km - Rokthok Lekhani News

कोल्हापुर : प्रेमिका की हत्या के बाद शव लेकर 350 किलोमीटर घूमता रहा आरोपी
कोल्हापुर : महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी की कथित तौर पर हत्या कर दी और इसके बाद शव को कार में रखकर कई किलोमीटर तक घूमता रहा। पुलिस के अनुसार, आरोपी को शक था कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी संबंध है, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कोल्हापुर जिले के शिरगांव निवासी 40 वर्षीय प्रकाश आनंदा पाटिल के रूप में हुई है। आरोपी पर अपनी महिला साथी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 40 वर्षीय विधवा सुरेखा शिवाजीने आरे के रूप में हुई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है। नरपोली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विजय कदबाने ने बताया कि आरोपी प्रकाश पाटिल को शक था कि सुरेखा का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भी संबंध है। इसी शक के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने कथित तौर पर महिला की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे कोल्हापुर जिले के शिरगांव स्थित आरोपी के खेत पर हुई। आरोप है कि प्रकाश पाटिल ने वहीं महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी ने शव को कपड़े में लपेटा और अपनी कार में रख लिया। इसके बाद वह कार लेकर वहां से निकल गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रातभर कार चलाता रहा और शव को लेकर कोल्हापुर से ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र तक पहुंच गया। दोनों जगहों के बीच दूरी करीब 350 किलोमीटर से ज्यादा बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित क्षेत्र के पुलिस थाने को स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी शव को कहां और किस तरीके से ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। जांच टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि मामूली शक और विवाद ने एक गंभीर अपराध का रूप ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। महाराष्ट्र में सामने आए इस हत्याकांड ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते अविश्वास और आपराधिक घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

मुंबई से 68 KM दूर आशियाना, बार गर्ल से बनी 'ड्रग्स क्वीन', फ्लैट में 6 करोड़ का 'मर्सिडीज' वाला नशा
मुंबई: नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के बाद पुलिस ने पार्टी ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. एंटी नारकोटिक्स सेल को साकीनाका से जब्त 200 एक्स्टेसी गोलियों का टिटवाला कनेक्शन मिला. नार्को की टीम टिटवाला पहुंची, जहां पद्मावती रॉयल सोसायटी से ए. पॉल नाम की महिला को गिरफ्तार किया. उसके घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस सामने आने पर एंटी नारकोटिक्स सेल हरकत में आई. दूसरे ही दिन घाटकोपर यूनिट के इनचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर अनिल ढोले और उनकी टीम ने साकीनाका में छापा मारकर 200 एक्स्टेसी गोलियां जब्त की थीं. इस स्टॉक को रखने वाले इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उसकी पूछताछ में पॉल का नाम सामने आया. पॉल पहले कल्याण में रहती थी और दो महीने पहले ही टिटवाला शिफ्ट हुई थी.

कैसे पहुंची घर तक पुलिस
डिप्टी कमिश्नर नवनाथ धवले की टीम लगातार तीन दिनों तक टेक्निकल सबूतों को इकट्ठा करती रही. फिर टीम टिटवाला स्थित उसके कॉम्प्लेक्स तक पहुंची, लेकिन वहां उसके घर का पता लगाना एक चुनौती था. आखिरकार शनिवार रात टीम ने उसके घर पर छापा मारा. घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई. पॉल को अंदाजा नहीं था कि पुलिस उस तक पहुंच सकती है, इसलिए वह बेफिक्र थी. पुलिस ने इरफान के बाद सुफियान नामक आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जो पॉल और इरफान के बीच कड़ी था. उसी के जरिए पुलिस पॉल तक पहुंची.

डांस बार गर्ल से ड्रग्स क्विन
पॉल पहले डांस बार में काम करती थी. वहां से निकलने के बाद वह ड्रग्स सप्लायर बन गई. उसकी दो शादियां हो चुकी हैं. उसका एक पति आपराधिक प्रवृत्ति का है. पुलिस उसकी पूरी हिस्ट्री खंगाल रही है.

घर में 4-5 फोन और 7-8 सिम कार्ड
जांच टीम को उसके घर से 4 से 5 मोबाइल फोन और 7 से 8 सिम कार्ड मिले. वह पार्टी ड्रग्स की सप्लाई के लिए अलग-अलग नंबरों का अस्थायी रूप से इस्तेमाल करती थी. उसके फोन से बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है. वहीं, उसके घर से मिले गोलियों पर मर्सिडीज, डॉलर समेत अलग-अलग चिन्ह और अक्षर बने हुए हैं.

इससे पहले नेस्को ड्रग्स पार्टी में जब्त गोलियों पर मर्सिडीज का निशान था, जबकि वर्ली पुलिस द्वारा जब्त गोलियों पर ऑडी का निशान मिला था. इरफान की गिरफ्तारी की जानकारी पॉल को नहीं थी. उसे लगता था कि पुलिस कभी भी उस तक नहीं पहुंच पाएगी, इसलिए उसने इतना बड़ा स्टॉक अपने घर में ही रखा हुआ था.

मुंबई : 100किलोमीट के ज्यादा का सफर, बेंगलुरु को पीछे छोड़ मुंबई बना भारत का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क
मुंबई : भारत के बड़े शहरों में मेट्रो का विस्तार तेजी से हो रहा है और यह अब शहरी परिवहन की रीढ़ बनता जा रहा है. इसी क्रम में मुंबई मेट्रो ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस उपलब्धि के तहत मुंबई मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 100 किलोमीट से अधिक का हो गया है. इस विस्तार के साथ बेंगलुरु को पीछे छोड़ते हुए मुंबई मेट्रो अब देश का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है. पहले नंबर पर 416 किलोमीटर परिचालन नेटवर्क के साथ दिल्ली मेट्रो पहले स्थान पर है. वहीं, अब बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो लगभग 96 किलोमीटर के परिचालन नेटवर्क के साथ तीसरे स्थान पर है.

