96 - Rokthok Lekhani

मुंबई: महाराष्ट्र की मतदाता सूची में 96 लाख फर्जी मतदाता जोड़े गए - राज ठाकरे
मुंबई: मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की मतदाता सूची में 96 लाख फर्जी मतदाता जोड़े गए हैं और चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए पूछा कि वह मतदाता सूची को साफ किए बिना स्थानीय निकाय चुनाव कैसे कराएगा। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बूथ स्तरीय एजेंटों को संबोधित करते हुए, ठाकरे ने कहा कि अगर मतदाता सूची में हेराफेरी करके चुनाव कराए जाते हैं, तो यह मतदाताओं का सबसे बड़ा अपमान है। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से फर्जी मतदाताओं का पता लगाने के लिए मतदाता सूची की जांच करने का आग्रह किया। शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस, एनसीपी (सपा) और मनसे सहित विभिन्न विपक्षी दलों ने हाल ही में राज्य चुनाव आयुक्त और मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की और दावा किया कि विभिन्न पतों और विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में डुप्लिकेट नाम हैं।

विपक्ष ने 31 जनवरी, 2026 तक पूरे होने वाले ग्रामीण और शहरी निकाय चुनावों से पहले मतदाता सूची में "सुधार" और "विसंगतियों" को दूर करने की मांग की है। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि कोई भी राजनीतिक दल मतदाता सूची में छेड़छाड़ नहीं कर सकता और मतदाता सूचियों में सुधार और अद्यतन का प्रबंधन सुरक्षित रूप से किया जा रहा है। राज ठाकरे ने रविवार को आरोप लगाया, "क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। मुझे पता चला है कि आगामी चुनावों के लिए महाराष्ट्र की मतदाता सूची में 96 लाख फर्जी मतदाताओं का नाम दर्ज किया गया है। उन्होंने राज्य चुनावों के दौरान भी ऐसा किया था।" उन्होंने दावा किया कि मुंबई में 8 से 10 लाख और ठाणे, पुणे और नासिक में 8 से 8.5 लाख फर्जी मतदाता जोड़े गए हैं।

उन्होंने कहा, "उन्होंने हर गाँव और शहर में ऐसा किया है। क्या देश में इस तरह चुनाव होंगे? अगर इस तरह चुनाव होते हैं, तो यह महाराष्ट्र और देश के मतदाताओं का अपमान है।" ठाकरे ने कहा कि जब विपक्ष चुनाव आयोग पर निशाना साधता है तो सत्तारूढ़ दल परेशान हो जाते हैं क्योंकि इससे उन्हें तकलीफ होती है। "चुनाव आयोग को मतदाता सूची को साफ करने से पहले यह दिखाना चाहिए कि वह स्थानीय निकाय चुनाव कैसे कराता है। अगर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने हैं, तो पहले मतदाता सूची को साफ करें," उन्होंने चेतावनी दी। सत्तारूढ़ भाजपा का नाम लिए बिना, ठाकरे ने कहा कि वह मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं को डालकर चुनाव का सामना करना चाहती है।

"इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने वोट डाला है या नहीं। मैच फिक्स है। यह कैसा लोकतंत्र है?" उन्होंने पूछा। खराब चुनावी प्रदर्शन के लिए उनका उपहास करने वालों पर निशाना साधते हुए, ठाकरे ने कहा कि अगर मतदान का गणित ही "समझौता" हो गया तो उनकी पार्टी के विधायक और सांसद कैसे होंगे। ठाकरे की पार्टी पिछले साल राज्य चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि सत्तारूढ़ दल ने महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव कैसे जीते। ठाकरे ने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तब भी वह चुनाव आयोग पर यही आरोप लगाती थी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि मुंबई हवाई अड्डे का संचालन जल्द ही नवी मुंबई हवाई अड्डे पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। ठाकरे ने आगे दावा किया कि कुछ दिनों में, माल भी वधावन बंदरगाह (पड़ोसी पालघर जिले में बन रहा है) पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा और नवी मुंबई हवाई अड्डे और बंदरगाह के आसपास की ज़मीन अडानी समूह को दे दी जाएगी। उन्होंने कहा, "मैं मराठी लोगों की समाधि पर बने विकास को बर्दाश्त नहीं करूँगा।" ठाकरे ने यह भी दावा किया कि भारत के पहले गृह मंत्री वल्लभभाई पटेल ने ही सबसे पहले मुंबई के महाराष्ट्र में विलय का विरोध किया था।

मुंबई : जाते-जाते आफत बनकर टूटेगा मानसून, अगले 96 घंटे भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट
मुंबई : चार महीने का मानसून सीजन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन बारिश का दौर अब भी जारी है। महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक बार फिर कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, अगले पांच से छह दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी और कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने कहा है कि कोकण, उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि जल्द ही राज्य से मानसून की वापसी की यात्रा भी शुरू हो सकती है। आईएमडी के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान गुजरात के शेष भागों, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों तथा महाराष्ट्र के कुछ भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

पिछले 24 घंटों (सुबह 08:30 बजे तक) में महाराष्ट्र के विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (70 से 110 मिमी) दर्ज की गई है। आईएमडी ने बताया कि चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में 70 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं, कोंकण, उत्तर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिली।
कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में बुधवार 8 अक्टूबर को हलकी से मध्यम बारिश के साथ तूफान और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसलिए रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सातार, सांगली, सोलापुर, लातूर, धाराशिव, चंद्रपुर, गढ़चिरौली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में अगले 4 दिनों तक बिजली के साथ तूफान की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून लौटने तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। जबकि कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। गुरुवार को सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, लातूर और धाराशिव में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हलकी से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीँ, मौसम विभाग ने मछुआरों को 8 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य और निकटवर्ती उत्तर-पश्चिम, पूर्व-मध्य अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

संभल हिंसा में अब तक 96 गिरफ्तारी, जामा मस्जिद के सदर समेत छह को मिली जमानत
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा प्रकरण में अब तक कुल 12 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। एक प्रकरण की विवेचना अभी प्रक्रियाधीन है। पुलिस ने डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर 96 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि जामा मस्जिद के सदर समेत छह लोगों को जमानत मिल चुकी है। हालांकि, 74 उपद्रवियों के पोस्टर जारी होने के बाद भी उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के मामले में जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। हिंसा में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनमें से नौ मुकदमे कोतवाली संभल में, दो नखासा थाने में और एक मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाने में दर्ज हुआ था। बाद में पाकबड़ा में दर्ज मुकदमा स्थानांतरित होकर संभल कोतवाली में जोड़ दिया गया, जिसकी विवेचना फिलहाल जारी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज, वीडियो क्लिप और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई। डिजिटल और फिजिकल सबूतों के सहारे कई उपद्रवियों की पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तारी की गई। अब तक कुल 96 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, 74 उपद्रवियों के खिलाफ पोस्टर जारी कर उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि इनका अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।

प्रकरण में गिरफ्तार किए गए कई आरोपित जमानत पर बाहर आ चुके हैं। इनमें जफर अली से पहले मरियम, फैजान, शाने आलम, अरशद और रेहान जैसे नाम शामिल हैं। इन आरोपितों में से कुछ का नाम प्रारंभिक प्राथमिकी में दर्ज नहीं था, जबकि कुछ के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर उन्हें अदालत से राहत मिली। मरियम को पुलिस ने 87 दिन जेल में बिताने के बाद रिहा किया था। वहीं आठ अप्रैल को जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली को भी जमानत मिल गई।