busts - Rokthok Lekhani News

मुंबई पुलिस ने बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 18 महीने के बच्चे को बचाया
मुंबई : मुंबई पुलिस ने बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 18 महीने के एक बच्चे को बचाया है और गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। धारावी थाने के एक अधिकारी के अनुसार माता-पिता ने बच्चे को कथित तौर पर 1.05 लाख रुपये में बेच दिया था, जिसके बाद उसे तमिलनाडु ले जाया गया, जहां एक निःसंतान दंपति ने उसे 4.80 लाख रुपये में खरीदा।

मामला तब सामने आया जब उपनगरीय गोरेगांव में चौकीदार के तौर पर काम करने वाले बच्चे के मामा ने कई दिन तक बच्चा नहीं दिखने पर पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी के अनुसार परिवार ने शुरू में दावा किया कि बारिश के दौरान बच्चा गिर गया था और उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि हालांकि, बाद में बच्चे की मां ने स्वीकार किया कि उसने और उसके पति ने बच्चे को रानी उर्फ शबनम खान नामक महिला को 1.05 लाख रुपये में बेच दिया था।

शबनम खान के अलावा मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान दीपक मोरे, जायदा खान, प्रिया बोराडे और आकाश बोराडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ आरोपी एक आईवीएफ केंद्र से जुड़े हैं। अधिकारी के अनुसार इसके बाद बच्चे को कर्नाटक ले जाया गया, जहां गिरोह ने कथित तौर पर उसे रामास्वामी उर्फ अन्ना (52) नामक व्यक्ति को तीन लाख रुपये में बेच दिया। बाद में अन्ना ने बच्चे को कथित तौर पर तमिलनाडु में कन्नन विरिया उर्फ राजू (39) और उसकी पत्नी प्रिया विरिया (38) को 4.80 लाख रुपये में बेच दिया।

पुलिस ने बताया कि बच्चे को बस से कर्नाटक से तमिलनाडु ले जाया गया था। व्यापक जांच के बाद धारावी पुलिस की एक टीम कर्नाटक पहुंची और अन्ना को गिरफ्तार किया। अन्ना की ओर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस तमिलनाडु पहुंची और बच्चे को बचा लिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या यह गिरोह बड़े स्तर पर बच्चों की तस्करी और बिक्री में शामिल था।

मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया, 19 साल के लड़के को 16किलो हाइड्रोपोनिक वीड के साथ अरेस्ट किया
मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स अधिकारियों ने एक इंटरनेशनल ड्रग्स स्मगलिंग सिंडिकेट का पता लगाया है और एक 19 साल के लड़के को अरेस्ट किया है जो सिंडिकेट के लिए कैरियर/खच्चर का काम करता था। अधिकारियों ने आरोपी के पास से 16 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया है। कस्टम सूत्रों के अनुसार, खास इंटेलिजेंस के आधार पर, राजस्थान के अजमेर के रहने वाले एक पैसेंजर अजीत काठात को बैंकॉक से मुंबई के सीएसएमआई एयरपोर्ट पर आने के बाद अराइवल हॉल में रोका गया। इसके बाद, कस्टम्स अधिकारी पैसेंजर को एयरपोर्ट के सीसीटीवी रूम में ले गए।

उसका ट्रॉली बैग खोलने पर, बैग के अंदर कस्टम्स अधिकारियों को 16 प्लास्टिक पैकेट मिले। पैकेट में हरे रंग का सूखा पत्ता जैसा कुछ था, जिसके ऊपर फल और फूल थे, जो हाइड्रोपोनिक वीड होने का दावा किया जा रहा था, जिसका वज़न 16 किलोग्राम था। कथत को समन भेजा गया और उसका अपनी मर्ज़ी से बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने पैसे के बदले नशीली दवा की जानकारी न देने, उसे छिपाने, बरामद करने और ज़ब्त करने की बात मानी। फिर उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।

एक कस्टम अधिकारी ने कहा, "अब तक की शुरुआती जांच और आरोपी व्यक्ति के बयान से पता चलता है कि इसमें और भी लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान और पता लगाना अभी बाकी है। मामले की जांच बहुत शुरुआती स्टेज में है, ज़ब्त की गई नशीली दवा की तस्करी के सोर्स, जिसे चाहिए था, फाइनेंसिंग, सप्लाई चेन और इसमें शामिल दूसरे लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।"

अधिवक्ता आशीष सिंह और बीरेंद्र यादव ने कोर्ट में आरोपी की तरफ से दलीलें दीं, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
डीआरआई ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि थाईलैंड में गांजे की खेती और बिक्री की इजाज़त देने वाले पॉलिसी बदलावों से इसकी पहुंच बढ़ी है, जिससे तस्करों के लिए नए मौके पैदा हुए हैं। इससे एयरपोर्ट और कूरियर रूट से भारत में हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के मामले बढ़ गए हैं। ज़्यादातर मामलों में बैंकॉक से अलग-अलग भारतीय एयरपोर्ट तक स्मगलिंग की गई, जिसमें एक आम तरीका अपनाया गया जिसमें कैरियर वैक्यूम-सील्ड पैकेट में वीड छिपाते थे।