अभी हाल ही में मुंबई मेंट्रो नेटवर्क में दो नई लाइनें (मेट्रो लाइन 9 और मेट्रो लाइन 2B) जुड़ने से यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई. हालांकि, ये दोनों लाइनें अभी पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुई हैं, लेकिन पहले चरण के तहत शुरू हुए परिचालन से कुल नेटवर्क में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी हुई है. फेज-1 के  तहत मेट्रो-9 की ऑपरेशनल लंबाई करीब 4.7 किलोमीटर है, जो ठाणे क्षेत्र तक पहली सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी वाला मार्ग है.

गौर हो कि मुंबई  की मेट्रो लाइन 9 को लाइन 7 से जोड़ा गया है, जिससे अंधेरी ईस्ट से मीरा-भायंदर तक अब सीधा सफर संभव हो गया है. इन दो नई लाइनों के जुड़ने से मुंबई का परिचालन मेट्रो नेटवर्क छह कॉरिडोर तक विस्तारित हुआ है. वहीं, फेज-1 के  तहत मेट्रो लाइन 2B की ऑपरेशनल लंबाई करीब 5.6 किमी है, जो  2B मुंबई में हार्बर लाइन पर पहली मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. इन दोनों मेट्रो लाइनों के शुरू होने से मुंबई में सफर पहले से तेज और आसान हो जाएगा. लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और रोजाना के सफर में काफी समय बचेगा.

पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हुआ विस्तार
इस तरह नए नेटवर्क के परिचालन की शुरूआत हो जाने से मुंबई मेंट्रो का नेटवर्क का 101 किलोमीटर तक विस्तार हो गया है. गौर हो कि मुंबई मेट्रो का विस्तार पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हो रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो  मुंबई मेट्रो नेटवर्क का विस्तार लगभग 330-350 किमी तक हो सकता है, जिससे यह और भी बड़ा और अधिक प्रभावी हो जाएगा. इससे ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने, यात्रा समय घटाने और पर्यावरणीय प्रदूषण को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलेगी.

मुंबई : 80 किमी. लंबाई, 3,839 करोड़ लागत; बनने जा रहा दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का ये 4 लेन सेक्शन
मुंबई : मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को चार लेन का बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की कुल लागत 3,839.42 करोड़ रुपये होगी और इसे सरकार और निजी कंपनियों की साझेदारी में पूरा किया जाएगा। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने एनएच-752डी के बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी खंड के 80.45 किलोमीटर लंबे चार-लेन गलियारे के विकास को मंजूरी दी है। परियोजना का निर्माण कार्य 24 महीने में पूरा होगा। इस कॉरिडोर से उज्जैन से टिमरवानी इंटरचेंज तक सीधी पहुंच सुनिश्चित होगी। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रा को तेज और आसान बनाना और यात्रा समय लगभग एक घंटा कम करना है।

बदनावर–टिमरवानी सड़क की स्पीड
उज्जैन–बदनावर खंड (70.40 किमी) पहले ही दो लेन से चार लेन में ’अपग्रेड’ किया जा चुका है। बदनावर–टिमरवानी खंड मौजूदा 5.5 मीटर की लेन है और इसकी गति केवल 20-50 किमी/घंटा है। यह मार्ग गुजरात और महाराष्ट्र से उज्जैन आने वाले यातायात के लिए सबसे छोटा रास्ता है। परियोजना से अंतर-राज्यीय पहुंच मजबूत होगी, यातायात की आवाजाही सुगम होगी और अप्रैल, 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान यात्रा प्रबंधन में मदद मिलेगी।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रसवे के बारे में
दिल्‍ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हरियाणा के सोहना से शुरू होकर राजस्थान, मध्‍य प्रदेश से होकर महाराष्‍ट्र तक जाएगा। इस लिहाज से जयपुर, अजमेर, किशनगढ़, कोटा, उदयपुर, चित्‍तोड़गढ़, सवाई माधोपुर, भोपाल, उज्‍जैन, इंदौर, सूरत और आसपास के शहरे कनेक्‍टीविटी आसान हो जाएगी। मौजूदा वक्त में दिल्‍ली से सूरत तक वाया रोड दूरी 1150 किमी. से अधिक है। वहीं, एक्‍सप्रेसवे निर्माण के बाद यही दूरी 800 किमी. तक पहुंच जाएगी। इस लिहाज से करीब 350 किमी. दूरी कम हो जाएगी। वहीं, ट्रेन से जाने में 1121 किमी. की दूरी सूरत तक पड़ती है।

यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया सोहना तक 59 किलोमीटर का लंबा एक्सेस कंट्रोल्ड लिंक बना रहा है। उम्मीद है साल 2024 के अप्रैल माह तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और इसे मई से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसका एक हिस्सा सोहना से दौसा शुरू है। वहीं, इसे डीएनडी फ्लाईवे से भी कनेक्ट किया जाएगा। इसके निर्माण से नोएडा से जयपुर महज तीन घंटे लगेंगे और दिल्ली से जयपुर तक का सफर दो घंटे में पूरा होगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से सूरत तक का सफर आसान करेगा।