियों के लिए भी अलग से नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा जिला शल्य चिकित्सक डॉ. ने बताया कि मरीजों की जांच, आइसोलेशन और उपचार के लिए अलग-अलग सुविधाएं विकसित की गई हैं।

ठाणे जिला सिविल अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ कैलाश पवार ने भरोसा जताया है कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है।हमे सिर्फ सजग रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक बार फिर सभी नागरिकों से मास्क पहनने, सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ से बचने, अपने हाथों को साफ रखने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच और उपचार कराने की अपील की है। नागरिकों की सतर्कता और सहयोग से ही कोरोना की संभावित लहर को रोका जा सकता है।उन्होंने बताया है कि स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, मॉल और बाजारों में मास्क और सैनिटाइजर के उपयोग को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। सभी संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे लक्षण वाले लोगों को बिना प्रवेश दिए तुरंत परीक्षण के लिए भेजें जाएंगे।

मुंबई: फिर चिंता बढ़ाने लगा कोरोना, महाराष्ट्र में 106 तो केरल में 182 मामले दर्ज
मुंबई: कोरोना वायरस फिर वापसी करता हुआ नजर आ रहा है। महाराष्ट्र में जनवरी से अब तक 2 मौतें हो चुकी हैं और केरल में मई में 182 नए मामले किए गए हैं। दोनो राज्यों में हल्के लक्षण वाले मरीजों का इलाज जारी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दोनों मौतें मुंबई से हुई हैं और दोनों मरीजों को पहले से ही अन्य बीमारियां थीं। जब किसी व्यक्ति को एक साथ दो या उससे ज्यादा बीमारियां होती हैं तो उसे सह-रुग्णता (कोमोरबिडिटीज) कहा जाता है।

ज्ञप्ति के मुताबिक, एक मरीज को नेफ्रोटिक सिंड्रोम (किडनी से जुड़ी बीमारी) के साथ हाइपोकैल्सीमिया (शरीर में कैल्शियम की कमी से होने वाला दौरा) था, जबकि दूसरा मरीज कैंसर से पीड़ित था।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जनवरी से अब तक कुल 6,066 लोगों के 'स्वैब सैंपल' की जांच की गई, जिनमें से 106 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से 101 मामले मुंबई से हैं, बाकी पुणे, ठाणे और कोल्हापुर से हैं। जब डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी आपकी नाक या गले के अंदर से रुई की एक स्टिक (जिसे स्वैब कहते हैं) मदद से थोड़ा सा स्राव (लार) लेते हैं, तो उसे स्वैब सैंपल कहते हैं।

इस समय 52 मरीजों का उपचार हल्के लक्षणों के साथ चल रहा है, जबकि 16 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों और कई देशों में भी कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।

केरल में कोरोना के 182 मामले
वहीं, केरल में इस मई महीने में अब तक कुल 182 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बुधवार को बताया कि सबसे ज्यादा मामले कोट्टायम जिले (57 मामले) से मिले हैं , जबकि एर्नाकुलम में 34 और तिरुवनंतपुरम में 30 मामले दर्ज किए गए हैं।