Policeman - Rokthok Lekhani News

मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन रौनक रजानी ने मुंबई पुलिस पर अपनी पत्नी और अपने साथ बर्बरता का गंभीर आरोप लगाया है. उनका दावा है कि शिवाजी पार्क में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की धक्का-मुक्की और मारपीट में उनकी पत्नी की पसली फ्रैक्चर हुई है. रौनक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और घटना के कुछ फुटेज शेयर करते हुए बताया कि यह मामला 22 जुलाई 2026 का है. उनके मुताबिक, जब वह और उनकी पत्नी हिरासत में लिए जा रहे एक अन्य प्रदर्शनकारी के बारे में पुलिस से सवाल कर रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें भी जबरन हिरासत में ले लिया.

इंस्टाग्राम हैंडल पर रौनक ने वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने आपबीती सुनाते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी की पसली प्रदर्शन के दौरान फैक्चर हो गई है और यह चोट एक पुलिसवाले की वजह से आई है. 22 जुलाई 2026 को जब शिवाजी पार्क में पुलिस लोगों को उठा रही थी, तब मुझे और मेरी पत्नी को भी हिरासत में ले लिया गया. आपने पुलिस वैन में हम दोनों की तस्वीरें देखी होंगी. पुलिस ने हमें पूरी ताकत से वैन के अंदर ठूंसा था, जिससे मेरी गर्दन में मोच आ गई और मेरी पत्नी के पसलियों में तेज दर्द होने लगा.’

कॉमेडियन रौनक ने सुनाई आपबीती
रौनक ने आगे बताया, ‘हमने शुरुआत में इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाया, क्योंकि सच कहूं तो पुलिस की बर्बरता के सामने बाकी लोगों ने जो झेला था, उसके आगे हमें लगा कि चलो ठीक है, जो हुआ सो हुआ. अगले दिन हम दिल्ली चले गए. जब पत्नी वापस आईं तो दर्द बिल्कुल कम नहीं हो रहा था. फिर हम डॉक्टर के पास गए, जिन्होंने एक्स-रे कराने की सलाह दी और तब जाकर पता चला कि उनकी पसली में फ्रैक्चर है.’

मुंबई : ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई, वर्दी फाड़ने की कोशिश, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के काशीमारा इलाके की घटना
मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर काशीमीरा इलाके में दो बाइक सवारों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर भीड़ द्वारा बेरहमी से हमला किए जाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोपियों ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने की भी कोशिश की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के अमर पैलेस इलाके में दो बाइक सवारों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान गुस्साए युवकों ने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने की भी कोशिश की। इस मामले में काशीमीरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर काशीमीरा फ्लाईओवर के नीचे अमर पैलेस क्षेत्र स्थित है। यहां मेट्रो कॉरिडोर और सड़क निर्माण का काम चल रहा है, जिसके कारण सड़क संकरी हो गई है। साथ ही यह मार्ग हमेशा व्यस्त रहता है, इसलिए यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।
गुरुवार शाम के समय यहां दो बाइक सवार युवकों के बीच गाड़ी टच होने की बात को लेकर विवाद हो गया। इनमें से एक युवक डिलीवरी का काम करता है, जबकि दूसरा स्थानीय निवासी बताया जा रहा है, जो पास के मुन्शी कंपाउंड में रहता है। कुछ ही देर में यह विवाद मारपीट में बदल गया, जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने पहुंचे। लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से नाराज होकर मुन्शी कंपाउंड के उस युवक ने अपने कुछ दोस्तों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद वहां पहुंचे युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। इस दौरान डिलीवरी बॉय को भी पीटा गया।

माहौल तनावपूर्ण
घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल बन गया था। मौजूद लोगों ने इस घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड करने की कोशिश की। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही काशीमीरा पुलिस स्टेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गए।

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। घायल ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मेडिकल जांच के लिए भाईंदर पश्चिम स्थित पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल भेजा गया है। काशीमीरा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, दंगा करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

