Nana Patole - Rokthok Lekhani News

कांग्रेस नेता नाना पटोले का महायुति पर हमला, महाराष्ट्र में जो सरकार बनी है वह चुनाव आयोग...'
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले एक बार फिर राज्य की देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार को घेरा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र और चुनाव आयोग की वजह से राज्य में महायुति की सरकार बन पाई है. उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर जनादेश की चोरी करने का भी आरोप मढ़ा.

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने कहा, ''महाराष्ट्र में जो सरकार बनी है वह चुनाव आयोग और केंद्र में बैठे आकाओं की वजह से सत्ता में आई है. यह सरकार जनादेश की चोरी करके बनाई गई है. कल ही चुनाव आयोग की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि वह अब कोई जानकारी नहीं देगी, इसका मतलब है कि कुछ गड़बड़ है."

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले समेत एमवीए के नेता लगातार महायुति में शामिल पार्टियों पर हमलावर हैं. पटोले ने पहले भी कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद यहां की जनता काफी हैरान हुई है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि किसान महायुति से नाराज था. महंगाई से आम आदमी, और बेरोजगारी से युवा नाराज हैं. इतना सब होते ही यह सरकार कैसे आई?

उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि लोकतंत्र में बीजेपी ने लोगों के वोट का अधिकार भी खत्म कर दिया. उन्होंने कहा, ''चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर इस देश के लोकतंत्र का दिन-दिहाड़े खून करने का काम कर रहे हैं. यह भावना जनता के मन में हैं. ईवीएम के आधार पर खेल चल रहा है.'' महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने 21 दिसंबर को कहा कि विपक्ष ने सत्र के दौरान किसानों, महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दे उठाए.

उन्होंने दावा किया कि नवनियुक्त मंत्रियों में से 65 प्रतिशत दागी हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति की शानदार जीत मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति की सरकार बनी है. शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार डिप्टी सीएम बने हैं.

नाना पटोले - संजय राउत आमने-सामने... नतीजे आने से पहले ही MVA में कुर्सी की जंग !
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार को मतदान हुआ। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इसी दिन रिजल्ट आएंगे। चुनाव परिणाम आने से पहले ही विपक्षी दलों के गठबंधन MVA में सीएम की कुर्सी किसे मिलेगी इसको लेकर जंग शुरू हो गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बीच जुबानी जंग छिड़ी है। एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बहुमत मिलने की भविष्यवाणी के बाद पटोले ने पूरे विश्वास के साथ कहा, "महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनेगी।" उनके बयान पर राउत ने तुरंत विरोध जताया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा सरकार का नेतृत्व करने के विचार को खारिज कर दिया।

संजय राउत ने कहा, "मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा और कोई भी इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम साथ बैठकर नेतृत्व की बात तय करेंगे।" राउत ने बताया कि नेतृत्व का मुद्दा अभी तक हल नहीं हुआ है। इस तरह की घोषणाएं कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेताओं की ओर से होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर नाना पटोले मुख्यमंत्री बन रहे हैं तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सोनिया गांधी को इसकी घोषणा करनी चाहिए। नेतृत्व का कोई भी फैसला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से आना चाहिए।"

बता दें कि MVA में नेतृत्व को लेकर तनाव कोई नई बात नहीं है। गठबंधन में महाराष्ट्र चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर जमकर खींचतान हुई थी। लंबी चर्चा के बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) के बीच समझौता हुआ था। चुनाव में जीत मिलने के बाद सरकार का नेतृत्व कौन करेगा? यह सवाल अभी भी अनसुलझा है।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 145 है। MVA का मुकाबला सत्ताधारी गठबंधन महायुति से हुआ है। इसमें भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार) शामिल हैं।

महाराष्ट्र : नाना पटोले ने DGP रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की
मुंबई : कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग से 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य की पुलिस महानिदेशक  रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की. पटोले ने निर्वाचन आयोग को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया कि शुक्ला एक विवादास्पद अधिकारी हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी  का पक्ष लिया है और उनके पद पर बने रहने से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने पर संदेह पैदा होगा.