मुंबई : 4.12 करोड़ की दवाएं जब्त, एफडीए ने अवैध कारोबार का किया भंडाफोड़
मुंबई: अन्न व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने अवैध दवा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। राज्यभर में 34 ठिकानों पर छापा मार कर 4.12 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध दवाएं, सौंदर्य प्रसाधन और चिकित्सा सामग्री जब्त की गई है। जांचे गए 587 नमूनों में 35 दवाएं व उत्पाद अमानक पाए गए, जिन्हें तत्काल बाजार से रिकॉल करने के निर्देश दिए गए हैं। नौ एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एफडीए के अनुसार पिछले जून महीने में चलाए गए अभियान के दौरान आपत्तिजनक दवा विज्ञापनों के खिलाफ आठ स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2.27 लाख रुपए मूल्य की दवाएं जब्त की गई हैं।

बिना लाइसेंस दवाओं और प्रसाधन सामग्री के निर्माण व बिक्री के 15 मामलों में 2.32 करोड़ रुपए का सामान जब्त किया गया है। चिकित्सा उपकरण नियम, 2017 के तहत एक कार्रवाई में 1.26 करोड़ रुपए मूल्य की चिकित्सा सामग्री के भंडार पर प्रतिबंध लगाया गया। वहीं गलत लेबल वाली प्रसाधन सामग्री और दवाओं के तीन मामलों में छापेमारी कर 33.26 लाख रुपए मूल्य का स्टॉक जब्त किया गया है।

दवाओं की गुणवत्ता की निगरानी के लिए मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर स्थित सरकारी औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं में जून के दौरान 587 नमूनों की जांच की गई। इनमें 552 नमूने मानक गुणवत्ता के पाए गए, जबकि 35 नमूनों को अमानक गुणवत्ता का घोषित किया गया है। इन उत्पादों में एलोपैथिक दवाएं, आयुर्वेदिक औषधियां, प्रसाधन सामग्री और चिकित्सा उपयोग के उत्पाद शामिल हैं।

एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के अनुसार लोगों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नकली दवाओं, बिना लाइसेंस निर्माण-बिक्री, भ्रामक विज्ञापनों, चिकित्सा उपकरण नियमों के उल्लंघन और मादक दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान जारी रहेगा। अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। संदिग्ध दवा, चिकित्सा उपकरण या अवैध बिक्री की जानकारी नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800-222-365 पर दे सकते हैं।

मुंबई : दुबई भेजे जा रहे थे मुंबई के बैंक खाते और सिम कार्ड, क्राइम ब्रांच ने किया बड़े गिरोह का पर्दाफाश
मुंबई : पुलिस के अनुसार,  मस्जिद बंदर पश्चिम के ऑफिस में मुंबई के अलग-अलग बैंकों में खोले गए नए चालू खातों के दस्तावेज और सिम कार्ड इकट्ठा किए जाते थे। यहां से इन सभी सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था, ताकि वहां बैठे ठग गेमिंग और साइबर फ्रॉड को अंजाम दे सकें। मुंबई क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर धोखाधड़ी के लिए बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मुंबई के अलग-अलग बैंकों में फर्जी कंपनियों के नाम पर करंट अकाउंट खोलता था और फिर उन्हें एक्टिवेट करके सिम कार्ड के साथ दुबई भेज देता था, जहां इनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था।

खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के बाद छापा
डीसीपी राज तिलक रौशन ने शनिवार को बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 2 को अपने खुफिया सूत्रों से पक्की जानकारी मिली थी कि मुंबई के मस्जिद बंदर पश्चिम इलाके के ईसाजी स्ट्रीट पर स्थित पार्श्व चैंबर्स की तीसरी मंजिल पर 'जी. डी. ओवरसीज' नाम से एक फर्जी कंपनी का ऑफिस चलाया जा रहा है। इस ऑफिस में मुंबई के अलग-अलग बैंकों में खोले गए नए चालू खातों के दस्तावेज और सिम कार्ड इकट्ठा किए जाते थे। यहां से इन सभी सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था, ताकि वहां बैठे ठग गेमिंग और साइबर फ्रॉड को अंजाम दे सकें।

66 एटीएम कार्ड, 122 चेकबुक, 12 मोबाइल कंपनियों के सिम बरामद
जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम ने बताए गए ठिकाने पर अचानक छापा मारा। पुलिस ने मौके से गिरोह के सरगना और उसके पांच साथियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 66 एटीएम कार्ड, 122 चेकबुक, 15 पासबुक, 12 मोबाइल कंपनियों के सिम कार्ड, दो कंप्यूटर, एक कलर प्रिंटर, दो पेनड्राइव और विभिन्न फर्जी कंपनियों की 68 रबर की स्टैम्प बरामद की हैं। इसके अलावा अलग-अलग बैंकों के खाता खोलने वाले फॉर्म, बिजली के बिल और कई कंपनियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी जब्त किए गए हैं।

आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज
इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुंबई के पायधुनी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है और क्राइम ब्रांच की यूनिट 2 को मामले की जांच सौंप दी गई है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जब मुंबई की एक कोर्ट में पेश किया गया, तो कोर्ट ने उन्हें 8 जुलाई  तक पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। मुंबई क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने बैंक खाते दुबई भेजे हैं और इनके तार किन-किन बड़े साइबर अपराधियों से जुड़े हैं।