ji - Rokthok Lekhani

बोरीवली में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात की
मुंबई: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बोरीवली में शनिवार को ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात की। इस दौरान शिंदे ने स्वामी जी की मराठी सीखने और बोलने की कोशिश की सराहना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणपति विसर्जन की शुभकामनाएं भी दी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्वामी जी ने चातुर्मास के आयोजन के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया है। शिंदे ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सामाजिक और धार्मिक कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

शिंदे ने गणपति विसर्जन के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि गणपति बप्पा संकट हरने वाले हैं। उनके आशीर्वाद से महाराष्ट्र में सुख, समृद्धि और विकास का नया दौर आएगा। उन्होंने भगवान गणेश से किसानों, बहनों-भाइयों और समस्त जनता की उन्नति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने देश को आर्थिक महाशक्ति की ओर अग्रसर बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जीएसटी स्लैब कम करने के निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "इस कदम से आम जनता और व्यापारियों को राहत मिलेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने गणेश उत्सव के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह पर्व महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण के प्रति जागरूक रहकर गणपति विसर्जन को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से करें।

शिंदे ने स्वामी जी के चातुर्मास आयोजन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह धार्मिक एकता के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव को भी मजबूत करता है। मुलाकात के दौरान शिंदे ने स्वामी जी के साथ विभिन्न सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने स्वामी जी के मराठी में संवाद करने के प्रयास को प्रेरणादायी बताया और कहा कि यह महाराष्ट्र की संस्कृति के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है।

बिहार में हम हाइड्रोजन बम दिखाएंगे, मोदी जी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे- राहुल गांधी का तीखा हमला
पटना : बिहार में 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' का पटना में समापन हुआ। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा में महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए। यात्रा का मकसद लोगों को उनके वोट के अधिकार के बारे में जागरूक करना है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में पटना में हैं। इस मौके पटना में 'इंडिया' गठबंधन के दिग्गज नेताओं का महाजुटान है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाकपा महासचिव डी राजा, टीएमसी नेता यूसुफ पठान सहित कई नेता इस मार्च में शामिल हुए हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और महागठबंधन के अन्य नेता भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद हैं। सभी बड़े नेता खुले वैन में सवार होकर गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा से लेकर हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर प्रतिमा तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता हाथ में झंडा लेकर फहराते दिखे। फिर डाकबंगला चौराहे पर वोट अधिकार यात्रा की सभा हुई।

माधवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था, बिहार में हम हाइड्रोजन बम दिखाएंगे- राहुल गांधी
जिन शक्तियों ने महात्मा गांधी की हत्या की, उन्हें हम संविधान की हत्या नहीं करने देंगे। कुछ भी हो जाए। इसलिए हमने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की। आपका हमें जबरदस्त समर्थन मिला। बिहार के युवा से लेकर छोटे-छोटे बच्चे जीप के पास आकर कहते थे कि वोट चोर गद्दी छोड़। बीच में बीजेपी के लोग हमें काले झंडे दिखा रहे थे। बीजेपी के लोग सुन लें, एटम बम का नाम सुना है, उससे बड़ा हाइड्रोजन बम होता है। माधवपुरा में हमने एटम बम दिखाया था, बिहार में हम हाइड्रोजन बम दिखाएंगे। हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी अपना चेहरा इस देश को नहीं दिखा पाएंगे।- राहुल गांधी

एक सीट पर फर्जी वोट के चलते हम हारे लोकसभा चुनाव- राहुल गांधी
माधवापुरा, बैंगलोर सेंट्रल की सीट में हमने दिखाया कि एक एसेंबली में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे। बैंगलोर सेंट्रल में 7 विधानसभा हैं, 6 में हम जीतते हैं, जहां ज्यादा फर्जी वोट थे, वहां हम हार जाते हैं। उसी एक सीट के चलते बीजेपी लोकसभा चुनाव जीत जाती है। हमारे लोगों ने कागज की वोटर लिस्ट से फोटो-नाम-एड्रेस मिलाकर काम किया। 4 महीने लगे, हमने 16-17 घंटे रोज काम किया और देश के सामने सबूत रखा।

हमारे गठबंधन का जो वोट था, जो लोकसभा में मिला, वही विधानसभा में भी मिला- राहुल गांधी
हमारे गठबंधन का जो वोट था, जो लोकसभा में मिला, वही विधानसभा में भी मिला। सारे के सारे नए वोट बीजेपी के एलायंस के खाते में गए। लोकसभा में हम जीते लेकिन विधानसभा में हमारी पार्टियां तीनों की तीनों मजबूत पार्टियां साफ हो गईं। क्योंकि चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिल कर वोट चोरी की।- राहुल गांधी