मुंबई: पुलिस कर्मी का मोबाइल रिपेयर के दौरान हैक... बैंक से 1.60 लाख रुपये की चोरी
मुंबई: तर्देओ इलाके में एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड सामने आया है। 53 वर्षीय मुंबई पुलिस कर्मी किरण मोतीलाल बडगुजार ने अपनी बैंक अकाउंट से 1.60 लाख रुपये खो दिए, जबकि उनका मोबाइल फोन कथित रूप से हैक हो गया था। बडगुजार ने अपने मोटो G60 मोबाइल फोन को 28 जुलाई को तर्देओ स्थित राजेश मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर में ओवरहीटिंग और खराब कार्य के कारण रिपेयर के लिए दिया था। तकनीशियन ने बैटरी बदल दी और फोन दो दिन बाद लौटाया। लेकिन फोन ठीक न होने पर इसे एक अन्य तकनीशियन को भेजा गया। इस दौरान बडगुजार ने सुविधा के लिए अपना स्क्रीन लॉक पासवर्ड रिपेयर सेंटर के साथ साझा किया था।

15 जुलाई को मोबाइल सामान्य उपयोग के लिए लेने के बाद, बडगुजार ने अपने HDFC बैंक ऐप को एक्सेस करने की कोशिश की, लेकिन ऐप काम नहीं कर रहा था। इसके बाद उन्होंने गूगल पे के माध्यम से अपना बैलेंस देखा, जिसमें 3,70,353 रुपये दिखे। अगले दिन से, उनके खाते से अनधिकृत लेन-देन शुरू हो गए और धीरे-धीरे डिजिटल वॉलेट के माध्यम से कुल 1.60 लाख रुपये की चोरी हो गई।

जांच में पता चला कि उनके मोबाइल से संदिग्ध लिंक चार अज्ञात नंबरों पर भेजे गए। बडगुजार का संदेह है कि रिपेयर के दौरान उनका मोबाइल हैक किया गया और इन हानिकारक लिंक के जरिए उनका बैंक अकाउंट खाली किया गया। साइबर अपराध के इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों को मोबाइल रिपेयर के दौरान पासवर्ड साझा न करने की चेतावनी दी है।

मुंबई: ट्रैफिक पुलिसवाला अपने मोबाइल से चालान काटता है; उसी पर विभागीय कार्रवाई
मुंबई: अब अगर कोई ट्रैफिक पुलिसवाला अपने मोबाइल से किसी पेड़ की पीछे या किसी कोने में खड़े होकर गाड़ियों का फोटो खींचकर चालान काटता है, तो खुद उसी पर विभागीय गाज गिर सकती है। महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महा संचालक (ट्रैफिक) प्रवीण सालुंखे ने राज्यभर के ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा है कि चालान के लिए केवल सरकारी ई-चालान मशीन का ही इस्तेमाल करें। इस फैसले से मुंबई और महाराष्ट्र के तमाम बड़े शहरों में मोबाइल से फोटो खींचकर चालान कटाने वाले पुलिसकर्मी अब कार्रवाई के दायरे में आ जाएंगे। यह नियम पूरी महाराष्ट्र पुलिस ट्रैफिक बल के लागू होगा।

ट्रैफिक व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता
मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल कुंभारे ने बताया कि इस आदेश से ट्रैफिक व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और संबंधित पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय होगी। हालांकि, उन्होंने दिशा-निर्देश पर पहले से ही काम किए जाने की बात कही। गौरतलब है कि मुंबई समेत राज्यभर में ई-चालान मशीन में तकनीकी खामियों की वजह से कई पुलिसकर्मी मोबाइल का सहारा लेते हैं, जो बाद में उनकी आदतों में शुमार हो जाता है। अब यही आदतें उन्हें भारी पड़ सकती है।

महाराष्ट्र विधानसभा ने शहरी नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 'विशेष नागरिक सुरक्षा बिल' पारित कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिल को पेश करते हुए भरोसा दिलाया कि इसका दुरुपयोग नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून में 12,500 से अधिक जन सुझावों को शामिल किया गया है। बिल में एक सलाहकार बोर्ड भी बनाया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या रिटायर्ड चीफ जस्टिस करेंगे।