tolerated - Rokthok Lekhani News

दिल्ली की हवा साफ करने के मिशन में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं : पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
नई दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए बहु-स्तरीय रणनीति पर तेज़ी से काम कर रही है। बीते चार दिनों से लागू ग्रैप-4 के सख़्त प्रावधानों के सकारात्मक असर अब ज़मीन पर दिखने लगे हैं और हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया जा रहा है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि “नो पीयूसी, नो फ्यूल” नियम लागू होने के बाद अब तक 2 लाख से ज्यादा वाहनों की पीयूसी जांच हुई है और सर्टिफिकेट्स दिए गए। साथ ही 10,000 वाहन मानकों पर खरे नहीं उतर सके। उन्होंने कहा कि यह इस बात का साफ संकेत है कि सख्त प्रवर्तन सही दिशा में असर दिखा रहा है।

माननीय मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि सभी पीयूसी केंद्रों को आधुनिक और उन्नत मशीनों से अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि जांच में देरी न हो और नतीजे सही रहें। इसके साथ ही पीयूसी व्यवस्था को और भरोसेमंद बनाने के लिए थर्ड-पार्टी जांच प्रणाली लागू की जा रही है। परिवहन विभाग की तकनीकी टीमें लगातार मौके पर निगरानी कर रही हैं ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। आज से दिल्ली भर में प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया गया है। जो भी औद्योगिक इकाई वायु प्रदूषण के नियमों का उल्लंघन करती पाई जाएगी, उसे तुरंत सील किया जाएगा। 31 दिसंबर तक ओईसीएम सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन न करने वाले उद्योगों पर भी सख्त कार्रवाई होगी।

एमसीडी और डीपीसीसी मिलकर शहर में चल रहे अवैध और अनधिकृत औद्योगिक यूनिट्स की पहचान कर रहे हैं। ऐसे सभी यूनिट्स बंद किए जाएंगे। मंत्री ने कहा, “दिल्ली सरकार 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।” श्री सिरसा ने बताया कि धूल नियंत्रण के लिए सड़कों पर दिन-रात सफाई और पानी का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही लैंडफिल साइट्स पर रोजाना करीब 35,000 मीट्रिक टन कचरे की वैज्ञानिक तरीके से बायो-माइनिंग की जा रही है, ताकि पुराने कचरे के पहाड़ खत्म हों और धूल से होने वाला प्रदूषण घटे।

माननीय मंत्री ने शहर के जलाशयों को पुनर्जीवित करने की दिशा में हो रही प्रगति की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि जो जलाशय वर्षों से खत्म या अतिक्रमण का शिकार हो चुके हैं, उनमें से कम से कम 50 प्रतिशत को आने वाले दिनों में उनके मूल स्वरूप में वापस लाया जाए। ये जलाशय धूल को कम करने और शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।” वर्क-फ्रॉम-होम निर्देशों को लेकर मंत्री ने साफ कहा कि ग्रैप-4 के तहत 50 प्रतिशत वर्क-फ्रॉम-होम का पालन न करने वाली निजी कंपनियों पर कार्रवाई होगी। सुविधा जरूरी है, लेकिन लोगों की सेहत से समझौता नहीं किया जा सकता।

एएनपीआर कैमरों में तकनीकी खामियों की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग इस मुद्दे को देख रहा है। उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन योजनाओं को उन्होंने संभाला, वहां भी लापरवाही रही। हमने सोचा था कि कम से कम ये कैमरे तो ठीक होंगे, लेकिन यहां भी शिकायतें सामने आ रही हैं। सिरसा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग दस साल तक दिल्ली पर राज कर गए और प्रदूषण, बदइंतजामी और भ्रष्टाचार छोड़ गए, वे अब सिर्फ़ पोलिटिकल टूरिस्ट जैसे फोटो खिंचवाने और कार्यक्रमों में दिखने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा, “ऐसे लोगों को दिल्ली के पर्यावरण पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।” अंत में पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली के नागरिकों और अधिकारियों का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आगे भी साथ देने की अपील की। उन्होंने कहा, “सरकार पूरी दृढ़ता से आगे बढ़ रही है। मिलकर हम दिल्ली को और साफ, सुरक्षित और स्वस्थ बना सकते हैं।”

बालासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं - उद्धव ठाकरे
मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नकली संतान वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, मोदी जी मुझसे लड़िए, मेरे माता-पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। आप कहीं भी रहें, आपको आपकी जगह दिखा दूंगा। क्या कहा था आपने, 'बाला साहेब की नकली संतान से मैं पूछ रहा हूं, नकली' ये मेरा अपमान नहीं, मेरे देवता समान, मेरी मां और मेरे बाला साहेब का अपमान है।