पटोले ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने शुक्ला को हटाने के कांग्रेस के अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया है, लेकिन विपक्ष शासित पश्चिम बंगाल और चुनावी राज्य झारखंड के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को हटाने के बीजेपी के इसी तरह के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 24 सितंबर और चार अक्टूबर को पत्र लिखकर शुक्ला को हटाने की मांग की थी और पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने 27 सितंबर को मुंबई आए निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष भी इस मांग को दोहराया था.

महाराष्ट्र कांग्रेस ने डीजीपी रश्मि शुक्ला पर राज्य में विभिन्न सीपी और एसपी को विपक्षी नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का निर्देश देने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने डीजीपी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की है. कांग्रेस की तरफ से पत्र में कहा गया कि पुलिस तंज कथित तौर पर विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बाधित कर रहा है उनपर दवाब डाला जा रहा है और धमकी दी जा रही है.

पत्र में आगे कहा कि रश्मि शुक्ला का दृष्टिकोण पहले ही विवादास्पद रहा है, वे पहले भी नेताओं की फोन टैंपिंग में शामिल थी, उनके खिलाफ मामले भी दर्ज कराए गए थे. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि वे निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए डीजीपी शुक्ला की बर्खास्तगी की मांग करती है, अगर उनकी मांग को नजरअंदाज किया गया तो उनकी पार्टी अदालत का रुख करेगी.

महा विकास आघाड़ी में सीट बंटवारे के विवाद को लेकर नाना पटोले और संजय राउत की सफाई... बोले- नहीं है कोई लड़ाई
मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। इसके लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। जिसमें अब मात्र एक महीने का समय बचा है। लेकिन अब दोनों प्रमुख गठबंधनों ने सीट शेयरिंग का ऐलान नहीं किया है। महायुति के सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय माना जा रहा है। वहीं विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान की खबरें आ रही हैं।

सूत्रों की माने तो एमवीएम में शामिल कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी में कई सीटों को लेकर विवाद चल रहा है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने सोमवार को इन खबरों को अपवाह बताते हुए कहा कि महा विकास आघाड़ी 288 विधानसभा सीट में से 210 पर आम सहमति पर पहुंच गई है जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

संजय राउत ने महायुति में शामिल शिवसेना, बीजेपी और एनसीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एमवीए का उद्देश्य महाराष्ट्र को लूटने वाली ताकतों की हार सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ‘‘हम 210 सीट पर आम सहमति पर पहुंचे हैं। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमारा लक्ष्य एक संयुक्त ताकत के रूप में चुनाव लड़ना है और हम महाराष्ट्र को लूटने वाली ताकतों को हराएंगे।”

इधर नाना पटोले ने भी शिवसेना यूबीटी के महाविकास आघाड़ी से अलग होने के बारे में बताते हुए कहा कि यह बात निराधार है। एमवीए के सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट शेयरिंग को लेकर बात अंतिम दौर में है। साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि “हमने आज 96 सीटों पर चर्चा की है। चर्चा में कुछ सीटें हैं, लेकिन हमने उन पर बात नहीं की। हम कल शरद पवार और उद्धव ठाकरे से बात करेंगे। 30-40 सीटों पर बंटवारे की समस्या बनी हुई है, हम इसका रास्ता निकालेंगे।”

सूत्रों के मुताबिक शिवसेना ने रामटेक और अमरावती लोकसभा की सीटें कांग्रेस को दिए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन उसके बदले शिवसेना विदर्भ में 3 सीटें चाहती है। जिस पर कांग्रेस भी अपना दावा ठोंक रही है। कहा जा रहा कांग्रेस विदर्भ से शिवसेना को तीन सीटें देने के मूड में नहीं है। इसी के साथ नागपुर में 6 सीटों में से शिवसेना (यूबीटी) कम से कम दो सीटों की मांग कर रही है। लेकिन कांग्रेस सभी 6 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।