शिरडी में एक कार्यक्रम के दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि मातृदेव भवः पितृ देव भवः यह कहने वाला हमारा हिंदुत्व है। आप सिर्फ बालासाहेब मत बोलिए, हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब बोलिए। अगर आप ये नहीं बोल सकते तो महाराष्ट्र दिखा देगा आपको कि हिंदूहृदय सम्राट कैसे कहना है। उन्होंने कहा कि 2014 में मेरे ही हस्ताक्षर लिए थे प्रणब मुखर्जी के पास जाते वक्त, आज नकली संतान कह रहे हैं।

2014 में 2019 में हस्ताक्षर लेते वक्त आपको लाज नहीं लगी। 17 तारीख को मुंबई के शिवाजी पार्क आएंगे। बालासाहेब के स्मारक पर पहुंचेंगे, नाक रगड़ेंगे, स्टेज पर बालासाहेब की यादें रख रोएंगे भी.. यह नकली लोग है। मुझे अगर आप नकली संतान कह रहे होंगे, तो आप भी नकली हैं। मोदी जी आप संस्कारी नहीं होंगे, लेकिन मैं सुसंस्कृत घर से हूं और मुझे इसका अभिमान है

इस दौरान उद्धव ने कहा, 'मेरी इस शिवसेना को नकली कहते हैं, आप बालासाहेब की संतान को नकली कह रहे हैं, आप को मान्य है क्या यह? ठाकरे घराने ने महाराष्ट्र की सेवा की है, आपने साथ छोड़ी, आपने ढकेला, 2014 में लोकसभा चुनाव तक हम आपके साथ थे, 2014 के विधानसभा चुनाव में एकनाथ खडसे ने मुझे फोन कर कहा, उद्धवजी हमारे वरिष्ठों का फोन आया, हमारी यूति टूट चुकी है। हमारा इस्तेमाल कर आपने फेकने का प्रयास किया. 2014, 2019 में किया। 2019 में लोकसभा चुनाव जीते। आपको निष्ठा के साथ प्रधानमंत्री पद तक पहुंचाया।

विधानसभा में फडणवीस ने कहा, मुम्बई पर कर्नाटक सरकार के दावे को बरदाश्त नहीं किया जायेगा...
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि मुम्बई पर कर्नाटक सरकार के दावे को बरदाश्त नहीं किया जायेगा। आज विधानसभा में फडणवीस ने कहा कि कर्नाटक सरकार को उनके दावे की निंदा करते हुए एक पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ हुई उनकी बैठक में यह फैसला लिया गया कि महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद पर कोई नया दावा या बयान नहीं देंगे।

हालांकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और कांग्रेस के एक नेता सहित राज्य के नेताओं द्वारा हाल में दिया गया बयान और दावा गलत और भिन्न है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावे केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ बैठक में लिए गए निर्णय का स्पष्ट उल्लंघन है। श्री फडणवीस ने कहा कि मुम्बई महाराष्ट्र के साथ रहेगी।

उन्होंने कर्नाटक सरकार को आगाह किया कि अगर इस तरह के बयान दिए जाते रहे तो ये दोनों राज्यों के संबंधों के लिए अच्छा नहीं होगा। श्री फडणवीस ने मांग की कि श्री शाह को कर्नाटक के उन नेताओं को फटकार लगानी चाहिए जो महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को हवा दे रहे हैं।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि पार्टी में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
ठाणे : कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि पार्टी में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोई भी व्यक्ति पार्टी एवं उसके सिद्धांतों से ऊपर नहीं है।

यहां नवी मुंबई उपनगर में कांग्रेस के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पटोले ने स्थानीय नेताओं से अपने विवादों को हल करने और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने को कहा।

की जाएगी। कोई भी व्यक्ति पार्टी और उसके सिद्धांतों से ऊपर नहीं है।”

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी कार्यकर्ता का पद की आकांक्षा रखना गलत नहीं है और हर योग्य व्यक्ति को कुछ न कुछ जिम्मेदारी दी जाएगी।

पटोले ने कहा, “कांग्रेस में पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट जैसे कई वरिष्ठ नेता हैं लेकिन पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। जो लोग अपना सामर्थ्य साबित करेंगे, उन्हें अवसर दिए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ चुके लोग यदि फिर से पार्टी में लौटना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है।

पटोले ने कहा कि कांग्रेस आगामी नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) चुनावों में अपने बूते सभी 111 सीटों पर लड़ेगी।

उन्होंने दावा किया कि नवी मुंबई अपराध एवं भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं का सामना कर रही है और लोग मौजूदा निकाय नेतृत्व से तंग आ चुके हैं।

इससे पहले, एनएमएमसी चुनाव पिछले साल अप्रैल में होने थे, लेकिन कोविड-19 प्रकोप के कारण टाल दिए गए थे।

राकांपा ने नवी मुंबई के दिग्गज गणेश नाइक के नेतृत्व में 2015 में एनएमएमसी का चुनाव जीता था। हालांकि, नाइक अपने बेटों और समर्थकों के साथ 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे।